maruti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Stock Market Update : पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस की तेजी से चढ़ा बाजार
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के सितंबर से ब्याज दर में कटौती शुरू करने के सुझाव के बाद विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत आज सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126.21 अंक की मजबूती के साथ 81,867.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.75 अंक की बढ़ोतरी लेकर पहली बार 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,010.90 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 0.80 प्रतिशत लुढ़ककर 48,247.70 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत कमजोर होकर 54,945.66 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4048 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2383 में गिरावट जबकि 1577 में तेजी रही वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी  तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में लिवाली जबकि 22 में बिकवाली हुई।

बीएसई के सात समूहों में तेजी रही वहीं अन्य में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान यूटिलिटीज 2.04, ऊर्जा 0.80, एफएमसीजी 0.07, हेल्थकेयर 0.29, धातु 0.35, तेल एवं गैस 0.59 और पावर समूह के शेयर 0.86 चढ़ गए। वहीं, इंडस्ट्रियल्स 1.09, आईटी 0.54, दूरसंचार 0.73, ऑटो 0.78, कैपिटल गुड्स 1.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.54 और रियल्टी समूह के शेयर 1.67 प्रतिशत गिर गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.15, जर्मनी का डैक्स 1.00, जापान का निक्केई 2.49, हांगकांग का हैंगसेंग 0.23 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.22 प्रतिशत टूट गया।

मारुति ने लांच की ऑल्टो के10
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने व्यावसायिक हैचबैक ऊर्जा दक्ष ऑल्टो के 10 ऑल न्यू टूर एच1  को लांच करने की घोषणा की, जिसकी शुरूआती कीमत 4,80,500 रुपए है। कंपनी के विपणन एवं विक्रय के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी शंषाक श्रीवास्ताव ने इस कार को लाँच करते हुये कहा कि एंट्री लेवल की यह सबसे ऊर्जा दक्ष वाहन है। इसके आंतरिक साज सज्जा के साथ ही कार को आरामदायम और सुरक्षा फीचरों को उन्नत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगली पीढ़ी के के सीरीज 1.0 लीटर डुअल जेट डुअल वीवीटी इंजन है।

इस कार को पेट्रोल और सीएनजी में पेश किया गया है। पेट्रोल इंजन 24.60 किलोमीटर प्रति लीटर और एस सीएनजी मॉडल 34.46 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। इसमें फ्रंट और रियर सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी के साथ गति नियंत्रक सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिये गये हैं।  पेट्रोल इंजन कार की एक्स शोरूम कीमत 4,80,500 रु. और सीएनजी मॉडल की कीमत 5,70,500 रु. है।

मारुति की नई एक्सएल 6 लॉन्च शुरुआती कीमत 11.29 लाख
नईदिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपनी नई छह सीटर बहुउद्देश्यीय यात्री कार नई एक्सएल 6 लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 11.29 लाख रुपए है।  कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि उसकी सबसे प्रीमयम पेशकश, बोल्ड डिजाइन, और बेहतर आराम की सुविधाओं के साथ, इन-बबल्ट कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और नेक्स्ट-जेन पॉवरट्रेन से लैस है।  इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हसाशी ताकेउचि ने कहा कि एक्स एल 6 नेक्सा में हमारे लिए एक बहुत ही सफल मॉडल रहा है। इसने बेहद कम समय में प्रीमयम एमपीवी के रूप में अपने लिए जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

बोल्ड लुक के साथ, फीचर-पैक, यूटिलिटी व्हीकल के लिए विकसित हो रहे ग्राहकों की आकांक्षाओं ने हमें ऑल-न्यू एम्सएल 6 पेश करने के लिए प्रेरित किया है।  उन्होंने कहा कि इस नई कार में नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कलात्मक रूप से डिजाइन किए गए बाहरी और आंतरिक सज्जा इसको प्रीमियम एमपीवी बनाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसके सभी मॉडल में न्यूनतम चार एयरबैग दिए गए हैं।   इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। पांच स्पीड मैनुअल ट्रासमिशन और न्यू एडवांस्ड 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ यह नयी कार उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.97 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.27 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

मारूति सुजुकी ने की सीसीपी की शुरूआत
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए कस्टमर कॉन्वीनियंस पैकेज (सीसीपी) की शुरूआत करने की घोषणा की है। इसमें ग्राहकों की गाड़ियों के इंजन हाइड्रॉलिक लॉक और फ्यूल अडल्ट्रेशन के कारण होने वाली आकस्मिक खराबी को कवर किया जायेगा। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी पार्थो बनर्जी ने यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि हमारा यह लगातार प्रयास रहा है कि ग्राहकों को एक सुविधाजनक और आनंददायक कार के ऑनरशिप का अनुभव प्रदान किया जाएं। ग्राहकों के बारे में हमारे शोध में पता चला कि ग्राहक अपनी कार के साथ कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता है और वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने में विश्वास रखता है।

कार की देखभाल के लिए कार के उत्पादक कंपनी से भरोसे और सर्विस में सुविधा की अपेक्षा रखता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुये सीसीपी नाम से एक नये उत्पाद की शुरूआती की गयी है जो प्रीमियर वारंटी अवधि के लिए है। इसका लाभ ग्राहक कंपनी के देश में भरे ऑथराइज्ड वर्कशॉप पर ले सकते हैं। इसमें तीन तरह के पैकेज हैं जिसमें सीसीपी हाईड्रो, सीसीपी फ्यूल और सीसीपी प्लस शामिल है। उन्होंने कहा कि देश भर में कंपनी के 4200 से अधिक टच प्वाइंट है।

मारुति सुजुकी के ऑल न्यू सेलेरियो लाँच
जयपुर। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कॉम्पैक्ट हैचबैक नई सेलेरियो कार को जयपुर में लाँच किया। बनीपार्क  स्थित केपी ऑटोमोटिव्स, केटीएल ऑटोमोबाइल और राजापार्क स्थित केपी ऑटोमोटिव्स पर न्यू सेलेरियो लाँच की गई।
ऑल-न्यू सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर का बेहतरीन माइलेज देती है। आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलॉजी के साथ नैक्स्ट जनरेशन के ड्युअल जेट, ड्युअल वीवीटी के-सीरीज़ के इंजन द्वारा पॉवर्ड, यह कार ड्राईविंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। अनेक सुरक्षा तथा स्मार्ट फीचरों से युक्त ऑल-न्यू सेलेरियो एक बार फिर से कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट में धूम मचाने के लिए तैयार है।  कंपनी के प्रबंधन निदेशक एवं सीईओ केनिची आयुकावा के अनुसार कोरोना महामारी भारतीय आॅटोमोबाइल उद्योग में अप्रत्याशित परिवर्तन लेकर आई, क्योंकि इसने व्यक्तिगत मोबिलिटी की जरूरत पर विशेष बल दिया। भारत मुख्यत: छोटी कारों का बाजार है, जिसमें वाहन के विक्रय में तकरीबन 46 प्रतिशत योगदान हैचबैक देती हैं।

ये है खासियत
आईडल स्टार्ट-अप टेक्नोलॉजी, ड्यूल वीवीटी इंजन, 3डी ऑर्गेनिक स्कल्पटेड डिजाइन, सेंटर फोकस्ड इंटीरियर डिजाइन, विशाल केबिन स्पेस, ज्यादा लेग रूम और लगेज स्पेस। 12 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स। एजीएस के साथ सेगमेंट में प्रथम हिल होल्ड असिस्ट फंक्शन। स्मार्टफोन नेविगेशन।

आकर्षक रंग
यह कार छह रंगों में उपलब्ध होगी। आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्निंग ग्रे, और कैफीन ब्राउन के साथ दो नए रंग सॉलिड फायर रेड और स्पीडी ब्लू में मिलेगी।