Jaipur News Today - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान के बांधों में जलभराव 48.89% पहुंचा, 24 घंटे में 11.36 एमसीएम पानी बढ़ा
जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के बीच प्रदेश के बांधों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 693 बांधों की कुल जल भंडारण क्षमता 13,029.09 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) है, जिसमें वर्तमान में 6,370.51 एमसीएम पानी उपलब्ध है। इस प्रकार राज्य के बांध औसतन 48.89 प्रतिशत भर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में बांधों के जल भंडारण में 11.36 एमसीएम की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, पिछले वर्ष इसी दिन बांधों का जलभराव 76.66 प्रतिशत था।

रिपोर्ट के अनुसार कोटा जल संसाधन क्षेत्र में सर्वाधिक 61.93 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया, जबकि जयपुर क्षेत्र में 48.48 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 50.01 प्रतिशत, उदयपुर में 38.20 प्रतिशत, भरतपुर में 26.58 प्रतिशत और जोधपुर क्षेत्र में 18.56 प्रतिशत जलभराव है। राज्य के 693 बांधों में से 15 पूरी तरह भरे हुए हैं, जबकि 433 बांध आंशिक रूप से भरे हैं और 245 बांध अभी भी खाली हैं।

महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी
जयपुर। जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। तीन बच्चों के पिता एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहनकर फंदा लगा लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ युवक द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनने की वजह की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। वह विवाहित था और तीन बच्चों का पिता था। घटना की सूचना मिलने पर गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। युवक महिलाओं के कपड़ों में क्यों था, इसे भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है। गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और महिलाओं के कपड़े पहनने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मूक-बधिर विद्यालय में एसीएस स्कूल शिक्षा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा  राजेश यादव ने गुरुवार को  त्रिमूर्ति सर्किल स्थित आनंदीलाल पोद्दार राजकीय मूक-बधिर विद्यालय का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय के समग्र संचालन की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान यादव ने छात्र एवं छात्राओं के छात्रावासों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा कक्षों, शौचालय, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं के स्तर पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, वार्डनों एवं विद्यालय प्रबंधन से संवाद कर शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों की प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक शिक्षण संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यादव ने विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं, शिक्षण संसाधनों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के साथ सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अथवा समीक्षा के दौरान अनियमितता या कार्य संपादन में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।

प्रति माह बदलेगी वार्डन की ड्यूटी

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने छोटे बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के लिए सांकेतिक भाषा सीखने हेतु स्क्रीन स्थापित करने का सुझाव दिया, ताकि वे बच्चों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकें। इसके अलावा, छात्रावासों में वार्डनों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर प्रत्येक माह बदलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच की जिम्मेदारी संबंधित वार्डन की होगी, और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जयपुर : 44 लाख के मकान का लोन बना तनाव की वजह, महिला ने फंदा लगाकर दी जान
जयपुर। महेश नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक 35 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला हाल ही में खरीदे गए मकान के बैंक लोन और उसकी भारी ईएमआई को लेकर मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। महेश नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे करतारपुर क्षेत्र से एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो 35 वर्षीय मनीषा साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सवाई माधोपुर जिले के बामनवास क्षेत्र निवासी मनीषा के रूप में हुई, जो वर्तमान में महेश नगर के करतारपुर इलाके में किराये पर परिवार के साथ रह रही थी। पति ओमप्रकाश ने बताया कि वह जयपुर में मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले हाथोज क्षेत्र में बैंक से ऋण लेकर लगभग 44 लाख रुपये का मकान खरीदा था। इसके बाद से मकान की किस्त और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर मनीषा लगातार तनाव में रहने लगी थी।

परिजनों के अनुसार घटना से करीब 15 मिनट पहले मनीषा ने पति और बच्चों के साथ चाय पी थी। इसके बाद पति मोबाइल ठीक कराने बाजार चले गए। मनीषा ने बच्चों को बाहर खेलने भेजा और कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजस्थान विधानसभा में हरिशंकर भाभड़ा की जयंती पर श्रद्धांजलि, अध्यक्ष देवनानी बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा की जयंती पर गुरुवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा ने अपने सार्वजनिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा के उच्च आदर्शों का अनुकरणीय निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 16 मार्च 1990 से 21 दिसंबर 1993 तथा 30 दिसंबर 1993 से 5 अक्टूबर 1994 तक के अपने कार्यकाल में भाभड़ा ने सदन की गरिमा, निष्पक्षता और संसदीय मर्यादाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व जनप्रतिनिधियों और लोकसेवकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने भी स्वर्गीय हरिशंकर भाभड़ा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके पुत्र सुरेंद्र भाभड़ा, पौत्र गौरव भाभड़ा, उप सचिव धर्मचंद मिश्रा, इन्द्रा शर्मा, अलका दुआ, सुनील अग्रवाल, प्रमुख अनुसंधान एवं संदर्भ अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
जयपुर। छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता आक्रोशित होकर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए, जिससे कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता प्रदर्शन पर अड़े रहे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें पुलिस वाहनों में बैठाकर वहां से ले गई। इस दौरान मुख्य द्वार पर कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और सरकार को जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा करनी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

तृतीय शिक्षकों ने स्थानांतरण नहीं होने पर खोला शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन को हल्के में न ले : कांग्रेस
जयपुर। राज्य सरकार के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने पर शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शहीद स्मारक पर धरना-प्रर्दशन शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि सभी विभागों में समय-समय पर शिक्षकों के स्थानांतरण होते रहते हैं, लेकिन तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण नहीं होने से अधिकांश शिक्षक नौकरी के प्रथम कार्य दिवस से ही दूसरे स्थानों पर नौकरी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र सहित चुनावी वादों में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की बात कही थी।

आंदोलन को हल्के में न ले: कांग्रेस

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक संवाद की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि तबादला नीति और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र में 100 दिनों में पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने का वादा किया थाए लेकिन ढाई साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि सरकार आंदोलन को हल्के में न ले और तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर समाधान निकाले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन दबाने का प्रयास कर रही है।

तीज सिंजारा पर जयपुर डेयरी का मीठा तोहफा : 200 ग्राम पैक की कीमत 140 रुपए, फीका घेवर भी मिलेगा
जयपुर। तीज और सिंजारा के त्योहारों से पहले जयपुर जिला दुग्ध सहकारी संघ लि (जयपुर डेयरी) ने उपभोक्ताओं के लिए खास सौगात पेश करते हुए अपने उत्पादों की शृंखला में पहली बार घेवर शामिल किया है। बुधवार से जेएलएन मार्ग स्थित सरस पार्लर और जयपुर डेयरी प्लांट पर डेयरी का शुद्ध घेवर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। डेयरी का दावा है कि मिलावट की आशंका से बचने के लिए उपभोक्ताओं को भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण विकल्प उपलब्ध कराया गया है।

नए उत्पाद बाजार में उतार रहे

जयपुर डेयरी के चेयरमैन ओम पूनिया ने बताया कि डेयरी लगातार दूध आधारित नए उत्पाद बाजार में उतार रही है। दीपावली पर लॉन्च की गई मिठाइयों को उपभोक्ताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला था। इसी विश्वास और मांग को देखते हुए इस बार तीज सिंजारा के अवसर पर घेवर बाजार में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में घी और तेल में मिलावट की शिकायतों के बीच लोग डेयरी के उत्पादों पर भरोसा करते हैं।

400 और 800 ग्राम के पैक भी बिक्री के लिए तैयार

जयपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष फौजदार ने बताया कि फिलहाल 200 ग्राम का एक पैक 140 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा 400 और 800 ग्राम के पैक भी बिक्री के लिए तैयार किए गए हैं। उत्पाद की कीमत 700 रुपए प्रति किलो निर्धारित की गई है। डेयरी ने इस बार एक अलग प्रयोग करते हुए फीका घेवर लॉन्च किया है। उपभोक्ताओं को इसके साथ अलग से चाशनी का पैकेट दिया जाएगा, जिससे वे अपनी पसंद के अनुसार मिठास तय कर सकें। हालांकि यदि किसी ग्राहक या संस्थान की ओर से थोक में मीठे घेवर की मांग आती है तो तैयार मीठा घेवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।