Local Body Elections Rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंचायती राज चुनाव में पूरे राजस्थान में प्रत्याशी उतारेगी आप, बारां की जीत से बढ़ा उत्साह
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान आगामी पंचायती राज चुनाव में पूरे प्रदेश में उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के राज्य संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि बारां नगर परिषद में हालिया जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। विभिन्न जिलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग पार्टी से संपर्क कर रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन हेतु पार्टी ने क्यूआर कोड जारी किया है।

प्रेस वार्ता में राज्य सचिव जुगल किशोर शर्मा भी मौजूद रहे। पार्टी का कहना है कि बारां की जीत के बाद जुड़ने वालों की संख्या बढ़ी है और युवाओं में राजनीतिक रुचि बढ़ी है। पार्टी युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है।आज शीतल राठौर ने नगर परिषद बारां की सभापति पद की शपथ ली। पार्टी ने इसे स्थानीय राजनीति में नई शुरुआत बताया।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान इन निकायों के 87 लाख 63 हजार 599 मतदाताओं में से 50 लाख 28 हजार 768 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इससे पहले पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत एवं इससे पूर्व सुबह दस बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस दौरान बालोतरा जिले के धोरीमन्ना नगरपालिका में सर्वाधिक 85.53 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान 48.48 प्रतिशत अजमेर नगर निगम में हुआ। इस दौरान जोधपुर नगर निगम के चुनाव में 56.42 प्रतिशत, पाली नगर निगम के लिए 56.09, उदयपुर नगर निगम में 52.13, कोटा नगर निगम के चुनाव में 51.00 एवं जयपुर नगर निगम के लिए 48.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान रहा और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी
बारां। राजस्थान में बारां में नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण में शुक्रवार को अटरू, छबड़ा एवं मांगरोल में तीन बजे तक 68.18 प्रतिशत मतदान हुआ। निकाय चुनाव के तहत तीनों जगह मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही बड़ी तादाद में मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कुछ स्थानों पर मतदाताओं को कतार में धैर्य के साथ खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

चुनाव में उम्रदराज, दिव्यांगजन, महिला मतदाता भी मतदान करने आए। पहली मर्तबा मताधिकार का उपयोग कर रहे नवमतदाता भी जोश के साथ केंद्रों पर पहुंचे। दिव्यांग, बुजुर्ग एवं बीमार मतदाताओं के लिए वीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3 बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
जयपुर। नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले में 48.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर कई क्षेत्रों में मतदाताओं में उत्साह नजर आया, जबकि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। दोपहर 3 बजे तक आमेर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद आदर्श नगर में 53.53 प्रतिशत, किशनपोल में 51.68 प्रतिशत, हवा महल में 51.95 प्रतिशत और झोटवाड़ा में 50.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। विद्याधर नगर में 49.58 प्रतिशत, बगरू में 48.89 प्रतिशत, मालवीय नगर में 44.25 प्रतिशत तथा सिविल लाइंस में 43.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी रही। यहां दोपहर 3 बजे तक महज 43.30 प्रतिशत मतदान हुआ। ऐसे में मतदान के अंतिम घंटों में यहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अंतिम समय तक मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में जुटे रहे। अब मतदान के शेष समय में अधिक से अधिक मतदाताओं के घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचने पर कुल मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
जोधपुर। लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने की मिसाल पेश करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन ने मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ एक बुजुर्ग मतदाता की मदद की।

गौरव जैन ने बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस पहल से यह संदेश गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है और किसी भी मतदाता को शारीरिक असुविधा के कारण मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए। गौरव जैन की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर पांच महिलाएं कथित तौर पर दूसरे मतदाताओं के नाम पर वोट डालने पहुंची थीं। महिलाओं के नाम संबंधित मतदाता सूची में नहीं होने की बात सामने आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं फर्जी मतदाता बनकर मतदान केंद्र पहुंची थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएं किसके कहने पर मतदान केंद्र पहुंची थीं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में दोपहर 1 बजे तक 37.40 प्रतिशत मतदान, वार्ड 49 में फर्जी वोटिंग के आरोप से मचा हंगामा
जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न एक बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इससे पहले सुबह दस बजे तक मतदान के पहले तीन घंटों में 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान के छह घंटों में अलवर जिले के बडौदामेव नगरपालिका में सर्वाधिक 75.13 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इस दौरान सबसे कम मतदान 35.61 प्रतिशत अजमेर नगर निगम में हुआ। इस दौरान जोधपुर नगर निगम के चुनाव में 43.61 प्रतिशत, पाली नगर निगम के लिए 42.17, कोटा नगर निगम के चुनाव में 38.58 एवं जयपुर नगर निगम के लिए 37.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान रहा और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा।

इसी बीच सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 49 में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वोट डाला जा चुका है।

सिंघानिया ने एक महिला मतदाता की शिकायत का हवाला देते हुए निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो मतदान रोकने और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, फर्जी मतदान के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

वन स्टेट-वन इलेक्शन से संसाधनों की होगी बचत, विकास कार्यों को मिलेगी निरंतर गति: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी एवं सदस्यों ने भेंट कर वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। स्थानीय चुनावों को समय पर कराने का जो वादा किया था, उसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन स्टेट-वन इलेक्शन व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति मिलेगी।

इससे पैसे, समय एवं संसाधनों की बचत होगी। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, ओबीसी आयोग के सचिव अशोक कुमार जैन एवं सदस्य प्रो. राजीव सक्सैना, गोपाल कृष्ण, मोहन मोरवाल और पवन मावंडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।