Govind Singh Dotasra Support - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तृतीय शिक्षकों ने स्थानांतरण नहीं होने पर खोला शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन को हल्के में न ले : कांग्रेस
जयपुर। राज्य सरकार के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने पर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहीद स्मारक पर धरना-प्रर्दशन शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि सभी विभागों में समय-समय पर शिक्षकों के स्थानांतरण होते रहते हैं, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने से अधिकांश शिक्षक नौकरी के प्रथम कार्य दिवस से ही दूसरे स्थानों पर नौकरी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र सहित चुनावी वादों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की बात कही थी।

आंदोलन को हल्के में न ले: कांग्रेस

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक संवाद की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि तबादला नीति और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में 100 दिनों में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने का वादा किया थाए लेकिन ढाई साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि सरकार आंदोलन को हल्के में न ले और तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकाले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्र नेता शुभम रेवाड़ का अनशन
जयपुर। छात्रसंघ चुनाव कराने और राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ का बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मुकेश भाकर सहित अन्य नेताओं ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर शुभम रेवाड़ से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर छात्रसंघ चुनाव टालने और युवाओं की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल छात्रसंघ चुनाव घोषित करने की मांग की।

छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बुधवार को आमरण अनशन पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ से एसएमएस अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पानी का त्याग करने के चलते गहलोत ने रेवाड को जल पिलवाया और अनशन समाप्त करने की समझाइश की। प्रदेशभर के विद्यार्थी लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की मांग कर रहे हैं और सरकार को इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पहल कर अनशनकारी छात्र से संवाद करना चाहिए, क्योंकि शुभम अब पानी तक छोड़ चुके हैं और उनकी हालत चिंताजनक है। छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं और छात्र राजनीति से अनेक बड़े नेता निकले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके थे।