revenge - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि दुल्हन सोनी के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं, पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय पुलिस टीम ने गोली मारकर दूल्हे की हत्या करने वाले वांछित व इनामिया अभियुक्तों को शरण देने वाले 08 संरक्षको और सहयोगियो को रामजीत विन्द ,आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में फरार तीनों इनामियां आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र ही गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

रंजिशन फायरिंग में एक युवक की मौत
बहराइच। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जनपद के जयचंद कटघरा गांव में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के लोगों ने मौजूदा प्रधान पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि श्रावस्ती जिले के इकौना थाना अंतर्गत जयचंद कटघरा गांव में गुरुवार देर शाम पूर्व ग्राम प्रधान मनोज शुक्ला मौजूदा ग्राम प्रधान के घर के सामने से निकल रहे थे।

आरोप है कि मनोज ने वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के बच्चों को पीट दिया। इसी बात को लेकर मामला आगे बढ़ा। कुछ ही देर में पूर्व ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ घर से असलहा लेकर आ गए।सभी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग में गांव निवासी संजय तिवारी (35) पुत्र राकेश तिवारी, राजन तिवारी, सुखदेव, अभिषेक और विमला देवी समेत पांच लोग घायल हो गए। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। आसपास के लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश में फायरिंग हुई है जिसमें घायल हुए संजय तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि सुखदेव समेत अन्य घायलों को हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज के ईएमओ भरत पांडेय ने बताया कि श्रावस्ती से गोली कांड में घायल सुखदेव के सीने पर गोली लगी है उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती ने बताया कि मौके से पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । फोरेंसिक टीम ने जांच की है और फायरिंग में प्रयुक्त असलहे को बरामद कर लिया गया।

राजकाज
ठगे से रह गए वर्कर
सूबे में इन दिनों हाथ वाले वर्कर्स की दशा देखने लायक है। उन्होंने दूर तलक भी नहीं सोचा था कि आखिर में वे खुद को ठगा सा महसूस करेंगे। बड़ी कुर्सी के लिए 16 महीनों तक दो-दो हाथ करने वाले बड़े लोग तो हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, किन्तु अब वर्कर्स को कोई पूछने वाला भी नहीं है। इंदिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर सालों से आने वाले गांधी टोपी वाले बुजुर्गवार की मानें तो, यह तो होना ही था। चूंकि कुछ हाथ नहीं लगा, तो जो खोया, उसे पाने के लिए भी जोर लगाए बिना पार नहीं पड़ती दिख रही थी। अब सोनिया मैडम की आड़ लेकर कम से कम आंख उठाकर देखने लायक तो रहेंगे, वरना राम जाने क्या होता।

बदले-बदले से साहब
सूबे की सबसे बड़ी पंचायत के एक पंच इन दिनों बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। उनके हाव-भाव के साथ चाल-ढ़ाल भी बदल गई है। गुजरे जमाने में कमल की सुगंध सूंघ चूके भाई साहब ने विधानसभा के चुनाव से पहले हाथ वालों से हाथ मिलाया था। हाथ वालों ने भी मासी और बनास के गांवों की पटेलाई सौंपने में जरा भी आगा-पीछा नहीं सोचा था। भाई साहब ने दिन में भी बहुत ख्वाब देखे थे और ऊंची उड़ान के लिए एक पायलट का सहारा भी लिया था। जब भाई साहब के सपने पूरे नहीं होते दिख रहे, तो उनका भोला मन भी इधर-उधर डोलने लगा है। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि भाई साहब को कमल के फूल की सुगंध की यादें सताने लगी है।

चर्चा में मल्टी मिलियनर
इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के दफ्तर में इन दिनों मल्टी मिलियनर की चर्चा जोरों पर है। वहां आने वाला हर कोई अंगुलियों पर चार-पांच मल्टी मिलियनर्स के नाम भी गिनाते हैं। इस भवन में आने वालों की रग रग जानने वाले गांधी टोपी वाले बाबा भी चर्चा में पीछे नहीं है। बीस साल पहले जो भाई साहब 15 लाख के कर्जदार थे, वो आज मल्टी मिलियनर्स की लिस्ट है। वो तो भला हो शंकर भगवान का, जिन्होंने आशीर्वाद दे दिया, वरना विधायकी का चुनाव भी खटाई में पड़ता दिख रहा था। दो लालों का हाल भी कुछ ऐसा ही था।

पद, प्रतिष्ठा और पैसा
इन दिनों दोनों तरफ पद, प्रतिष्ठा ओर पैसा का जुमला जोरों पर है। इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के दफ्तर में चीफ के पास भीड़ का आना जारी है, लेकिन उनमें पब्लिक डीलिंग के बजाय पदों की डीलिंग करने वाले ज्यादा हैं। सरदार पटेल मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर संगठन, समाज और सेवा वालों का टोटा है। कार्यकर्ताओं के इस मोह भंग की राज का काज करने वालों में भी चर्चा है।

रिप्लेसमेंट की राजनीति
आजकल सभी दलों में रिप्लेसमेंट की राजनीति ऊंचाई पर है। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 और इंदिरा गांधी भवन के साथ ही राज का काज करने वालों के लंच क्लब में भी रिप्लेसमेंट राजनीति की चर्चा है। राज का काज करने वाले चटकारे ले रहे हैं कि भगवा में मैडम और हाथ में जादूगरजी के रिप्लेसमेंट के लिए पसीने तो बहाए जा रहे हैं, लेकिन तोड़ किसी के पास नहीं है। दोनों तरफ वफादारों का टोटा नहीं है। और तो और हाथ वाले दोनों छुटभैयों ने भी एक-दूसरे के रिप्लेसमेंट के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। रिप्लेसमेंट तो संभव नहीं है, लेकिन धड़ाबंदी जरूर हो गई है।

एक जुमला यह भी
सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में कोई न कोई नया जुमला आ ही जाता है। अब देखो ना गत दिनों पहले युवाओं की भीड़ को देख भाई साहब में जोश पैदा हो गया और युवाओं को सड़क पर लाकर सिविल लाइन्स तक ले गया। इस घटना को लेकर वहां आने वालों में चर्चा है कि कई दिनों से मीडिया में जगह नहीं मिलने से दुखी भाई साहबों को भीड़ को देख अचानक यह ड्रामा कर दिखाया। मसखरों की भाषा में इसे कहते है छपास रोग का इलाज।
(यह लेखक के अपने विचार हैं)