resonated - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध: स्टेच्यु सर्किल पर गूंजा हनुमान चालीसा, भगवा झंडो के साथ उमड़ा जनसैलाब
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की बर्बर हत्या के विरोध में रविवार को जयपुर के स्टेच्यु सर्किल हिन्दू संगठनों ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जयपुर शहर में हजारों लोगों का सैलाब उमड़ा। स्टेच्यु सर्किल भगवामय हो गया। स्टेच्यु सर्किल से लेकर सरोजनी मार्ग तक और स्टेच्यु सर्किल से लेकर अम्बेडकर सर्किल तक चहुंओर भीड़ ही भीड़ नज़र आईं। लोग हाथों में भगवा झंडा पैदल मार्च करते हुए स्टेच्यु सर्किल पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, जय श्रीराम के जमकर नारे लगाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

पैदल मार्च कर आए लोग कन्हैया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग के नारे भी लगाएं। स्टेच्यु सर्किल पर हुई सभा में मंच पर हिन्दू संगठनों से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा सर्वसमाज के नेता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एक मंच साधु-संतो और धर्मगुरुओं के लिए अलग से लगाया गया था। मंच से हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कन्हैयालाल के हत्यारों को तुरंत फांसी की सजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और जयपुर शहर के बड़े नेता भी मौजूद थे। मंच से राजस्थान में हो रही हिन्दू संख्यक पर हमलों की घटनाओ का भी जमकर विरोध किया गया और राजस्थान की गहलोत सरकार को इसके लिए दोषी करार दिया गया। हिन्दू संगठनों ने सभी हिन्दुओं से एकजुट होने का आह्वान किया। हिन्दू संगठनों के नेताओं भाषण के बाद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और कन्हैयालाल को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

किसने क्या कहा
उदयपुर में कन्हैयालाल साहू की जिस तरह से जघन्य हत्या हुई वैसी ही महाराष्ट्र में भी हुई मैं उन सभी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देता हूं। कन्हैयालाल की हत्या योजनाबद्ध तरीके से हुई जिसमें आतंकी तत्वों का हाथ है और मैं इसकी कठोर शब्दों में भर्त्सना करते हुए बताना चाहता हूं यदि सरकार व पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्रवाई करते तो शायद आज कन्हैयालाल बच जाते। मैं सरकार व प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि पीड़ितों को तुरंत न्याय दिलवाने की नीति को अपनाते हुए कार्य करें, तो इन घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी नहीं होगी। - कन्हैयालाल बैरवा, रिटायर्ड आईपीएस

गुरु गोविंद सिंहजी ने कहा था कि डर से ना कभी डरो और लड़ाई लड़कर उसका मुकाबला करो निश्चित जीत आपकी होगी। आज यहां हम सर्वसमाज की रक्षा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम सबको एक रहना है। सरकार से हमारी मांग है कि फास्टट्रैक अदालत के माध्यम से दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए। हम भेदभाव और जुल्म को नहीं सहेंगे। - जसबीर सिंह, अध्यक्ष, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग

इस घटना के बाद देशवासियों ने सहनशीलता की सीमा को लांघ दिया है। ऐसा अक्षम्य अपराध करने वालों को देशवासी कभी क्षमा नहीं करेंगे। हिन्दू समाज का क्रोध कालाग्नि का रूप धारण कर लेगा तो कोई रोक नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री यदि प्रशासन को फ्री हैंड दे तो मेरा मानना है कि बड़े से बड़े से बड़े अपराधी को भी ढूंढ निकाल सकते हैं। कन्हैयालाल साहू ने जब प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई तो उस वक्त उसे सुरक्षा मुहैया कराकर अपराधियों को पहले ही पकड़ा जा सकता था।-  राघवाचार्य महाराज, रेवासा पीठाधीश्वर

ऐसा लग रहा है देश में तालिबानी नीति के तहत ये घटनाएं हो रही है। ऐसी ताकतों को समाप्त करने के लिए इनका पूर्णरूप से इलाज करना होगा। ऐसी सोच रखने वालों को बाहर का रास्ता दिखाना होगा। - रणवीर सिंह, अघ्यक्ष, रावणा राजपूत समाज

तालिबानी युग का आरंभ उदयपुर की घटना से हुआ है और इसका अंत हम धार्मिक नगरी जयपुर से करेंगे। हम भारत की पांच हजार साल पुरानी सभ्यता के वारिस है और ये लड़ाई दिल्ली जाकर खत्म करेंगे। - सिंधी पंचायत सेंट्रल के चन्द्रप्रकाश एडवोकेट

वक्त आ गया है कि माताएं और बहने मां दुर्गा, काली और भवानी का रूप धारण कर सर्वसमाज के साथ होने वाली बुराइयों का अंत करने के लिए आगे आए। -  सोमदत्त, अध्यक्ष, बंगाली समाज

दुकानदार लुटा है, पिटा है और अब तो मरा भी है। इसलिए हम अपने आपको बेसहारा समझते थे परन्तु आज हमारे साथ सर्वसमाज के लोग यहां मौजूद है इसलिए डरने की जरूरत नहीं है। - किशोर टांक, व्यापारी

भारत माता की जय लगाकर महर्षि वाल्मिकी को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान और धौलपुर में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं पर रोष जरूर है लेकिन सर्वसमाज के साथ हम सदैव खड़े हैं। -  मनोज चंवरिया, वाल्मिकी समाज

निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा खाटुधाम
खाटूश्यामजी। निर्जला एकादशी व द्वादशी के अवसर पर बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। बाबा श्याम के इस मासिक मेले के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से लाखों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस भीषण गर्मी में भक्त बाबा श्याम के दीदार को आतुर नजर आए। श्याम दीवाने रींगस से खाटूनगरी की पदयात्रा करते हुए हाथों में रंग बिरंगे निशान लिए बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दिखाई दिए। रींगस रोड से खाटूधाम की प्रत्येक गली बाबा श्याम के भक्तों से अटी हुई है। बाबा श्याम की बड़ी एकादशी माने जाने वाली इस निर्जला एकादशी पर धर्मशाला, गेस्ट हाउस, होटल आदि फुल रहे। श्याम भक्त इस तपती धूप में आस्था के साथ मन में दर्शन की ललक लिए आगे बढ़ रहे थे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा मेला ग्राउंड में लगाई बैरि केडिंग में कतार बद्ध होकर श्याम भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने श्याम भक्तों को सुगमता पूर्वक दर्शन हो इसके लिए उचित व्यवस्था की गई। साथ ही श्याम भक्तों के लिए इस भीषण गर्मी में छाया, कूलर, पेयजल व इत्र की बरसात की व्यवस्था की गई, जिससे आने वाले श्याम भक्तों की किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके। निर्जला एकादशी के अवसर पर अनेक धर्मशाला, सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर पेय पदार्थ, फल सहित व्रत के दौरान लिए जाने वाले अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सेवा कर रहे अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक श्याम भक्तों की मनुहार करते नजर आए।

आमेर में आने वाला पर्यटक पूछता है... व्हेयर इज नाथी का बाड़ा…
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को बजट बहस के दौरान एक बार फिर नाथी का बाड़ा और रीट धांधलियों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को उद्योग को दर्जा दिया, यह तो अच्छी बात है। आमेर किला बड़ा पर्यटन स्थल है और हर दूसरा पर्यटक आमेर आता है। आमेर आने वाला हर पर्यटक पूछता है कि नाथी का बाड़ा कहां है, मुझे विजिट करके आना है।

पूनिया ने कहा कि रीट के नाम पर जमकर धांधली हुई। रीट धांधली की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। दो-दो मंत्रियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। रीट  धांधली की सीबीआई जांच होगी तो कइयों के नकाब उतर जाएंगे। पूनिया ने सीएम के बजट में पढ़े गए शेर का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट के वक्त शेरो-शायरी कर रहे थे। मेरा कहना है कि मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। सीएम दो साल घर से ही नहीं निकले, ऑफिस तक नहीं गए। यहां आकर केंद्र को कोसना, बजट पर तालियां बजवाना अलग बात है। राजस्थान आर्थिक रूप से भारी कमजोर हो गया है।

बाल सत्र : परीक्षाओं में भाई-भतीजावाद और प्रदेश में नेटबंदी का मुद्दा सदन में गूंजा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में रविवार को पहली बार बाल सत्र का आयोजन हुआ। देश-प्रदेश के 200 बच्चे विधायक और मंत्रियों की भूमिका में विधानसभा पहुंचे। सदन में बच्चों को मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री और विधायक की भूमिका दी गई। बच्चों की सदन में बैठने की व्यवस्था भी उसी हिसाब से की गई। विधायक-मंत्रियों की भूमिका में मौजूद बच्चों में कई बच्चे कई विधायकों, मंत्रियों और जजों तक के पोते-पोती और दोहिते-दोहिती थे। विधानसभा में सदन की अधिकारी दीर्घा में मंत्री और विधायक मौजूद रहे। सत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और राष्टÑमंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा के सचिव संयम लोढ़ा मौजूद रहे।

जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति देशहित में नहीं: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भावी पीढ़ी और आगामी पीढ़ी को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि छुआछूत और जातिवाद से दूर रहकर भाईचारा अपनाना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। जातिवाद और धर्म के नाम पर राजनीति देश हित में नहीं है। इस देश का संविधान सभी को बराबरी का हक देता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आज भी अनेकता में एकता है। लाखों लोगों की कुर्बानी से हमें आजादी मिली। देश-प्रदेश में लम्बे समय तक कांग्रेस का राज रहा है। संविधान की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की सरकारों ने राज किया है। बाल सत्र के आयोजन पर गहलोत ने विधानसभा स्पीकर जोशी को बधाई दी।

नीति बनाते समय बच्चों की बात भी सुनी जाए: जोशी
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि हमें बच्चों की मन की बात सुनकर उनके हिसाब से नीतियां बनाने पर सोचना होगा। बच्चों से यह पूछा जाना चाहिए कि वे किस तरह की सरकार चाहते हैं। हमारे संसदीय लोकतंत्र में चर्चा के बाद निर्णय होते हैं, इसके बाद भी यहां जेपी आंदोलन, अन्ना आंदोलन और किसान आंदोलन हो रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा यदि लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं करेंगे तो संसदीय लोकतंत्र कमजोर होगा। बाल सत्र में आए 200 बच्चों के मन की कल्पनाओं पर हमें विश्लेषण करना चाहिए।

भारत के लोकतंत्र ने दुनिया में हमारा मान बढ़ाया: कटारिया
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बाल सत्र के आयोजन से विधानसभा में आज सदन का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 70 साल में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। सरकारें आती हैं, जाती हैं, लेकिन देश की जनता जो फैसला करती है, वह सबको मानना होता है। भारत के लोकतंत्र ने दुनिया में हमारा मान बढ़ाया है। उन्होंने बाल सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को धन्यवाद दिया।

प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्रवाई हुई
सदन की कार्रवाई में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों के बीच सवालों पर नोक झोंक हुई, आसन को इस दौरान हस्तक्षेप भी करना पड़ा। प्रतियोगी परीक्षाओं में नेटबंदी और भाई भतीजावाद का मुद्दा उठा और विधायकों ने जनता को परेशानी की बात रखी तो सत्तापक्ष के जबाव से विपक्ष के विधायक असंतुष्ट नजर आए और सदस्यों ने हंगामा कर दिया। कुछ सवालों के सत्तापक्ष की तरफ से जबाव नहीं आने पर विपक्ष ने एक बार वॉकआउट भी किया। सदन की कार्रवाई के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल में हंगामा और नोक झोंक हुई।

विधायकों ने ये मुद्दे उठाए:
बाल सत्र के दौरान विधायक बने बच्चों ने बाल विवाह, दुष्कर्म, युवाओं में नशीले पदार्थ की बढ़ती लत, कोरोना, पानी, बिजली और बाल मजदूरी जैसे मुद्दे उठाए। तकरीबन 12 सवाल प्रश्नकाल में पूछे गए। बाल सत्र के लिए देशभर के 5500 बच्चों में से 200 बच्चे चुने गए थे, जो विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर सदन में बैठे।

गुजरात के हर्ष भाई पिपलिया बने मुख्यमंत्री:
बाल सत्र में गुजरात के हर्ष भाई पिपलिया राजस्थान के मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आए। इसके अलावा जान्हवी शर्मा विधानसभा अध्यक्ष और वैभवी गहलोत नेता प्रतिपक्ष बनी। बाल सत्र में कई मंत्री, विधायकों और जजों के दोहिते-दोहिती, पोते-पोती भी विधायक और मंत्री की भूमिका में नजर आए। सीएम गहलोत की पोती काश्विनी गहलोत को विधायक, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला के पोते राघव कल्ला को कला संस्कृति मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवंगत भोमराज आर्य के दोहिते मनीष ढाका को विधायक बनाया गया। वित्त मंत्री बनाई गई अनुष्का राठौड़ के पिता जज हैं।

कानून बनाते समय संवाद की कमी चिंता का विषय
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि संसद और विधानसभा में कानून बनाते समय लम्बी चर्चा और संवाद का दौर कम होना हम सभी के लिए चिंता का विषय है। चर्चाओं से कई निष्कर्ष निकलकर सामने आते हैं। सहमति और असहमति हमारे लोकतंत्र की विशेष व्यवस्था है। मुद्दों पर सही चर्चा से सरकार का ध्यान आकर्षित होता है तो जनता में सही संदेश जाता है। लोकतंत्र में जनता की भी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। बाल सत्र में बच्चों ने देश और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर संयमित, शालीनता और अनुशासन में चर्चा करके दिखाई है।  बिरला ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा में हुए बाल सत्र की तर्ज पर हर विधानसभा में ऐसे आयोजन करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बच्चों से वादा किया कि संसद की कार्रवाई शुरू होने के बाद वे बच्चों को कार्रवाई में शामिल करेंगे।