EU Migration Policy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दो वर्षों में यूरोपीय संघ में अवैध प्रवासन 55 प्रतिशत घटा, 49 हजार से अधिक मामले दर्ज: ईयू आयुक्त
ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) की बाहरी सीमाओं पर अवैध रूप से प्रवेश करने के मामलों में पिछले दो वर्षों के दौरान 55 प्रतिशत और 2026 की शुरुआत से अब तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। यह जानकारी यूरोपीय संघ के आंतरिक मामलों एवं प्रवासन आयुक्त मैग्नस ब्रूनर ने दी। ब्रूनर ने ब्रुसेल्स में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से अब तक यूरोपीय संघ की बाहरी सीमाओं पर अवैध रूप से सीमा पार करने के 49 हजार से कुछ अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि यह संख्या अक्टूबर 2015 के केवल एक सप्ताह के दौरान ग्रीस के द्वीपों पर पहुंचे प्रवासियों के बराबर है। स्यूटी में हाल में उत्पन्न स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह यूरोप की सामूहिक क्षमता और बाहरी सीमाओं की सुरक्षा की एक बड़ी परीक्षा थी, लेकिन यूरोपीय संघ इस चुनौती से सफलतापूर्वक निपटने में सक्षम रहा। उन्होंने बताया कि स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का ने पुष्टि की है कि स्थिति नियंत्रण में है, कोई भी प्रवासी स्पेन के मुख्य भूभाग तक नहीं पहुंचा है और शेंगेन क्षेत्र भी इससे प्रभावित नहीं हुआ है।

ब्रूनर ने कहा कि यह संकट यूरोपीय संघ के नये 'प्रवासन एवं शरण समझौते' की पहली बड़ी परीक्षा थी, जिसके प्रमुख प्रावधान जून से लागू हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय आयोग का मानना है कि बाहरी सीमाओं पर कड़ी निगरानी, त्वरित प्रक्रियाओं और अवैध प्रवासियों की वापसी व्यवस्था में सुधार जैसे नए उपायों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को की सीमा से लगे स्पेन के स्वायत्त शहर सेउटा में बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंच गए थे। एक ही दिन में लगभग 60 हजार लोगों ने सीमा पार की थी, जबकि शहर की कुल आबादी करीब 85 हजार है। इसके बाद डेनमार्क, इटली, चेक गणराज्य और फिनलैंड सहित कई यूरोपीय संघ सदस्य देशों के अधिकारियों ने स्पेन की शेंगेन क्षेत्र की सदस्यता अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग की थी।