mitchell marsh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए मिशेल मार्श', वायरल फोटो पर भड़के क्रिकेट फैंस
नई दिल्ली। आईसीसी विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत को हराने से अधिक चर्चा ट्रॉफी के अनादर को लेकर हो रही है। मिशेल मार्श की वायरल हो रही तस्वीर पर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जमकर आड़े हाथों लिया है।

सोशल मीडिया पर वायर फोटो में देखा गया है कि मार्श विश्व कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर बैठे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग मिशेल मार्श से काफी नाराज हैं और लोगों का कहना है कि ऐसी हरकत करके मार्श ने ट्रॉफी का अनादर किया है। मिशेल की फोटो पर सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणी सामने आ रही हैं।

इस फोटो को कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस फोटो के साथ ट्रॉफी की फूल माला वाली संयुक्त फोटो वायरल हो रही है।

इस फोटो को लेकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर किसी शायर की पंक्तियों साझा करते हुए लिखा-

इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पे ऐ बेखबर, शहर में तेरी जीत से ज्यादा चर्चे तो मेरी हार के हैं। समय अच्छे अच्छों को कद्र करना सिखा देता है, आज नहीं तो कल सही। भारत, भारतीय संस्कृति की जय।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''वे इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं, अगर उनके मन में इसके लिए सम्मान नहीं है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए मिशेल मार्श।" इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि मार्श की यह हरकत क्रिकेट के इतिहास में अपमानजनक और असम्मानजनक कृत्य के रूप में दर्ज किया जाएगा। ऐसा रवैया अनुचित और अस्वीकार्य है। आप क्रिकेटरों की भावी पीढ़ी के लिए क्या संदेश दे रहे है।

मार्श का तूफान, हार के साथ बांग्लादेश के विश्वकप अभियान का अंत
पुणे। मिचेल मार्श (177 नाबाद) के तूफानी शमार्श का तूफान, हार के साथ बांग्लादेश के विश्वकप अभियान का अंततक और स्टीव स्मिथ (63 नाबाद) के बीच 172 रन की साझीदारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्वकप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा कर सेमीफाइनल के लिये मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर आठ विकेट पर 307 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा था।मगर मार्श की आतिशी बल्लेबाजी ने उस लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और आस्ट्रेलिया ने 32 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। आस्ट्रेलिया की विश्वकप में यह लगातार सातवीं जीत थी। पूर्व विश्व चैंपियन ने मौजूदा अभियान की शुरुआत निराशाजनक ढंग से की थी वहीं बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में नौ में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।

ट्रैविस हेड (10) का विकेट गिरने पर क्रीज पर आये मार्श का अंदाज आज बेहद जुदा था। उन्होने पहले  अपनी आतिशी पारी में उन्होने 132 गेंद खेल कर 17 चौके और नौ गगनचुंबी छक्के जड़े। आस्ट्रेलिया की ओर से पिछले एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी शानदार पारी देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल ने विषम परिस्थितियों में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन ठोक कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी।

इससेे पहले अंतिम चार में स्थान बनाने में नाकाम बांग्लादेश ने लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया और आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 307 रन की चुनौती पेश की।

तंजिद हसन (36) और लिटन कुमार दास (36) ने तेज शुरुआत करते हुये पहले विकेट के लिये 76 रन जोड़े। बाद में कप्तान नजमुल शान्तो (45) और मो. तौहीद हृदोय (74) ने कंगारू गेंदबाजों पर प्रहार करते हुये स्कोरर को व्यस्त रखा। शान्तो के आउट होने के बाद नये बल्लेबाज महमुदउल्लाह (32) ने अपनी संक्षिप्त मगर तूफानी पारी में तीन जानदार छक्के लगा कर मैदान पर बैठे प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया। हृदोय ने क्रीज पर दो घंटे से अधिक का समय बिताया जिसके चलते दूसरे छोर पर बल्लेबाजों को अपना प्रदर्शन निखारने में मदद मिली।

आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की पिटाई की कमी को क्षेत्ररक्षकों ने पूरा किया जिसके चलते बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट करार दिये गये। विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे शॉन एबेट ने दो विकेट चटकाने के साथ एक रन आउट भी किया और टीम में अपनी सार्थकता को प्रमाणित किया। एडन जैम्पा के हाथ भी दो विकेट लगे।

न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा पहली बार जीता टी-20 विश्व कप का खिताब
दुबई। मिशेल मार्श के 50 गेंद में नाबाद 77 रन और डेविड वॉर्नर के अर्धशतक की मदद से वनडे क्रिकेट में पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार टी-20 विश्व कप जीत लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई न्यूजीलैंड टीम ने कप्तान केन विलियमसन की 48 गेंद में 85 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में बड़े मैचों के खिलाड़ी वॉर्नर (38 गेंद में 53 रन) और मार्श ने सात गेंद बाकी रहते महज दो विकेट खोकर टीम को जीत दिलाई। मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए जिनमें से ईश सोढी को जड़े दो छक्के शानदार रहे। टी-20 विश्व कप टीम में अपने चयन को लेकर हुई आलोचना का उन्होंने करियर की सबसे यादगार पारी खेलकर जवाब दिया।

इसी मैदान पर आईपीएल में छिनी वार्नर की कप्तानी
इसी मैदान पर आईपीएल की एक टीम द्वारा अपमानित हुए वॉर्नर ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में वॉर्नर की कप्तानी छीनी गई और उन्हें आखिरी मैचों में टीम में जगह भी नहीं दी गई थी। उन्होंने टी-20 प्रारूप में ही सबसे बड़े मंच पर यादगार पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद किया।

काम न आई विलियम्सन की पारी
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम पहले दस ओवर में रन बनाने के लिये जूझती नजर आई । मार्टिन गुप्टिल ने 35 गेंद में 28 रन बनाए। इसके बाद विलियमसन ने 48 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 85 रन बनाकर पारी का नक्शा बदल दिया। न्यूजीलैंड ने आखिरी दस ओवरों में 115 रन बनाकर फाइनल मुकाबले को रोमांचक बनाने की नींव रखी।

विलियमसन टी-20 विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कप्तान भी बन गए लेकिन उनकी लाजवाब पारी भी न्यूजीलैंड के काम नहीं आई।
हेजलवुड ने झटके तीन विकेट
हेजलवुड ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जाम्पा ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया। स्टार्क बेहद खर्चीले साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 60 रन लुटाए।

अब तक के विजेता
साल    विजेता    उपविजेता
2007    भारत    पाकिस्तान
2009    पाकिस्तान    श्रीलंका
2010    इंग्लैंड    आस्ट्रेलिया
2012    वेस्ट इंडीज    श्रीलंका
2014    श्रीलंका    भारत
2016    वेस्टइंडीज    इंग्लैंड
2021    आस्ट्रेलिया    न्यूजीलैंड

स्कोर-बोर्ड
न्यूजीलैंड पारी :     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. स्टोइनिस बो. जम्पा    28    35    3    0
मिचेल को. वेड बो. हेजलवुड    11    8    0    1
विलियम्सन को. स्मिथ बो. हेजलवुड    85    48    10    3
फिलिप्स को. मैक्सवेल बो. हेजलवुड    18    17    1    1
नीशम अविजित    13    7    0    1
सैफर्ट अविजित    8    6    1    0
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन।
विकेट पतन : 1-28 (डेरिल मिचेल), 2-76 (मार्टिन गुप्तिल), 3-144 (ग्लेन फिलिप्स), 4-148 (केन विलियम्सन) .
गेंदबाजी : स्टार्क 4-0-60-0, हेजलवुड 4-0-16-3, ग्लेन मैक्सवेल 3-0-28-0, पैट कमिंस 4-0-27-0, एडम जम्पा 4-0-26-1, मिशेल मार्श 1-0-11-0.
आस्ट्रेलिया पारी :     रन    गेंद    4    6
वार्नर बो. बोल्ट    53    38    4    3
फिंच को. मिशेल बो. बोल्ट    5    7    1    0
मिशेल मार्श अविजित    77    50    6    4
ग्लेन मैक्सवेल अविजित    28    18    4    1
अतिरिक्त :     10
कुल : 18.5 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन।
विकेट पतन : 1-15 (फिंच), 2-107 (वार्नर).
गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट 4-0-18-2, टिम साउदी 3.5-0-43-0, एडम मिल्ने 4-0-30-0, इश सोढी 3-0-40-0, मिशेल सैंटनर 3-0-23-0, जेम्स नीशम 1-0-15-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)

टॉप-5 बल्लेबाज
खिलाड़ी           रन     उच्चतम    औसत
बाबर आजम      303      70       60.60
डेविड वार्नर    289    89*    48.16
मोहम्मद रिजवान    281    79*    70.25
जोस बटलर    269    101*    89.66
असालंका    231    80*    46.20

टॉप-5 गेंदबाज
खिलाड़ी    विकेट    सर्वश्रेष्ठ    औसत
हसारंगा    16    3/9    9.75
एडम जंपा    13    5/19    12.07
ट्रेंट बोल्ट    13    3/17    13.30
शाकिब हसन    11    4/9    11.18
हैजलवुड    11    4/39    15.90