Ceasefire Negotiations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तुर्की ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता फिर इस्तांबुल में शुरू कराने की पहल की, पश्चिमी देशों से समर्थन देने की अपील की
अंकारा। तुर्की को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन वार्ता प्रक्रिया को फिर से इस्तांबुल लाया जा सकता है और उसका मानना है कि पश्चिमी देशों को इस पहल का समर्थन करना चाहिए। यह जानकारी तुर्की सरकार के सूत्र ने स्पुतनिक को दी। रूस और यूक्रेन के बीच 2025 में इस्तांबुल में सीधी बातचीत के तीन दौर हुए। इसके परिणामस्वरूप कैदियों का आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा, रूस ने मारे गए यूक्रेनी सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे गए। दोनों पक्षों ने संघर्ष के समाधान पर मसौदा ज्ञापन का भी आदान-प्रदान किया।

सूत्रों ने कहा, "तुर्की रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने का समर्थन करता है। हमारा मानना है कि लगातार प्रत्यक्ष संवाद युद्धविराम और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रगति के लिए परिस्थितियां पैदा कर सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिमी देश भी इस रुख का समर्थन करें, क्योंकि व्यापक अंतरराष्ट्रीय मदद के बिना, कोई चिरस्थायी नतीजा प्राप्त करना काफ़ी मुश्किल होगा।"

सूत्रों के अनुसार, तुर्की नेतृत्व इस्तांबुल को एक स्थापित वार्ता मंच के रूप में देखता है, जहाँ रूस और यूक्रेन के पक्षों को सीधे बातचीत करने का अनुभव है। सूत्र ने जोर देकर कहा कि अंकारा दोनों पक्षों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है और वार्ताकारों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने में मदद करने के लिए तैयार है।

सूत्र ने कहा, "हमारा मानना है कि बातचीत जारी रहनी चाहिए। हम इसके लिए इस्तांबुल की जगह उपलब्ध कराने और ज़रूरी मदद देने को तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अब यह बहुत ज़रूरी है कि वे सिर्फ़ शांति की अपील करने से आगे बढ़कर ऐसे व्यावहारिक कदमों का समर्थन करें जिनसे दोनों पक्ष बातचीत की ओर बढ़ सकें।"

गौरतलब है कि जून के आखिर में सरकार के नुमाइंदों के साथ हुई एक बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस, 2022 में इस्तांबुल में हुए समझौतों के आधार पर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है। रूस ने जमीनी हकीकत के आधार पर यूक्रेन के साथ शांति बातचीत के लिए अपनी तैयारी पर निरंतर जोर दिया है।

अगर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हों तो रूस उनकी मेजबानी के लिए तैयार, शिखर वार्ता के लिए पूर्व समझौतों की शर्त : क्रेमलिन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बातचीत चाहते हैं, तो रूस यहां उनकी मेजबानी करने को तैयार है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी। पेस्कोव ने मीडिया से बात करते हुए याद दिलाया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि अगर जेलेंस्की बातचीत चाहते हैं, तो वह मास्को आ सकते हैं। रूसी नेता के प्रेस सचिव ने पुष्टि की कि यह प्रस्ताव अब भी बरकरार है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या मास्को में बैठक का प्रस्ताव अब भी बरकरार है, तो उन्होंने कहा, "हां, कुछ भी नहीं बदला है।" पेस्कोव ने कहा, "लेकिन जहां तक शिखर वार्ता का सवाल है, इसके लिए केवल कुछ समझौतों को अंतिम रूप देना जरूरी है। हालांकि, इन समझौतों को स्वयं बहुत जटिल वार्ताओं के माध्यम से तैयार किया जाना आवश्यक है।"

रोम में लेबनान-इजरायल के बीच सातवें दौर की वार्ता शुरू, अमेरिकी मध्यस्थता में सीमा तनाव कम करने पर अहम चर्चा
रोम। लेबनान और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में प्रत्यक्ष वार्ता का सातवां दौर मंगलवार को इटली की राजधानी रोम में शुरू हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल जून में लेबनान और इजरायल के बीच हुए अमेरिकी मध्यस्थता वाले रूपरेखा समझौते के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इटली ने भी वार्ता शुरू होने की पुष्टि की है, हालांकि उसने बैठक के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

इससे पहले 14 जून को रोम में छठे दौर की वार्ता हुई थी। उससे पहले वाशिंगटन में पांच दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद 26 जून को दोनों पक्षों के बीच रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। समझौते के तहत इजरायल को कब्जे वाले सभी लेबनानी क्षेत्रों से चरणबद्ध तरीके से सेना हटानी है। इसके बदले लेबनानी सेना इन क्षेत्रों में तैनात होगी और सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से हिजबुल्ला, को निरस्त्र किया जाएगा। यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब दक्षिणी लेबनान की सीमा पर तनाव जारी है और इज़रायल दक्षिणी कस्बों में मकानों तथा अन्य ढांचों को ध्वस्त करने और विस्फोटक कार्रवाई जारी रखे हुए है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो मार्च से अब तक इज़रायली हमलों में 4,333 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,236 अन्य घायल हुए हैं। लेबनान का कहना है कि 26 जून को अमेरिकी मध्यस्थता वाले रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद इज़रायल ने अपने सैन्य अभियान जारी रखे हैं।