Bankipur Result - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजे घोषित: बिहार में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, 18 हजार मतों के अंतर से नीरज कुमार को हराया
नई दिल्ली। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों ने अलग-अलग राजनीतिक संदेश दिए हैं। बिहार की चर्चित बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 मतों के अंतर से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की। यह सीट लंबे समय तक भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के पास रही थी, जिनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व से बिहार के लिए "सक्षम, ईमानदार और विकासोन्मुख" व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करने की अपील की। किशोर ने दावा किया कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राज्य के नेतृत्व में बदलाव की जनता की इच्छा को स्पष्ट कर दिया है। जनसुराज के सूत्रधार ने बांकीपुर उपचनाव में जीत की ओर बढ़ते हुए मतगणना केंद्र के बाहर संवाददाताओं से कहा कि जनता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 202 विधायकों का जनादेश दिया था । उन्होंने कहा कि अब भाजपा की जिम्मेदारी है कि बिहार का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को सौंपे, जिसकी छवि निष्कलंक हो और जो शिक्षा, रोजगार, सुशासन सुनिश्चित करने के साथ-साथ पलायन पर रोक लगा सके।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को ऐसे अच्छे और सक्षम मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं, रोजगार के अवसर पैदा करें और बिहारियों के स्वाभिमान को पुनर्स्थापित करें। उन्होंने किसी वैकल्पिक नेता का नाम लिए बिना कहा कि उनका विरोध किसी व्यक्ति या दल से नहीं, बल्कि "कमजोर नेतृत्व" से है। मुख्यमंत्री चौधरी का नाम लिए बिना उनकी ओर संकेत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि से लोग भली-भांति परिचित हैं और यदि ऐसा नेतृत्व जारी रहा तो बिहार के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। दूसरी ओर गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के सतीश (सतेन्द्रभाई) पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई रबारी को 30,630 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। तीनों सीटों पर मतदान 30 जुलाई को हुआ था और सोमवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।