Third Grade Teacher Transfer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तृतीय शिक्षकों ने स्थानांतरण नहीं होने पर खोला शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन को हल्के में न ले : कांग्रेस
जयपुर। राज्य सरकार के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने पर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहीद स्मारक पर धरना-प्रर्दशन शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि सभी विभागों में समय-समय पर शिक्षकों के स्थानांतरण होते रहते हैं, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने से अधिकांश शिक्षक नौकरी के प्रथम कार्य दिवस से ही दूसरे स्थानों पर नौकरी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र सहित चुनावी वादों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की बात कही थी।

आंदोलन को हल्के में न ले: कांग्रेस

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक संवाद की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि तबादला नीति और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में 100 दिनों में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने का वादा किया थाए लेकिन ढाई साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि सरकार आंदोलन को हल्के में न ले और तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकाले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है।