35 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कर्ज में डूबे राज्य
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने एक सर्वे में देखा है कि देश के दस राज्य भारी कर्ज के दबाव में हैं और इन राज्यों में सभी सूचक चिंताजनक संकेत दे रहे हैं। इन दस राज्यों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति पंजाब की है, जहां कर्ज और राज्य के सकल घरेलू उत्पादन का अनुपात 45 प्रतिशत से अधिक हो जाने का अनुमान है। इस अवधि तक राजस्थान, केरल और पश्चिम बंगाल में यह अनुपात 35 प्रतिशत से अधिक हो सकता है। शीर्ष बैंक की सलाह है कि वित्तीय स्थिति को और ज्यादा गड़बड़ाने से बचाने के लिए ठोस और कारगर उपाय किए जाने चाहिए। इन राज्यों को सबसे पहले अपने कर्ज के स्तर को स्थिर करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। कर्ज का बोझ झेल रहे राज्यों में पंजाब, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा विशेष रूप से शामिल हैं। पूरे देश की सभी राज्य सरकारें जितना खर्च करती है, उसका लगभग आधा इन दस राज्यों में खर्च किया जाता है, क्योंकि कर्ज का ब्याज चुकाने में ही काफी धन खर्च कर दिया जाता है। फिर पेंशन व प्रशासनिक खर्च भी काफी होता है। आंध्र प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब ने वित्त वर्ष 2020-21 में 15वें वित्त आयोग द्वारा निर्धारित कर्ज और वित्तीय नुकसान के लक्ष्यों को भी पार कर लिया। पश्चिम बंगाल, केरल व झारखण्ड ने तो निर्धारित लक्ष्य से अधिक कर्ज लिया। मध्य प्रदेश का वित्तीय नुकसान तय हिसाब से ज्यादा रहा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश लक्ष्यों के भीतर ही कर्ज व वित्तीय नुकसान को रख सके।

रिजर्व बैंक का आंकलन है कि राजस्थान, केरल और पश्चिम बंगाल वर्तमान वित्त में कर्ज और वित्तीय घाटे के लक्ष्य को लांघ सकते हैं। राज्यों द्वारा कर्ज लेने की मुख्य वजह यह होती है कि उनकी राजस्व प्राप्तियां और केन्द्र से प्राप्त होने वाली राशि से उनका खर्च पूरा नहीं होता। ऐसे वित्तीय नुकसान बढ़ जाता है। राज्यों की राजस्व प्राप्ति में लगातार कमी आ रही है और गैर कर राजस्व गिरावट देखी जा रही है। ऐसी स्थिति में ये राज्य अपने राजस्व का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा खर्च करने को विवश होते हैं, जिससे खर्च की गुणवत्ता पर तो नकारात्मक असर पड़ता ही है। इसके साथ ही विकास कार्य आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इन दस राज्यों में विकास के काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। अगर इन राज्यों ने राजस्व बढ़ाने तथा खर्चो पर अंकुश नहीं लगाया तो अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ेगा और विकास की गति धीमी पड़ जाएगी।

आग से 35 पशु जिंदा जले, किसान का आशियाना जलकर राख
कुचामनसिटी। ग्राम पंचायत मुख्यालय रसाल के एक खेत में लगी भीषण आग ने एक काश्तकार को बर्बाद कर दिया। अब पीड़ित के पास बिछोने के रूप में धरती एवं ओढ़ने के लिए आकाश बचा है। आगजनी में उसका सम्पूर्ण घर, सामान तथा पशुधन जलकर बर्बाद हो गया।

जानकारी अनुसार रसाल निवासी परसाराम बावरी का परिवार शादी समारोह में मायरा लेकर गया हुआ था। पीछे से मध्याह्न करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारण से छप्पर में आग लग गई, इसी कारण पास बने कच्चे रहवासी आठ छप्पर धूं-धूं कर जल उठे। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि 200 मीटर की दूरी तक भीषण तपन महसूस होने लगी। आगजनी में पशुओं का बाड़ा जलकर राख हो गया। इसी प्रकार 4 भैंस, एक गाय और 30 भेड़-बकरियों आग के हवाले होकर काल-कवलित हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिनलेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने पर कुचामनसिटी से दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आगजनी में एक भैंस, पांच बकरियां गम्भीर रूप से जल गई, जिनका डॉ. जी.आर. मूण्ड की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित ने हाल ही में रबी की फसल बेची थी। इसकी रकम ढाई लाख रुपये सहित जेवरात भी घर में रखे थे। ये भी आग के हवाले हो गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार कुलदीप, पटवारी हल्का महेंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर मुण्ड, थानाधिकारी कुचामनसिटी हनुमान सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनमोहन दहिया भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की राज्य सरकार से मांग की है।

राजसमंद के देसूरी नाल में सडक़ हादसा, 2 लोगों की मौत 35 घायल
राजसमंद। राजसमंद व पाली जिले की सरहद पर स्थित देसूरी नाल का पंजाब मोड़ फिर बुधवार अल सुबह सूर्योदय से पहले कई लोगों की जिन्दगी लील गया। अल सुबह साढ़े पांच बजे चारभुजा से पाली जा रही ट्रेवल्स बस पंजाब मोड़ के पास बेकाबू होकर चट्टान से टकरार पलट गई। हादसे में प्रथम दृष्टया 2 लोगों की मौत और 35 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना होते ही चीख, चित्कार व बचाव का करुण क्रंदन गूंज उठा। हादसे के बाद कई एम्बुलेंस, पुलिस फोर्स पहुंची और घायलों को तत्काल चारभुजा, देसूरी व राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

चारभुजा थाना क्षेत्र के देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर हुआ हादसा
चारभुजा थाना क्षेत्र के देसूरी नाल में पंजाब मोड़ पर यह हादसा हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर मिलते ही चारभुजा थाना प्रभारी भवानीशंकर मय जाब्ते के सबसे पहले मौके पर पहुंच गए। फिर चारभुजा, देसूरी से भी एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। के्रन भी तत्काल मौके पर मंगवा ली गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल मौके पर चारभुजा व देसूरी पुलिस के साथ पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, कार्मिकों के साथ कई लोग मौके पर जुटे हुए हैं।

हादसे के बाद लग गया जाम
देसूरी नाल के पंजाब मोड़ पर तडक़े साढ़े पांच बजे बस पलटने की सूचना के साथ नाल में जाम लग गया।
सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद कई भारी वाहनों को टोल प्लाजा से पहले ही रोक लिया गया, जबकि देसूरी नाल में पाली की तरफ भी ढलान से नीचे ही पुलिस द्वारा वाहनों को रोक लिया और धीरे धीरे वाहनों को रिलीज किया जा रहा है।

इंदौर से जोधपुर जा रही थी बस ट्रवेल्स
बस इंदौर से जोधपुर जा रही थी। कथित तौर पर बताया कि यह बस गढ़बोर में रूकी और यात्रियों ने चारभुजाजी के दर्शन करने की भी सूचना है।

शव रखवाए चारभुजा अस्पताल में
भीषण सडक़ हादसे में फिलहाल दो लोगों की मौत होने की थाना प्रभारी भवानीशंकर ने पुष्टि की है, जबकि पैंतीस से ज्यादा घायल है।

देश का सबसे बड़ा हादसा भी इसी जगह
7 सितंबर 2007 को भी इसी जगह सबसे बड़ा सडक़ हादसा हुआ था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। राजसमंद जिले के सोनियाणा, भावा, महासतियों की मादड़ी, साकरोदा क्षेत्र के लोग जैसलमेर के रूणेचा में रामदेवरा के दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रेलर में पार्टेशन करके लोगों को बिठाया गया था। कहा जाता है कि वह देश का सबसे बड़ा सडक़ हादसा था, एक साथ सर्वाधिक मौत हुई थी।

क्या सरकार से ऊपर है वन विभाग
देसूरी नाल के उत्थान को लेकर शासन, प्रशासन स्तर पर कई बार बातें हुई, लेकिन सवाल उठता है कि क्या वन विभाग केन्द्र सरकार से भी ऊपर है। यहां आए दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है। फिर भी न तो पुलिस, प्रशासन गंभीर है और न ही और सरकार तथा जिम्मेदार। विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ और सांसद दीया कुमारी के साथ तमाम अधिकारी भी देसूरी नाल वन विभाग के अधीन होने का हवाला देकर टाल रहे हैं। इससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या वन विभाग केन्द्र सरकार से भी ऊपर है क्या। आखिर कब इसका समाधान होगा।

अनोखा टी-20 टूर्नामेंट: 35 देशों की महिला क्रिकेटर्स खेलेंगी 15 दिनों में 19 मैच
दुबई। दुबई में मई से शुरू होने वाले अनोखे टी-20 टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की मरीजान कप्प, वेस्ट इंडीज टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और पाकिस्तान की फातिमा सना जैसी अन्य बड़ी क्रिकेटर भूटान, ब्राजील और वानुआटू जैसे देशों के खिलाडय़ों के साथ खेलती नजर आएंगी। लैंगिक समानता से जुड़े संगठन फेयरब्रेक की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 35 देशों के खिलाड़ी छह टीमों के अंतर्गत एक मई से दुबई में 15 दिनों की अवधि में 19 मैच खेलेंगे, हालांकि हरमनप्रीत कौर और मिताली राज जैसे भारतीय खिलाडिय़ों की टूर्नामेंट में उपलब्धता फिलहाल सवालिया निशान है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इन खिलाडिय़ों का टूर्नामेंट में शामिल होना लगभग तय था और हरमनप्रीत एक टीम की कप्तान भी बनने वाली थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि महिला टी-20 चैलेंज के चलते शायद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें इस प्रतियोगिता में खेलने की मंजूरी न मिले।

उल्लेखनीय है कि फेयरब्रेक की स्थापना 2013 महिला विश्व कप के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लीसा स्थालेकर और पारस्परिक सवश्रेष्ठ प्रणाली विशेषज्ञ शॉन मार्टिन ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लीग (डब्ल्यूआईसीएल) के रूप में की थी। उन्होंने तब से सर पॉल गेटी एकादश और विभिन्न डब्ल्यूबीबीएल के साथ प्रदर्शनी मैचों का आयोजन किया है, लेकिन यह उनके लिए एक मल्टी-टीम टूर्नामेंट का पहला आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट को फेयरब्रेक इंविटेशनल कहा जाएगा और हॉन्ग-कॉन्ग क्रिकेट इसकी मेजबानी करेगा। मैचों को आईसीसी की मंजूरी भी मिली है।

फेयरब्रेक के साथ आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के 40 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें डिएंड्रा डॉटिन, सुने लुस और सोफी डिवाइन भी मौजूद हैं। क्रिकइंफो के मुताबिक इंग्लैंड के कई खिलाड़ी केवल अपने बोर्ड से औपचारिक मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं और एसोसिएट देशों से लगभग 50 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे। विश्व के अन्य टी-20 टूर्नामेंट की तरह फेयरब्रेक इंविटेशनल में कोई नीलामी या ड्राफ्ट प्रक्रिया नहीं होगी और आयोजक ही खिलाडिय़ों को विभिन्न टीमों में बांटेंगे। फिलहाल सभी टीमों के गठन का फैसला नहीं हुआ है, लेकिन टोर्नेडोस टीम की कप्तानी स्टेफनी टेलर कर सकतीं हैं और डिवाइन, लुस, केटी मार्टिन, डायना बेग, आलिया रियाज और हॉन्ग कॉन्ग की मरयम बिबि और नताशा माइल्स उनकी टीम में हो सकती हैं। वहीं कुवैत की कप्तान मरयम ओमर, अमेरिका की 17 वर्षीय गीतिका कोडाली और भूटान की अंजु गुरुंग एसोसिएट देशों के प्रमुख खिलाड़ी होंगे।

सभी टीमों के व्यावसायिक पार्टनर भी होंगे, जैसे इंग्लैंड के समर्थकों से बनी बार्मी आर्मी, जिसकी प्रशिक्षक इंग्लैंड की लिडिया ग्रीनवे होंगी। शेष टीमों के सपोर्ट स्टाफ में शार्लट एडवड्र्स, अंजु जैन, जूलिया प्राइस, जोऐन ब्रॉडबेंट और पाकिस्तान की पूर्व मुख्य कोच मोहतशिम रशीद जैसे नाम शामिल हैं। आयरलैंड के पूर्व कप्तान और हॉन्ग-कॉन्ग के मौजूदा  कोच ट्रेंट जॉन्स्टन भी सहायक कोच के भूमिका में दिखेंगे। क्रिकइंफो की रिपोर्ट में इस टूर्नामेंट को दुनिया भर में दिखाए जाने की योजना बनाए जाने का भी जिक्र है। यह योजना भी है कि आगे इस प्रतियोगिता को साल में दो बार आयोजित किया जाएगा और मैच दुबई के अलावा हॉन्ग-कॉन्ग में भी खेले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट का पहला संस्करण भी हॉन्ग-कॉन्ग में ही आयोजित होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया था।

पुलिस की मौजूदगी में गोविन्ददेवजी मंदिर के बाहर से 35 दुकानों और थड़ियों को हटाया, छह दुकानें सील की
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज के प्रवर्तन दस्ते ने रविवार को कार्रवाई करते हुए गोविंददेवजी मंदिर के बाहर अस्थाई रूप से बनी 35 दुकानों और थड़ियों को हटाया। इस दौरान छह दुकानों को सील भी किया। दस्तावेजों की जांच के बाद इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का हल्का विरोध हुआ, लेकिन बाद में समझाइश से कार्रवाई हुई। उपायुक्त सतर्कता इस्लाम खान ने बताया कि हाईकोर्ट के 2014 के आदेश की पालना में यह कार्रवाई की गई है। निगम ने सर्वे में यहां 35 दुकानों को चिन्हित किया था। रास्ते में काबिज 35 दुकानदारों को शिफ्ट करने के लिए गौरांग प्रभु मंदिर के बाहर बनाए कियोस्क लॉटरी से आवंटित किए गए है, लेकिन इन्होंने अभी तक दुकानें शिफ्ट नहीं की थी। इसके बाद निगम ने दुकानदारों को पुन: लॉटरी में शामिल होने के लिए फिर से बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। रविवार को निगम दस्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और दुकानों से सामान जब्त करने लगा। बाद में दुकानदारों ने दुकानों से सामान बाहर निकाला। इसके बाद दुकानों के स्ट्रक्चर को जेसीबी से हटाया गया। वहीं छह दुकानों को सील भी किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी यहां निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

UDH मंत्री ने किया 35 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
जयपुर। नगरीय विकास प्रशासन एवं आवासन और जिला प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को जेडीए परिसर में 35 योजनाओं का शिलान्यास एव लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन के विकास के लिए लगातार अच्छे कार्य कर रही है। जेडीए में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 9 लाभार्थियों को पट्टे भी जारी किए। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान धारीवाल ने कहा कि जेडीए राजस्थान आवासन मंडल भूजल विभाग जलदाय विभाग एवं पीएचडी की ओर से लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल ने लीक से हटकर ऐसे बहुत से कार्य किए हैं जिसमें चौपाटियों का निर्माण हो या फिर कोचिंग हब सहित अन्य प्रोजेक्ट उनको हाथ में लिया है। इसी प्रकार जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित करने के लिए सिग्नल फ्री चौराहों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें B2 बायपास लक्ष्मी मंदिर तिराहा एवं जवाहर सर्किल पर कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेडीए की ओर से मेडिकल सुविधा विकसित करने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में आईपीडी टावर का भी निर्माण कराया जाएगा। 1200  बेडों के साथ ही 200 ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी और जल्द ही सर काम शुरू करने का कार्य किया जाएगा।

नीरज सहित 12 खिलाड़यिों को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी बने अर्जुन
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने  वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में देश के सर्वाेच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जबकि 35 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति की सिफारिशों और पूरी छानबीन के बाद खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित खिलाडिय़ों, कोचों और अन्य हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया । राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़यिों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़यिों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया  । इन 35 खिलाड़यिों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है। पैरालंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने  ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक 19 पदक जीते।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पुरस्कार दो नयी दिल्ली

विजेता खिलाड़यिों की सूची : खेल रत्न

नीरज चोपड़ा          एथलेटिक्स

रवि दहिया             कुश्ती

पीआर श्रीजेश          हॉकी

लवलीना बोरगोहेन     मुक्केबाजी

सुनील छेत्री            फुटबॉल

मिताली राज            क्रिकेट

अर्जुन अवॉर्ड:

शिखर धवन       क्रिकेट

अरपिंदर सिंह      एथलेटिक्स

सिमरनजीत कौर   मुक्केबाजी

भवानी देवी        तलवारबाजी

मोनिका             हॉकी

वंदना कटारिया     हॉकी

अभिषेक वर्मा       निशानेबाजी