Anti Terror Operation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन: मदरसे में छिपे 10 आतंकी ढेर, 16 अन्य घायल; भारी हथियार बरामद
पाकिस्तान। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ा अभियान चलाकर 10 आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि 16 अन्य घायल बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मिले इनपुट के बाद बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया।

सुरक्षा बलों के अनुसार, आतंकियों ने एक इस्लामिक मदरसे को अपना ठिकाना बना रखा था। कार्रवाई से पहले परिसर को खाली कराकर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके बाद आतंकियों की ओर से गोलीबारी होने पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन में ड्रोन और क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल कर अलग-अलग स्थानों पर छिपे आतंकियों को निशाना बनाया गया। पेड़ों के नीचे और मोटरसाइकिल से जा रहे आतंकियों पर भी ड्रोन से कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई ठिकाने ध्वस्त करने और बड़ी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद बरामद करने का दावा किया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अमृतसर: ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अवैध हथियारों सहित 9 संदिग्ध गिरफ्तार
चंडीगढ़। पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित दो सीमा पार आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों सहित कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, चार पेट्रोल बम और नौ कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे आईएसआई हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आतंकवादी कारगुजारियों के लिए भर्ती करना, सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी कराना, अवैध हथियारों की व्यवस्था करना तथा राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था को भंग करना था।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के निकट निगरानी कैमरे लगाये थे। इन कैमरों से प्राप्त फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों को भेजी जा रही थी। इस संबंध में अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिवीजन पुलिस थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने, वित्तीय लेन-देन की जांच करने तथा इस गिरोह की अन्य आतंकवादी करतूतों में संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। यादव ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और आईएसआई समर्थित नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं।