khel ratna - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खेल रत्नों को भी इन्तजार है महाराणा प्रताप अवार्ड का
जयपुर। टोक्यो ओलंपिक खेलों को बीते एक साल पूरा होने को है। भारत सरकार ने इन खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राजस्थान की पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यान चन्द खेल रत्न से नावाजा लेकिन राजस्थान का खेल विभाग अपने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मान देने में अब भी पीछे है।

राजस्थान खेल परिषद द्वारा प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा जाता है लेकिन दुर्भाग्य से ये पुरस्कार पिछले चार वर्ष से नहीं दिए जा रहे हैं। आखिरी बार ये पुरस्कार वर्ष 2018 में दिए गए थे। हालांकि इससे पहले भी 2008 से 2016 तक के पुरस्कार भी एक साथ दिए गए। खेल परिषद सूत्रों के अनुसार चार साल के दौरान 205 खिलाड़ियों ने महाराणा प्रताप पुरस्कार के लिए आवेदन किया है, वहीं वशिष्ठ पुरस्कार के लिए 77 प्रशिक्षक अपनी दावेदारी जता चुके हैं। इस वर्ष पुरस्कारों के लिए आवेदन अब मांगे जाएंगे। आवेदन करने वालों में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल हैं।

1983 में हुई थी पुरस्कारों की शुरुआत
राजस्थान खेल परिषद द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कारों की शुरुआत 1983 में की गई। 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले प्रदेश के 11 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। पहली बार यह पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में एथलीट गोपाल सैनी, राजकुमार, हमीदा बानो, हॉकी खिलाड़ी गंगोत्री भंडारी, वर्षा सोनी, गोल्फर लक्ष्मण सिंह, घुड़सवार रघुवीर सिंह, जीएम खान, प्रहलाद सिंह और निशानेबाज कर्णी सिंह शामिल थे।

अब तक 170 खिलाड़ी सम्मानित
राजस्थान खेल परिषद द्वारा विभिन्न खेलों के करीब 170 खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या एथलीट और साइक्लिस्टों की है। एथलेटिक्स के 25 और साइक्गिंल के 18 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से 40 प्रशिक्षकों को नवाजा गया है।

जयपुर के पोकरमल बने थे पहले गुरु वशिष्ठ
गोपाल सैनी और राजकुमार सरीखे अंतरराष्ट्रीय एथलीट तैयार करने वाले राजस्थान खेल परिषद के एथलेटिक्स कोच पोकरमल को पहला गुरु वशिष्ठ अवार्ड दिया गया था। उनके साथ ही बीकानेर के साइक्लिंग कोच रामदेव को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया। बीकानेर शुरू से ही राजस्थान में साइक्लिस्टों का गढ़ रहा है।

नीरज सहित 12 खिलाड़यिों को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी बने अर्जुन
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने  वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में देश के सर्वाेच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जबकि 35 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति की सिफारिशों और पूरी छानबीन के बाद खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित खिलाडिय़ों, कोचों और अन्य हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया । राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़यिों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़यिों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया  । इन 35 खिलाड़यिों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है। पैरालंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने  ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक 19 पदक जीते।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पुरस्कार दो नयी दिल्ली

विजेता खिलाड़यिों की सूची : खेल रत्न

नीरज चोपड़ा          एथलेटिक्स

रवि दहिया             कुश्ती

पीआर श्रीजेश          हॉकी

लवलीना बोरगोहेन     मुक्केबाजी

सुनील छेत्री            फुटबॉल

मिताली राज            क्रिकेट

अर्जुन अवॉर्ड:

शिखर धवन       क्रिकेट

अरपिंदर सिंह      एथलेटिक्स

सिमरनजीत कौर   मुक्केबाजी

भवानी देवी        तलवारबाजी

मोनिका             हॉकी

वंदना कटारिया     हॉकी

अभिषेक वर्मा       निशानेबाजी