arjun - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत ने नन्हें स्केच आर्टिस्ट अर्जुन का बढ़ाया हौसला
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बांसवाड़ा के नन्हे स्केच आर्टिस्ट अर्जुन शुक्ला को मुख्यमंत्री निवास पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। गहलोत ने कक्षा पांच में पढ़ रहे 11 वर्षीय अर्जुन की एक पेंटिंग पर आटोग्राफ  देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही, स्केच बोर्ड और संबंधित आवश्यक सामग्री देकर हौसला बढ़ाया। गहलोत को अर्जुन ने उनके पोर्ट्रेट के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए। साथ ही उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर एक पुस्तक की कुछ पंक्तियां पढ़कर भी सुनाई। अर्जुन ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने स्केच करना सीखा है। मेरा सपना आईएएस बनना है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन बामनिया, अर्जुन के पिता हार्दिक शुक्ला, माता निधि शुक्ला और मनीष देव उपस्थित रहे।

बिग बॉस 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बने मुनव्वर फारूकी
मुंबई। सलमान खान के सुपरहिट शो बिग बॉस 16 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। इस शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी है। इसका खुलासा शो के मेकर्स या चैनल ने नहीं किया है। रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक सामने आए नाम में से फारूकी का नाम पहले कंटेस्टेंट के तौर पर फाइनल हो गया है। वह अब सलमान के शो में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा शो में शामिल होने वालों की सूची में अर्जुन बिजलानी, मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, शिवम शर्मा, आरूषी दत्ता, बसीर अली और क्रिस्टियन समेत अन्य लोग शामिल है।

फिल्म धाकड़ मेरी मां को है समर्पित : अर्जुन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने फिल्म धाकड़ को लेकर कहा कि यह फिल्म उनकी मां को समर्पित है। यह उन्हें एक सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। इस फिल्म का गाना शी इज ऑन फायर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि मेरी मां ने मुझे अकेले ही मुझे बड़ा किया है। इसलिए मुझे जब भी कोई वूमेन सेंट्रिक फिल्म का ऑफर आता है, तो मैं उसे तुरंत हां कह देता हूं। मेरी मां को श्रद्धांजलि देने का यह मेरा एक तरीका है, क्योंकि मुझे पता है कि वह कितनी ताकतवर थी।

अभिनेता ने इस फिल्म में अभिनय करने वाली कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा कि जब धाकड़ की स्क्रिप्ट मेरे पास आई, तब मुझे बता दिया गया था कि यह वूमेन सेंट्रिक फिल्म है और कंगना मुख्य भूमिका में होंगी। मुझे हमेशा से कंगना का काम बेहद पसंद रहा है और मैं उनके साथ काम करना चाहता था। ट्रेलर में अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में वह रुद्रवीर के रूप में नजर आयेंगे, जो जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।

नीरज सहित 12 खिलाड़यिों को खेल रत्न, 35 खिलाड़ी बने अर्जुन
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने  वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में देश के सर्वाेच्च खेल सम्मान खेल रत्न से सम्मानित किया जबकि 35 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया।  राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति की सिफारिशों और पूरी छानबीन के बाद खेल मंत्रालय ने निम्नलिखित खिलाडिय़ों, कोचों और अन्य हस्तियों को खेल पुरस्कार प्रदान करने का फैसला किया । राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार 29 अगस्त के आसपास ओलंपिक और पैरालंपिक होने के कारण पुरस्कारों को देने में देरी हुई।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा समेत 12 खिलाड़यिों का नाम साल 2021 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। नीरज के अलावा वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 12 खिलाडिय़ों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा समेत 35 खिलाड़यिों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया  । इन 35 खिलाड़यिों में क्रिकेटर शिखर धवन का नाम भी शामिल है। पैरालंपिक खेलों का आयोजन इस साल 24 अगस्त से पांच सितंबर तक टोक्यो में हुआ। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने  ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और पैरालंपिक इतिहास में सर्वाधिक 19 पदक जीते।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पुरस्कार दो नयी दिल्ली

विजेता खिलाड़यिों की सूची : खेल रत्न

नीरज चोपड़ा          एथलेटिक्स

रवि दहिया             कुश्ती

पीआर श्रीजेश          हॉकी

लवलीना बोरगोहेन     मुक्केबाजी

सुनील छेत्री            फुटबॉल

मिताली राज            क्रिकेट

अर्जुन अवॉर्ड:

शिखर धवन       क्रिकेट

अरपिंदर सिंह      एथलेटिक्स

सिमरनजीत कौर   मुक्केबाजी

भवानी देवी        तलवारबाजी

मोनिका             हॉकी

वंदना कटारिया     हॉकी

अभिषेक वर्मा       निशानेबाजी