Javra Sirsa Police Action - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप हत्याकांड का खुलासा: 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, लूट के विरोध में की गई थी हत्या
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 19 वर्षीय युवक आदर्श उर्फ लाल सहित तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया था और विरोध करने पर प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त की रात तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी अपने परिचित भूषण पटेल और कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप के साथ जुनवानी स्थित अस्पताल से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में मार्ग भटकने पर उन्होंने बाइक सवार चार युवकों से रास्ते की जानकारी ली। युवकों ने उन्हें रास्ता बताया, लेकिन इसके बाद उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि दुर्ग-धमधा रोड पर सुनसान स्थान मिलने के बाद आरोपियों ने बाइक सवारों को डंडा लगाकर रोका और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रकाश सिंह कश्यप पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल कांग्रेस नेता को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई और धमधा मार्ग के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने कादम्बरी नगर, मोहन नगर निवासी 19 वर्षीय आदर्श उर्फ लाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी देर रात सुनसान सड़कों पर राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटे गए कैश को बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्ग जिले की कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पुलिस ने डायल-112 की नई गाड़ियां और पेट्रोलिंग व्यवस्था बढ़ाने के बाद रात्रि गश्त को लेकर बड़े दावे किए थे, लेकिन बीच सड़क पर कांग्रेस नेता की हत्या की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ महीने पहले इसी मार्ग पर आरोपी हथियार के साथ ट्रक चालक को रोकते हुए दिखाई दिए थे।