Cabin Crew Injured - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में हवा में जोरदार टर्बुलेंस: 12 लोग घायल, सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही उड़ान को मंगलवार को हवा में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा जिससे विमान में सवार 12 लोग घायल हो गये। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान संख्या एआई2379 को मंगलवार को फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में हल्के टर्बुलेंस (हवा में लगने वाले झटके) का सामना करना पड़ा जिससे विमान अचानक हवा में कुछ नीचे आ गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना लैंडिंग से पहले उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था। टर्बुलेंस के कारण विमान क्षणभर के लिए अनियंत्रित होकर नीचे आ गया। घटना में 10 यात्री और दो केबिन क्रू घायल हो गये हैं। विमान की पूर्वाह्न 11.07 बजे दिल्ली में लैंडिंग हुई। प्रवक्ता ने बताया कि विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिग हुई। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी है। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को
सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है।

बयान में "कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हल्की चोटें" आने की बात कही गयी है और बताया गया है कि उन्हें हवाई अड्डे पर ही चिकित्सा सुविधा केंद्र ले जाया गया है। हवा के घनत्व में अचानक परिवर्तन के कारण कभी-कभी विमानों को एक घनत्व वाले वायु-क्षेत्र से दूसरे घनत्व वाले वायु-क्षेत्र में प्रवेश करते समय टर्बुलेंस का समाना करना पड़ता है।