government should give five acres of land to landless villager - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भूमिहीन ग्रामीणों को पांच पांच एकड़ जमीन दे सरकार, सीएम भजनलाल को लिखूंगा पत्र : अठावले
जयपुर। केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय अधिकारी का मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान सरकार से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण लोगों का पलायन रोकने के लिए उन्हें गांव में 5-5 एकड़ जमीन दे ताकि वे वहां पर खेती कर कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर इसकी मांग करेंगे उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में करीब 4:30 लाख हेक्टेयर जमीन सरकार ने भूमिहीन लोगों को दी है। जिन जमीनों पर सालों से भूमिहीन लोगों का कब्जा था उसे नियमित किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर गांव में भूमिहीन लोगों को जमीन देने के लिए नहीं है तो भूदान आंदोलन की तरह जिन लोगों के पास ज्यादा जमीन है उन लोगों से समझौता कर इन्हें जमीन दी जाए।

निकाय -पंचायत चुनाव लड़ेगी आरपीआई:
उन्होंने राजस्थान में खुद की रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया यानी आरपीआई के पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी केंद्र में एनडीए के साथ गठबंधन में है । पीएम मोदी ने मुझे 13 साल मंत्री भी बनाए रखा है। यहां पंचायत और निकाय चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा और मुख्यमंत्री से बात करके चुनाव में कुछ सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को उतारने को लेकर गठबंधन करने पर चर्चा भी करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जहां-जहां पार्टी के समीकरण उनके पक्ष में है ,वहां वहां उनकी पार्टी चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा जवाहरलाल नेहरू को अय्याश करने की टिप्पणी पर कहा कि इस तरह की बयान बाजी नहीं होनी चाहिए, यह मामला लोकसभा अध्यक्ष के ध्यान में है वह इसको देखेंगे।