breaking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम
कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से एमबीएस अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से आईपीडी की बिल्डिंग बनाई गई है। लेकिन हालत यह है कि इसे अधिक समय नहीं हुआ उससे पहले ही इसकी खिड़कियों के झरोखे टूटने लगे हैं। एमबीएस अस्पताल परिसर में अधीक्षक कार्यालय के पास बहुमंजिला आईपीडी बिल्डिंग बनाई गई है। इस बिल्डिंग को बने अभी अधिक समय भी नहीं हुआ है। कुछ समय पहले अस्पताल के विभिन्न विभागों को यहां शिफ्ट किया जा रहा है।इसी दौरान हाल ही में बिल्डिंग में बनी खिड़कियों के झरोखे के भारी भरकम डिजाइनदार पत्थर टूटकर नीचे गिर चुके हैं। शुरुआत में इसकी संख्या कम थी लेकिन देखरेख के अभाव में और अधिकारियों द्वारा इसकी समय पर मरम्मत नहीं करवाने से इनकी संख्या अधिक हो गई है। इधर अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि गनीमत रही जिस समय ये पत्थर गिरे उस समय वहां कोई नहीं था। वरना इतने बड़े व ऊंचाई से पत्थर गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल में जहां 24 घंटे मरीज व उनके तीमारदारों की आवाजाही लगी रहती है।

जे.के. लोन में हो चुका है हादसा
गौरतलब है कि गत दिनों जे.के. लोन अस्पताल की नई आईपीडी की बिल्डिंग से भी सुबह के समय भारी भरकर पत्थर गिर गया था। हालांकि उस समय वहां मरीज व उनके तीमार मौजूद थे। उस समय भी गनीमत रही कि किसी के चोट नहीं लगी थी। वरना उस समय बड़ा हादसा हो सकता था।इसी तरह से यदि समय रहते एमबीएस की नई आईपीडी की बिल्डिंग के झरोखों की मरम्मत नहीं की गई तो यहां से अन्य पत्थरों के गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जल्दी ही सही करवा देंगे
कोटा विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता महेन्द्र सक्सेना ने बताया कि एमबीएस की नई आईपीडी के पत्थर गिरने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो जल्दी ही इन्हें सही करवा दिया जाएगा।

भारतीय उपमहाद्वीप के 2 टुकड़ों में टूटने का खतरा : भारत के भूगर्भीय भविष्य को लेकर एक गंभीर चेतावनी, भूवैज्ञानिकों ने दिए संकेत
नई दिल्ली। फर्ज कीजिए, एक विशाल भूमि का टुकड़ा, जो पिछले लाखों सालों से स्थिर है, अचानक अंदर से टूटने लगे। ये कोई साइंस फिक्शन नहीं है, बल्कि भारत के भूगर्भीय भविष्य को लेकर की गई एक गंभीर चेतावनी है। हाल ही में भूवैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि भारतीय प्लेट दो हिस्सों में विभाजित हो रही है, जिससे हिमालय क्षेत्र में बड़े भूगर्भीय परिवर्तन हो सकते हैं।

हाल ही में की गई स्टडी से पता चला है कि भारतीय प्लेट दो भागों में विभाजित हो रही है, जो इस क्षेत्र के भूवैज्ञानिक स्थिति को हमेशा के लिए एक नया आकार दे सकती है। अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन में प्रकाशित एक लेख में इस अभूतपूर्व खोज को लेकर जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि इस भूभाग में प्लेट अलग हो रही है और पृथ्वी के मेंटल में डूब रही है। इस स्टडी रिपोर्ट में भारतीय महाद्वीप में आने वाले भूकंप और खतरों को लेकर कई अहम जानकारियां दी गई हैं। स स्टडी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय प्लेट, जो लगभग 60 मिलियन वर्षों से यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है, वो अब एक नई प्रक्रिया से गुजर रही है, जिसे डेलैमिनेशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में प्लेट का घना निचला हिस्सा पृथ्वी के मेंटल में समा रहा है, जिससे प्लेट के भीतर एक लंबवत दरार उत्पन्न हो रही है। तिब्बती झरनों में भूकंप की तरंगों और हीलियम समस्थानिकों का विश्लेषण करने के बाद इस घटना के बारे में पता चला है, जिससे प्लेट में एक ऊर्ध्वाधर दरार का पता चला, जिसके बारे में वैज्ञानिकों को पहले जानकारी नहीं मिल पाई थी।

डेलैमिनेशन की भूगर्भीय प्रक्रिया भी शुरू
डेलैमिनेशन एक भूगर्भीय प्रक्रिया है जिसमें टेक्टोनिक प्लेट का निचला हिस्सा अलग होकर मेंटल में समा जाता है। यह प्रक्रिया प्लेट की स्थिरता को प्रभावित कर सकती है और क्षेत्र में भूकंप की संभावना बढ़ा सकती है। यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी के भूगर्भशास्त्री डौवे वैन हिंसबर्गेन ने कहा है कि हमें नहीं पता था कि महाद्वीप इस तरह से व्यवहार कर सकते हैं, और यह ठोस पृथ्वी विज्ञान के लिए बहुत ही मौलिक है। उन्होंने कहा कि यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बताती है कि न सिर्फ प्लेट की सतह पर अलग-अलग मोटाई और विशेषताएं हैं, बल्कि टेक्टोनिक शिफ्ट को ऑपरेट करने वाली अंदरूनी प्रक्रियाएं पहले से समझी गई तुलना में कहीं ज्यादा जल्दी से बदल रही हैं और इसे समझना काफी ज्यादा मुश्किल है।

हिमालय क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों में भी दरारें
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के भूभौतिकीविद् साइमन क्लेम्परर ने कहा कि हिमालय टकराव क्षेत्र जैसे हाई कंप्रेशन वाले क्षेत्रों में टेक्टोनिक प्लेटें अक्सर कई दरारें दिखाती हैं। ये दरारें पृथ्वी की पपड़ी में तनाव निर्माण को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे भूकंप का जोखिम बढ़ जाता है। ज्ञातव्य है कि हिमालय क्षेत्र पहले से ही भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। डेलैमिनेशन की प्रक्रिया इस क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकती है, जिससे ज्यादा तीव्र और बार-बार भूकंप आ सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रक्रिया तिब्बती पठार में गहराई से दरारें उत्पन्न कर सकती है। हालांकि यह खोज काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अभी सिर्फ एक प्रारंभिक संकेत है। अभी और शोध की आवश्यकता है ताकि इस प्रक्रिया के लंबे समय तक पड़ने वाले प्रभावों को पूरी तरह समझा जा सके। भूगर्भीय परिवर्तन धीरे-धीरे होते हैं, और उनके प्रभावों को समझने के लिए समय और डेटा दोनों की जरूरत होती है।

लोग रॉन्ग साइड से आकर ट्रॉफिक कर रहे जाम
कोटा। सीएडी रोड पर अभय कमांड सेंटर के सामने आईलैंड बनाने के लिए डिवाइडर का कुछ हिस्सा बीच से तोड़ा कर काम शुरू कर दिया साथ ही अभय कमांड के पास बने नये बायी पास रोड को चालू करने से लोग अब रॉग साइड से आ रहे जिससे दुर्घटनाएं बढने की संभावना बढ़ गई है। अभय कमांड के पास नाले पास बने नये बायी पास रोड से निकल लोग घोडेवाले बाबा चौराहा जाने के लिए  सीएडी जाने वाले रोड पर बने कट से नहीं घूमकर अभय कमांड के सामाने से रॉग साइड में होते हुए सोफिया स्कूल के पास के कट से निकल रहे जिससे घोडेवाले चौराहा से सीएडी की ओर जाने वाले वाहनों को रॉग साइड से आ रहे वाहनों खतरा बढ़ गया है।

नगर विकास न्यास द्वारा दादाबाड़ी तिराहे से अभय कमांड सेंटर तक करीब एक किमी. लम्बी सड़क बनाई गई है। उस सड़क से आने वाले वाहन अभय कमांड सेंटर के सामने से डिवाइडर के बीच बनने वाले आईलैंड से  होकर घोड़ा चौराहा होते हुए एरोड्राम चौराहे की तरफ जा सकेंगे। ऐसा न्यास ने प्लान बनाया है। जिसका काम भी शुरू हो गया है।वहीं वाहनों को यहां मुड़ने व आवागमन में परेशानी नहीं हो इसके लिए बकरा मंडी की जगह पर सड़क को चौड़ा किया गया है।  न्यास अधिकारियों का कहना है कि डिवाइडर की जगह पर आईलैंड बनाया जाएगा। जिससे वाहन जहां से टर्न होकर निकल सकेंगे। यह आईलैंड कोटड़ी व जेडीबी चौराहे की तरह का होगा।

बढ़ गया दुर्घटना का खतरा
हालांकि डिवाइडर का बीच का हिस्सा खाली होने से बुधवार को अधिकतर वाहन लम्बा चक्कर घूृमने की जगह इसी कट से होकर निकल रहे थे।  जिससे लोगों भारी परेशानी हो रही है। वहीं न्यास ने सीएडी रोड पर आईलैंड बनाने का काम शुरू कर लेकिन अभय कमांड पास के बायपास को अभी चालू नहीं करना चाहिए था। आईलैड बनने के बाद शुरू करते तो लोग रॉग साइड से नहीं आते और दुर्घटनाएं नहीं होती अभी रॉग साइड से आ रहे लोगों से जाम लग रहा है। और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है।

नाकाबंदी तोड़ भागे तस्करों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
भीलवाड़ा। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान रंग लाने लगा है। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के आदेशानुसार जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 227.6 किलो डोडा-चूरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। इसी क्रम में शनिवार को  जिले की फूलियाकलां थाना पुलिस ने एक कार से 169 किलो डोडा-चूरा व एक पिस्टल बरामद की। जबकि इस कार में सवार दो लोग भागने में सफल रहे। वहीं एस्कॉर्ट करती कार सहित एक अन्य कार को पुलिस ने जब्त करते हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि वारदात से पहले तस्करों ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फूलियाकलां थाना प्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू के आदेश व एएसपी (शाहपुरा) चंचल मिश्रा के निर्देशन में तस्करों की धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान के तहत शनिवार को फूलियाकलां पुलिस ने अरवड़ चौकी इलाके में नाकाबंदी की। इस दौरान एक अल्टो कार को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोक लिया, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। वहीं एक क्रेटा कार पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुये भाग निकली। पुलिस ने क्रेटा का पीछा किया। इस पर यह कार सांगरिया, धनोप होती हुई पुन: कच्चे रास्ते पर मानसी नदी क्षेत्र में पहुंची, जहां उबड़-खाबड़ रास्ते के चलते यह कार क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में कार सवार दो लोग उतर कर भाग गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें एक लोडेड देशी पिस्टल मय  तीन कारतूस  के साथ ही 8 कट्टों में भरा 169 किलो डोडा-चूरा मिला, जिसे पुलिस ने कार सहित जब्त कर लिया। वहीं इस कार की एस्कॉर्ट करती अल्टो कार को पुलिस ने जब्त कर उसमें सवार कमलेश कुमावत, नरेश सैन व पप्पू धाकड़ को गिरफ्तार किया।

तस्करों की कार बेकाबू होकर खाई में पलटी, 45.6 किलो डोडा-चूरा बरामद

विजय स्तंभ सर्किल से एनएच 79 की ओर जाने वाले मार्ग पर रीको तीन नम्बर चौराहे के समीप तस्करों की कार  बेकाबू होकर पल्टी खा गई। हादसे के बाद कार से निकल कर दोनों तस्कर भाग छूटे। इनमें से एक तस्कर कुछ दूरी पर छिपा हुआ मिल गया, जिसके सिर में चोट लगी थी, जबकि दूसरा अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 3 कट्टों में मिला 45 किलो 600 ग्राम डोडा-चूरा बरामद कर लिया।  प्रतापनगर थाना पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि रीको 3 नंबर चौराहा विजय स्तंभ सर्किल से एनएच 79 की ओर जाने वाली रोड पर एक बिना नंबरी कार पलट गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक कार क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी, उसके पास कुछ राहगीर खड़े थे। राहगिरों ने पुलिस को बताया कि कार हाइवे की तरफ से आई जो कट के पास रोड़ पर गड्ढों के कारण बेकाबु होकर तीन-चार पल्टी खा गई। इसमें सवार दो लोग निकल कर भागे। एक दुबला-पतला, जबकि दूसरा हट्टा-कट्टा था। पुलिस ने भागे व्यक्तियों की तलाश शुरू की तो  पीले रंग का कमीज पहना दुबला-पतला युवक करीब 200 मीटर दूरी पर  दुकान के पीछे छुपकर बैठा था, जो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ा तो उसने खुद को  रामराज मीणा 20 होना बताया।  वह घबराया हुआ था। उसके सिर से खून निकला हुआ था।  थाना प्रभारी ने रामराज से पूछताछ की तो उसने कबूल किया वह, अपने दोस्त बजरंग मीणा के साथ कार लेकर हाइवे से शहर में आ रहे थे, तभी कट के पास गड्ढे के कारण स्पीड में होने से कार पलट गई। वह, उसका दोस्त अलग-अलग दिशा में भाग गये। पुलिस ने आरोपी रामराज को साथ लेकर कार की तलाशी ली तो उसमें तीन कट्टों में  45 किलो 600  ग्राम डोडा-चूरा पाया गया।  इसके अलावा कार की सीट पर  सफेद लिफाफे में  गाड़ी सर्विस का बिल जिसका जॉब कार्ड मिला। इस पर बजरंग मीणा टोपा नया गांव शाहपुरा का नाम था।  पुलिस ने डोडा-चूरा सहित कार जब्त कर ली। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। इसकी जांच भीमगंज थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा को सौंपी गई।

13 किलो डोडा-पोस्त ले जाते तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा । जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऐसी ही एक और कार्रवाई को अंजाम देते हुये शक्करगढ़ पुलिस ने सिर पर प्लास्टिक कट्टे में 13 किलो डोडा-चूरा ले जाते तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शक्करगढ़ थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वे, 24 जून को दीवान विजय सिंह, कांस्टेबल आशीषी, लोकेश व यशपाल के साथ गश्त पर थे। मडपिया बाड़ा पहुंचने पर सामने से एक व्यक्ति सिर पर प्लास्टिक कट्टा लेकर आता मिला। वह पुलिस जीप देखकर सकपकाते हुये इधर-उधर देखने लगा। शंका होने पर पूछताछ की तो उसने खुद को मडपिया, शक्करगढ़ निवासी मदन पुत्र कल्याण धाकड़ उम्र 40 बताया। कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 13 किलो ग्राम डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने डोडा-चूरा जब्त कर आरोपी मदन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

रजके साथ खेत में उगा रखे थे   43 गांजे के पौधे बरामद

मांडल। खेत में रजके के साथ ऊगा रखे 43 गांजे के पौधे जप्त कर खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। थानाधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया उप निरीक्षक उगमाराम थाना क्षेत्र में गश्त कर  रहे थे। इस दौरान आलमास गांव के पास खेत में गांजे के पौधे नजर आये। पास में जाकर देखा तो खेत में रजके की फसल के साथ में गांजे के पौधे ऊगा रखे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गांजे के पौधों को कटवाये। कुल 43 पौधे जिन्हें जप्त किया गया। मौके पर पटवारी को बुलवाया गया और खेत के मालिक के बारे जानकारी पता कि तो खेत बद्रीलाल कुमावत के  पाया गया। पुलिस ने नारकोटिक्स की धारा में मामला दर्ज किया।

दो उंगलियों से 16 पैन तोड़कर बनाया रिकॉर्ड
श्रीगंगानगर। आधुनिक युग में युवाओं में कुछ अलग करने की होड़ सी लगी हुई है। इसी क्रम में गंगानगर जिले के गांव मुकलावा निवासी घनश्याम राजपुरोहित के पुत्र हर्ष राजपुरोहित ने दो उंगलियों से 16 पैन तोड़कर वर्ल्ड वाईड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना रिकार्ड बनाया है। हर्ष ने यह कारनामा 8 जून को बीकानेर में कर दिखाया। हर्ष ने वर्ल्ड वाईड बुक ऑफ  रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

वर्तमान में वह बारवीं कक्षा में अध्ययन के साथ-साथ आईपीएमटी की तैयारी में लगा हुआ है। आईपीएमटी की तैयारी करते-करते खाली पैन की संख्या को देखकर उसे ख्याल आया कि क्यों न वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाये और थोड़ा अभ्यास के बाद ही हर्ष ने यह कारनामा कर दिखाया। इस शानदार उपलब्धि के लिये उन्हें पदम, प्रशस्ति पत्र व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि घनश्याम राजपुरोहित सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित के अनुज है।

पुलिस चौकी हटाने के बाद बालाजी मंदिर में बढ़ी जेब काटने और चेन तोड़ने की वारदातें
फुलेरा। भंदे बालाजी पर संचालित पुलिस चौकी को हटाया गया है तभी से बालाजी मंदिर परिसर में चोरी जेब कटने  चेन तोड़ने आदि अपराधिक घटनाओ में बढ़ोतरी हो रही है तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा भगवान के भरोसे पर चल रही है पुलिस चौकी के हटने के बाद असामाजिक तत्वों मे पुलिस का खौफ नही रहने से घटनाओ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भंदे बालाजी के परकोटे में दर्शन करने के लिए मंगलवार को लाइन में लगे श्रद्धालु की असामाजिक तत्वों द्वारा जेब काट कर 15 हजार की राशि ले जाने की घटना सामने आई है घटना को अंजाम देने वाले युवक मंदिर परिसर मे लगे सी.सी टीवी कैमरे में कैद हो गए। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को छीतरमल जाट निवासी गौरा की ढ़ाणी तन महेश वास बालाजी के दर्शन करने के लिए लाइन मे लगा था कि पीछे खडे कुछ युवक  श्रद्धालु की जेब साफ कर 15 हजार की राशी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही  मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सीसीटीवी देखे गए तो घटना को अंजाम देने वाला युवक कैमरे मे कैद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी से कमल व रामनिवास ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे में जेब साफ करने वाले युवक के फुटेज देखकर उसकी तलाश शुरू की। मंदिर परिसर में अपे्रल माह में भी श्रद्धालुओं की चेन तोड़ने व मीणा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में दो जनों की जेब काटने के प्रकरण घटित हो चुके है मंदिर में कुछ  दिनों पूर्व ही असामाजिक तत्वों द्वारा श्रद्धालु की जेब साफ की जा चुकी है। मीणा समाज की धर्मशाला में सामूहिक विवाह सम्मेलन मे भाग लेने पधारे विधायक बाबूलाल नागर से बालाजी क्षेत्र में फिर से पुलिस चौकी को स्थापित करवाने की लोगों ने मांग रखी जिस पर विधायक ने दो कांस्टेबलों की नियुक्ति करवा दी गई। बालाजी मंदिर में मंगलवार व शनिवार को काफी संख्या में लोग बालाजी के दर्शन करने के लिए आते हंै पुलिस की व्यापक व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं के साथ निरंतर लूटपाट की घटनाएं हो रही है। लोगो का कहना है कि मंदिर परिसर मे मंगलवार-शनिवार को दर्शन के लिए काफी लोगो का आना जाना रहता है, पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल भी बस मंदिर परिसर मे हाजरी लगाने ही आते है पुलिस की ढ़िलाई का असामाजिक तत्व घटनाओ को अंजाम देकर पूरा फायदा ले रहे है। समिति के पदाधिकारी भीड़ पर निगरानी रखते हैं। समिति के कोषाध्यक्ष हरजीराम चौधरी व व्यवस्थापक हंसराज कुमावत ने बताया कि भंदे बालाजी पर आमजन की सुरक्षा के लिए फिर से पुलिस चौकी संचालित हो इससे ही अपराधिक घटनाओ पर लगाम लग सकती है। भंदे बालाजी स्थल पर आए दिन जेब काटने चेन तोड़ने की घटनाएं होने पर दर्शनार्थियों में भय बना है। असामाजिक तत्वो की हरकतों  को  रोकने के लिए पुलिस मंदिर समिति व श्रद्धालुओं को सतर्क रहना होगा।

टॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे एक विराट स्याह अंधेरा, ख्वाबों के टूटने के सदमें में खुदकुशी कर लेती हैं अभिनेत्रियां
कोलकाता। टॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे एक विराट स्याह अंधेरा है। जिसका पता तब मालूम होता है, जब कोई सितारा असमय टूटता और बुझ जाता है। वहां लाइम लाइट के बाद गुमनामी के अंधेरे में खो जाने का डर सताता है। गर इंसान जहां तन्हा होता है। मोहब्बत में भावनाओं की सच्चाई नहीं होती। गरजपरस्ती होती है। और जब चारों ओर घना अंधेरा पसरता नजर आता है, तो पलायनवादी लड़कियां कई बार खुदकुशी का रास्ता अपना लेती हैं।

खुद को मजबूत बताने के दस दिन बाद ही टूट गई विदिशा
कोलकाता की उभरती मॉडल विदिशा डे मजूमदार के पिता विश्वजीत डे मजूमदार बताते हैं कि अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत के बाद अपनी बेटी को लेकर आशंकित हो गया था। वह भी पल्लवी की तरह अकेली रहती थी। ऐसे में वह कहीं कोई गलत फैसला न ले ले। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी भी संघर्ष से घबरा कर पलायन का रास्ता चुन लेगी। वह बताते हैं कि पल्लवी की मौत की खबर सुनने के बाद विदिशा की मां बहुत परेशान हो गई थीं और उन्होंने विदिशा से अपने मन का डर भी जताया था।

लेकिन तब विदिशा ने कहा था, अरे! पल्लवी ने बेवकूफी की है, मैं बहुत मजबूत लड़की हूं। आप एकदम बेफिक्र रहें। मैं ऐसा नहीं करूंगी।लेकिन ऐसा कहने वाली उस लड़की ने महज दस दिनों बाद ही अपनी इहलीला खत्म कर ली। उसके ठीक दो दिन बाद विदिशा की सहेली और एक अन्य मॉडल मंजूषा नियोगी ने भी इसी तरीके से अपनी जान दे दी। मंजूषा की मां बताती हैं, विदिशा की मौत के बाद से ही मेरी बेटी गहरे अवसाद में थी और बार बार उसी का जिक्र कर रही थी।

बांग्ला फिल्मोद्योग में चिंता का माहौल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मई के आखिरी दो सप्ताह के दौरान छोटे परदे की तीन उभरती अभिनेत्रियों और एक मॉडल की मौत से टॉलीवुड के नाम से मशहूर बांग्ला फिल्मोद्योग में चिंता का माहौल है। इनमें से ज्यादातर मामलों को फिल्मी दुनिया की चमक दमक के नीचे पसरे अंधेरे और संघर्ष में नाकामी से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि एकाध मामलों में असफल प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है। लेकिन इन चारों की मौत की मूल वजह मानसिक अवसाद ही है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है, लेकिन अब ज्यादातर लोग इन घटनाओं के बारे में खुल कर बात नहीं करना चाहते।

आत्महत्या एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। इन घटनाओं ने फिल्मों में रातोंरात कामयाब होने की जद्दोजहद, संघर्ष और पलायन को सतह पर ला दिया है। एक पखवाड़े के भीतर हुई इन चार मौतों ने बांग्ला फिल्म और धारावाहिकों की दुनिया को कठघरे में खड़ा कर दिया है। आम धारणा  है कि बाहरी चमक से प्रभावित होकर तमाम लड़कियां इसकी ओर आकर्षित होती हैं, लेकिन भीतर की कालिख और कीचड़ देख कर उनके सपने जल्दी ही टूट जाते हैं। फिल्मोद्योग से जुड़े लोगों के अलावा मनोवैज्ञानिको ने भी इन पर गहरी चिंता जताई है और इससे सबक लेकर एहतियाती उपाय करने का अनुरोध किया है ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

हाइटेंशन लाइन के तार टूटकर से बाइक सवार , दो की मौत
झालावाड़/सुनेल। सुनेल थाना क्षेत्र के चछलाई गांव में अचानक हाइटेंशन 11 हजार केवी का बिजली का तार खंभे से टूट गया, जिससे वहां से गुजर रहे बाइक सवार पर जा गिरा, जिससे बाइक चालक व उसके पीछे बैठा व्यक्ति पूरी तरह से झुलस गया एवं मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई, जिसमें बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बालाजी मंदिर के पास हाइटेंशन 11 केवी बिजली का तार बिजली के खम्भे के पास से टूट गया, उसी समय चछलाव से चछलाई की ओर  मोटरसाइकिल से भैरूजी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे गादिया निवासी गोपाल पिता हीरालाल 50 वर्ष व शंकर लाल पिता रामचंद्र भील 50 वर्ष पर बिजली का तार गिर गया। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। हालत यह थी कि बिजली के तार की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार करीब 10 से 15 मिनट तक जलते रहे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। बिजली का तार टूटने के आनन-फानन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देने पर लाइन बंद करवाई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पानी व अन्य साधनों से जले हुए व्यक्तियों मोटरसाइकिल को बुझाया। सूचना मिलने पर सुनेल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मोर्चा संभाला एवं मृतकों को मोर्चरी में लाकर रखा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया एवं अनुसंधान जारी किया।

हादसे में शिनाख्त करना हुआ मुश्किल
क्षेत्र का चछलाई गांव में 11 हजार केवी की हाइटेंशन बिजली का तार टूट कर बाइक चालकों पर गिर गया, जिसकी वजह से बाइक चालक बुरी तरह से झुलस गए, जिसमें मृतकों का चेहरा भी बुरी तरह से झुलसा हुआ था, जिससे  कई देर तक तो उनकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया। बड़ी मुश्किल से रिश्तेदारों के द्वारा उनके पहचान की गई।

शिविर में तार सही करने की उठाई थी मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन गांव के संग शिविर में भी बिजली के तार को सही कराने के लिए मुद्दा उठाया था। यह बिजली लाइन को करीब 20 से 25 वर्ष पुरानी हो गई है, यहां पर कई बार तार टूटने का खतरा मंडराता रहता है, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। यही नहीं यहां पर इससे पहले भी एक हादसा हो चुका है, जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

जल जीवन मिशन के तोड़े नियम: पानी की गुणवत्ता जांच का पैसा स्लोगन-वॉल पेटिंग पर बहाया
जयपुर। प्रदेश में जल जीवन मिशन में एक करोड़ से ज्यादा घरों में हर घर नल का काम चल रहा है। पानी की गुणवत्ता जांच की लैब्स और जागरूकता पर भी पैसे का अलग मद रखा है, लेकिन मिशन का पैसा अफरशाही की भेंट चढ़ रहा है। 2021-22 बजट में 2 फीसदी पैसा आईईसी गतिविधियों और पानी की गुणवत्ता पर खर्च करने का केन्द्र सरकार ने नियम को तोड़कर अफसरों ने 13.93 करोड़ की जगह 32.08 करोड़ रुपए का बजट करवा लिया।  हद तो तब हो गई जब इस पैसे को पानी की गुणवत्ता जांच पर 1815.37 करोड़ रुपए की भी कटौती कर दी। इस पैसे से पानी की जांच को जिलों में लैब्स को अपग्रेडेशन पर खर्च करना था। साथ ही पानी जांच के किट खरीदने थे ताकि गुणवत्ता युक्त पानी पिलाया जा सके। लैब्स अपग्रेडेशन के 1641.37 लाख और जांच किट खरीदने के 174.18 लाख बजट से कम कर दिए। अन्य मदों से भी पैसा काटा गया। 2.10 करोड़ की जगह 20.83 करोड़ तो केवल दीवारों पर स्लोगन-वॉल पेंटिंग में खर्च किए और अधिकारियों ने चहेती फर्मों को स्लोगन लिखने, सनबोर्ड, डिजिटल पेटिंग को ठेके दे दिए।

घर तक जलापूर्ति में नहीं दिखी फुर्ती : 18500 करोड़ हर-घर नल में खर्च नहीं कर पाए
मिशन में अगस्त, 2019 से अब तक जलदाय विभाग को 22 हजार करोड़ रुपए केन्द्र से आवंटित हुए, लेकिन अफसरों ने हर घर नल कनेक्शन कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने में फुर्ती नहीं दिखाई। केवल 3500 करोड़ रुपए ही खर्च किए, इसके चलते 18500 करोड़ रुपए का बजट लैप्स हो गया।

मिशन के फंड से 2% पैसा इन कामों पर खर्च होने का ही नियम है। जलदाय विभाग की इकाई वॉटर सैनिटेशन सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक स्तर से फाइल चली थी। अफसरों से निर्देश मिला तो बजट बढ़ाया। -दिनेश गोयल, चीफ इंजीनियर, जलजीवन मिशन, राजस्थान

गौरीशंकर तालाब की पाल टूटने के बाद नहीं दिया जा रहा है ध्यान
नरैना। केंद्र व प्रदेश सरकार पुरातत्व विभाग व अन्य पुरानी इमारतों के तालाबों के अस्तित्व को बचाने का दावा कर रही है। गत एक वर्ष से नरैना के ऐतिहासिक गौरीशंकर तालाब की पाल टूटने के बाद भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रूपचंद लाटा व सुनील पारीक ने बताया की गौरीशंकर तालाब की पाल पर 60 लाख की लागत से सीसी ब्लॉक सड़क बनाकर राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय सुगमता से पहुंचने के लिए बनाई गई थी, लेकिन बारिश के मौसम में पाल के ढ़हने से सीसी ब्लॉक सड़क लगातार उखड़ती जा रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व पंचायत प्रशासन द्वारा ध्यान  नहीं दिया जा रहा, जिससे तालाब की पाल के साथ आसपास के मकानों को भी खतरा बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया 900 वर्ष पुराने गौरीशंकर तालाब की पाल के ढहने के बाद जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत को कई बार शिकायत की, लेकिन सांसद व विधायक की उदासीनता के चलते एक साल बाद भी गौरीशंकर तालाब की पाल की मरम्मत नहीं हो सकी। बारिश के मौसम में पाल के आसपास के मकानों व माहेश्वरी धर्मशाला को खतरा हो सकता है। पर्यटन व पुरातत्व विभाग ने करोड़ों रुपए लगाकर गौरीशंकर तालाब की पाल ऐतिहासिक बावड़ी, कुओं की मरम्मत करवाई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में पाल पूर्णतया जर्जर होती जा रही है।

कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को तालिबान बना दिया है', लेकिन हम औरंजेब का शासन नही होने देंगे... किसने, क्यों कही ये बात.. जानने के लिए पढ़े यह खबर
जयपुर। अलवर में मंदिर तोड़ने के मामले को लेकर सियासी संग्राम जारी है। कांग्रेस-बीजेपी की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि अलवर में पहले मंदिर औऱ अब गोशाला को तोड़ दिया गया। इससे वोट बैंक के लिए बौखला गई है। इसका खामियाजा भुगतना होगा। 400 गायें भटक रही है। कांग्रेस के।मंत्रियों का झूठा बयान है। राजगढ़ पालिका ने 30 फिट रास्ता करने की है, उसमे कही भी मंदिर की बात नही है। यह प्रशासन के बिना नही हो सकता है। जो द्वेश पुर्ण कार्यवाही की है जो बदले की भावना से हुई है। जब कलेक्टर बाहर था। उसके बाद कायर्वाही की है। मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया गया। कांग्रेस बौखलाहट में है, इसी लिए सब जगह से साफ हो रही है। वहाँ का विधायक कहता है कि मेरे साथ आ जाओ तोड़फोड़ नही होगी। कलेक्टर की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि एसडीएम की देखरेख में कार्यवाही हुई है। एक समुदाय के लिए रोजा इफ्तार हो रहा है, रामनवमी पर यात्रा पर रोक लगाई जा रही है, यह सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे है। करौली में दंगा हुआ, फिर कह रहे है वो जी श्री राम के नारे लगा रहे है। राजस्थान को तालिबान बना दिया है। कानून व्यवस्था चौपट है, राजगढ़ में जिनके घर तोड़े है वे परिवार भूखे है। उनकी कोई सुध लेने वाला नही है। पालिका ने फरवरी में फिर से प्रस्ताव पारित किया जिससे लिखा है कि जहाँ सड़क 60 फिट चौड़ी नही हो रही है वहाँ कुछ नही हो सकता है। हर एक विधानसभा में एक मुख्यमंत्री है, जनता ने तो एक ही चुना था। भाजपा की कमेटी का राजगढ़ की जनता ने स्वागत किया है।

राठौड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री माफी मांगे, मंदिर फिर से बने। गोशाला फिर बने। राज्यपाल के पास लेकर जाएंगे। सड़क सिमा से कोई भी धार्मिक स्थल को हटाने की आस्था को ध्यान में रखकर होना चाहिए। इसका कांग्रेस को खामियाजा भुगतना होगा। करौली भरतपुर में पलायन को लेकर कहा कि सरकार को सतर्क होना होगा, कुछ एनजीओ इस तरह की घटनाएं हो रही है।