Srikaranpur Teacher Family - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डंपर में पीछे से घुसी कार: शिक्षक पति-पत्नी, मां समेत चार की मौत
बीकानेर। लूनकरणसर स्थित  नेशनल हाईवे-62 अबोहर-पिंडवाड़ा पर बुधवार दोपहर एक कार और डंपर के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं डंपर चालक मौके से फ रार हो गया। हादसे में  मारे गए लोगों की पहचान श्रीकरणपुर  निवासी टीचर दम्पती संदीप शर्मा, कृतिका, मां आशा व चाची सुषमा के रूप मेंं हुई है।  हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे एवं घायलों को तत्काल लूनकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर 3.30 बजे बजे लूणकरणसर में विश्वकर्मा मार्केट के पास हुआ।

दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गया। कार के एयरबैग खुलने के बाद भी कार सवार लोगों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक संदीप शर्मा परिवार सहित अपने मामा की पोती की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान डंपर के पिछले हिस्से से कार टकरा गई। मृतक संदीप की शादी इसी वर्ष जनवरी में हुई थी। वह श्रीकरणपुर के सरकारी आईटीआई कॉलेज में संविदा पर पर कार्यरत था, वहीं पत्नी कृतिका थर्ड ग्रेड टीचर थी।