Jaipur First Government Hospitals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सरकारी अस्पतालों में क्यूआर कोड से होगा ओपीडी पंजीयन, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
जयपुर। जयपुर प्रथम जिले के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को ओपीडी पंजीयन के लिए लंबी कतारों से राहत देने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत अस्पतालों में क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। अब मरीज अस्पताल पहुंचते ही क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल फोन से घर बैठे जैसी आसानी से ओपीडी पंजीयन कर सकेंगे। इससे पंजीयन प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी तथा अस्पतालों में भीड़ और इंतजार का समय भी कम होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी पंजीयन काउंटरों के बाहर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। मरीज क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन पंजीयन करने के बाद तुरंत टोकन नंबर प्राप्त करेंगे, जिसके अनुसार उन्हें चिकित्सक से परामर्श मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) बनने से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा। जांच रिपोर्ट, ई-प्रिस्क्रिप्शन और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। भविष्य में किसी भी सरकारी अस्पताल में मरीज अपने डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। डॉ. शेखावत ने आमजन से इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ कम होगी और मरीजों को त्वरित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।