prestige - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। पूर्व दिग्गज निशानेबाज एवं भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेस कोच जसपाल राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन को खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) ने जसपाल राणा के निधन की पुष्टि की है। वह 49 वर्ष के थे। उन्हें वर्ष 2020 में खेल जगत के सर्वोच्च कोचिंग सम्मान 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था।

जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप से भारतीय दल की वापसी के दौरान फ्लाइट में जसपाल राणा की तबीयत बिगड़ गयी थी, वह असहज महसूस कर रहे थे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया। जसपाल राणा भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में कार्यरत थे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत सहित कुल चार पदक जीते।

सफल और गौरवशाली निशानेबाजी करियर के बाद जसपाल राणा ने जूनियर राष्ट्रीय टीम कोच और हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनर के रूप में भारतीय निशानेबाजी टीम को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कोच के रूप में उनके योगदान में मनु भाकर को प्रशिक्षण देना शामिल है। उनकी देखरेख में मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीते थे। पीएम मोदी ने जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “जसपाल राणा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शूटिंग में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान बहुत अहम रहा, उन्होंने पूरी लगन से युवा खिलाड़ियों को तराशा और उनका मार्गदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के कारण उन्हें बहुत सम्मान मिला। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ हैं। ओम शांति।”?

राजकाज
ठगे से रह गए वर्कर
सूबे में इन दिनों हाथ वाले वर्कर्स की दशा देखने लायक है। उन्होंने दूर तलक भी नहीं सोचा था कि आखिर में वे खुद को ठगा सा महसूस करेंगे। बड़ी कुर्सी के लिए 16 महीनों तक दो-दो हाथ करने वाले बड़े लोग तो हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, किन्तु अब वर्कर्स को कोई पूछने वाला भी नहीं है। इंदिरा गांधी भवन में बने पीसीसी के ठिकाने पर सालों से आने वाले गांधी टोपी वाले बुजुर्गवार की मानें तो, यह तो होना ही था। चूंकि कुछ हाथ नहीं लगा, तो जो खोया, उसे पाने के लिए भी जोर लगाए बिना पार नहीं पड़ती दिख रही थी। अब सोनिया मैडम की आड़ लेकर कम से कम आंख उठाकर देखने लायक तो रहेंगे, वरना राम जाने क्या होता।

बदले-बदले से साहब
सूबे की सबसे बड़ी पंचायत के एक पंच इन दिनों बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। उनके हाव-भाव के साथ चाल-ढ़ाल भी बदल गई है। गुजरे जमाने में कमल की सुगंध सूंघ चूके भाई साहब ने विधानसभा के चुनाव से पहले हाथ वालों से हाथ मिलाया था। हाथ वालों ने भी मासी और बनास के गांवों की पटेलाई सौंपने में जरा भी आगा-पीछा नहीं सोचा था। भाई साहब ने दिन में भी बहुत ख्वाब देखे थे और ऊंची उड़ान के लिए एक पायलट का सहारा भी लिया था। जब भाई साहब के सपने पूरे नहीं होते दिख रहे, तो उनका भोला मन भी इधर-उधर डोलने लगा है। राज का काज करने वालों में चर्चा है कि भाई साहब को कमल के फूल की सुगंध की यादें सताने लगी है।

चर्चा में मल्टी मिलियनर
इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के दफ्तर में इन दिनों मल्टी मिलियनर की चर्चा जोरों पर है। वहां आने वाला हर कोई अंगुलियों पर चार-पांच मल्टी मिलियनर्स के नाम भी गिनाते हैं। इस भवन में आने वालों की रग रग जानने वाले गांधी टोपी वाले बाबा भी चर्चा में पीछे नहीं है। बीस साल पहले जो भाई साहब 15 लाख के कर्जदार थे, वो आज मल्टी मिलियनर्स की लिस्ट है। वो तो भला हो शंकर भगवान का, जिन्होंने आशीर्वाद दे दिया, वरना विधायकी का चुनाव भी खटाई में पड़ता दिख रहा था। दो लालों का हाल भी कुछ ऐसा ही था।

पद, प्रतिष्ठा और पैसा
इन दिनों दोनों तरफ पद, प्रतिष्ठा ओर पैसा का जुमला जोरों पर है। इंदिरा गांधी भवन में बने हाथ वालों के दफ्तर में चीफ के पास भीड़ का आना जारी है, लेकिन उनमें पब्लिक डीलिंग के बजाय पदों की डीलिंग करने वाले ज्यादा हैं। सरदार पटेल मार्ग पर स्थित बंगला नंबर 51 में बने भगवा वालों के ठिकाने पर संगठन, समाज और सेवा वालों का टोटा है। कार्यकर्ताओं के इस मोह भंग की राज का काज करने वालों में भी चर्चा है।

रिप्लेसमेंट की राजनीति
आजकल सभी दलों में रिप्लेसमेंट की राजनीति ऊंचाई पर है। सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 और इंदिरा गांधी भवन के साथ ही राज का काज करने वालों के लंच क्लब में भी रिप्लेसमेंट राजनीति की चर्चा है। राज का काज करने वाले चटकारे ले रहे हैं कि भगवा में मैडम और हाथ में जादूगरजी के रिप्लेसमेंट के लिए पसीने तो बहाए जा रहे हैं, लेकिन तोड़ किसी के पास नहीं है। दोनों तरफ वफादारों का टोटा नहीं है। और तो और हाथ वाले दोनों छुटभैयों ने भी एक-दूसरे के रिप्लेसमेंट के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। रिप्लेसमेंट तो संभव नहीं है, लेकिन धड़ाबंदी जरूर हो गई है।

एक जुमला यह भी
सरदार पटेल मार्ग स्थित बंगला नंबर 51 में कोई न कोई नया जुमला आ ही जाता है। अब देखो ना गत दिनों पहले युवाओं की भीड़ को देख भाई साहब में जोश पैदा हो गया और युवाओं को सड़क पर लाकर सिविल लाइन्स तक ले गया। इस घटना को लेकर वहां आने वालों में चर्चा है कि कई दिनों से मीडिया में जगह नहीं मिलने से दुखी भाई साहबों को भीड़ को देख अचानक यह ड्रामा कर दिखाया। मसखरों की भाषा में इसे कहते है छपास रोग का इलाज।
(यह लेखक के अपने विचार हैं)