East Rajasthan Rain Warning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आज से फिर तेज होगा मानसून: जयपुर में दोपहर में हुई छितराई बारिश, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17 फीसदी कम हुई बारिश
जयपुर। प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच बुधवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर, कोटा, अलवर, भरतपुर, करौली, श्रीगंगानगर सहित कुछ जिलों में बुधवार को बारिश हुई। राजधानी जयपुर के कई इलाकों में दोपहर करीब 2 बजे तेज बरसात हुई। श्रीगंगानगर में दोपहर 3 बजे बाद मौसम बदला और तेज बारिश हुई। कोटा शहर में शाम को मौसम बदला और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ करीब 20 मिनट तक हुई तेज बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

भरतपुर के नदबई में शाम को करीब एक घंटे तक बरसात हुई। कस्बे में पिछले 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस सीजन अब तक कुल 187 एमएम बरसात यहां हो चुकी है। अलवर में शाम को घने बादल छाए और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में इस सीजन अब तक 191.4 एमएम बारिश हुई है। जबकि सामान्यतया अब तक 231.3 एमएम बारिश प्रदेश में होती है, जो कि सामान्य बारिश की तुलना में 17 फीसदी कम है।

आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 6-7 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। 6 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 7 से 10 अगस्त के दौरान भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है। 7 से 9 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश होने के आसार हैं।