screening - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
जयपुर। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए गए स्वास्थ्य निगरानी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। नीति आयोग ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया-टेम्पोरल एनालिसिस एण्ड पॉलिसी रौडमेप फॉर क्वालिटी इन्हेंसमेंट’ में राजस्थान के ‘शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान’ एवं मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली को ‘गुड स्टेट प्रैक्टिसेज’ के रूप में उल्लेखित किया गया है। नीति आयोग ने इस रिपोर्ट में राजस्थान द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण, फिटनेस एवं स्वास्थ्य निगरानी के लिए विकसित तकनीक आधारित मॉडल की सराहना की है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 75 लाख से अधिक विद्यार्थियों की 70 से अधिक स्वास्थ्य मानकों पर स्क्रीनिंग की गई। इसके तहत विद्यार्थियों की दृष्टि, श्रवण क्षमता, पोषण स्तर, दंत स्वास्थ्य व शारीरिक फिटनेस सहित विभिन्न पहलुओं की जांच एवं मोबाइल ऐप आधारित फॉलो-अप प्रणाली विकसित की गई।

जिला जयपुर प्रथम में शक्ति दिवस का आयोजन, बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग
जयपुर। राजधानी जयपुर के सरकारी अस्पतालों में मंगलवार को शक्ति दिवस आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की अनिमिया की स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ अनिमिया का उपचार किया गया और आयरन की टेबलेट्स का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत  ने बताया कि राजस्थान को अनिमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा विभाग और अन्य विभागों के साथ मिलकर माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) जयपुर प्रथम डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों, उन महिलाओं व किशोरियों में अनिमिया की दर कम करने के लिए उनकी अनिमिया की स्क्रीनिंग व उपचार किया जाता है। इसमे बच्चों, किशोरी बालिकाओं, विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनिमिया मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करेगी भाजपा, संदिग्ध की होगी छानबीन
जयपुर। राजस्थान में बीजेपी की सदस्यता के लिए आवेदन करने वाले लोगों की भाजपा स्क्रीनिंग करेगी। इसके बाद ही मेंबरशिप को फाइनल किया जाएगा। इसका काम भी पार्टी ने मेंबरशिप के साथ शुरू कर दिया है। भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की बीजेपी की सदस्यता के बाद उठे विवाद के बाद बीजेपी प्रदेश लीडरशिप ने यह फैसला लिया है।

भाजपा में भी तक करीब 9.50 लाख मेंबर बन चुके हैं। इनकी स्क्रीनिंग शुरू हो चुकी है। जो आवेदन संदिग्ध लगेगा उसके फार्म के आधार पर उसकी छानबीन होगी। जो पुराने सदस्य होंगे, उनको तुरंत हरी झंडी दे दी जाएगी। भाजपा में पिछले अभियान में करीब 80 लाख सदस्य बने थे, उनको बिना स्क्रीनिंग के मेंबरशिप मिलेगी।

Brahma Kumaris Divine University की The Light एनिमेशन फिल्म का सिने स्टार में हाेगी स्क्रीनिंग
जयपुर।  ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से उनके स्थापना की कहानी थ्री डी एनिमेशन फिल्म 'द लाइट' के जरिए 26 मई को सुबह 10 बजे से विद्याधर नगर के सिने स्टार में दिखाई जाएगी।

श्रीनिवास रोड 6 सीकर रोड पर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पीस पैलेस, ओम शांति मेडिटेशन सेंटर, पर पोस्टर का विमोचन करते हुए उदयपुर से आई ब्रह्माकुमारी शिखा बहन और पीस पैलेस की संचालिका ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी महिलाओं द्वारा संचालित विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था है । इसकी स्थापना की अद्भुत गाथा एवं संख्या के साकार संस्थापक पिता ब्रह्माजी के जीवन के सत्य प्रसंग पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी पूर्व ब्रह्माकुमारीज गोडलीवुड स्टूडियो, माउंट आबू द्वारा निर्मित, 3D एनिमेशन फिल्म, 'द लाइट', भारत देश के अनेक स्थानों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई जा रही है। जिसके 650 सीट की बुकिंग हो चुकी है ।

इस फिल्म के जरिए पिताश्री ब्रह्मा के आध्यात्मिक और चुनौतीपूर्ण जीवन यात्रा को दर्शाया गया है अर्थात् महिला सशक्तिकरण एवं संस्था की स्थापना में आई अनेक बाधाओं का उन्होंने कैसे सामना किया यह फिल्म में दिखाया जाएगा। इस फिल्म का उ‌द्घाटन फिल्म स्थल पर शहर के गण-मान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन कराकर किया जाएगा । इस फिल्म को देखने के लिए आम जनता में एक उमंग व उत्सुकता नज़र आ रही है।

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर शुरू : आमजन को मिलेगा इलाज और होगी हेल्थ स्क्रीनिंग
जयपुर। राजस्थान में रविवार को प्रदेशभर में मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर लगाने का अभियान शुरू हो गया है। इसके माध्यम से प्रदेश में आम-अवाम की हेल्थ स्क्रीनिंग होगी। जांचों में रोगी मिलने पर उनका इलाज होगा। प्रदेश में निरोगी राजस्थान के अभियान के तहत ही प्रदेशभर की 12 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर यह शिविर 31 मार्च तक लगाए जाएंगे। अभियान के तहत तीस से अधिक उम्र के लोगों की गहन स्क्रीनिंग होगी। ताकि समय रहते उनमें बीपी, डायबिटीज, सहित अन्य बीमारियों को पकड़ा जा सके। रविवार को चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने वर्चुअली माध्यम से इनकी शुरुआत की। इस मौके पर जिलों में जनप्रतिनिधि सहित आला अधिकारी मौजूद रहे। जयपुर में चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित अफसर मौजूद थे।

शिविरों में ये मिलेंगी चिकित्सा सुविधाएं
जांचें: 48 तरह की खून की जांच, टीबी, लीवर संबंधित, पेट संबधित, गुर्दा मलेरिया, ईसीजी, तीन कॉमन कैंसर, प्रसव पूर्व जांच, आंखों की जांच, सिलिकोसिस, कुष्ठ रोगों की जांच होगी।

टेली कंसलटेसी से विशेषज्ञों से इलाज
शिविर में इंटरनेट के माध्यम से ई-टेली कंसलटेंसी के जरिए सुपर स्पेशलिटी व स्पेशलिस्टों की आॅनलाइन कंसलटेंसी सेवा के लिए जोड़ा जा रहा है। इसके लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल के पांच सुपर स्पेशलिस्ट एवं स्वास्थ्य भवन से 10 विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं टेली कंसलटेंसी के लिए दी जाएगी।

ये डॉक्टर देंगे खास सेवाएं
शिविर में फिजिशियन, शिशु रोगी, स्त्री रोगी, दंत रोगी, नेत्र रोगी, आयुष चिकित्सक मौजूद रखकर इलाज करेंगे।
अन्य सेवाएं
जांच उपरांत जरूरत होने पर सर्जरी के लिए मरीज को उच्चतर अस्पतालों में रैफर किया जाएगा। जननी सुरक्षा योजना, शिशु सुरक्षा योजना, सीएम राजश्री योजना का लाभ ले सकेंगे। कुपोषित बच्चों की पहचान-पोषाहार के लिए कोर्डिनेशन कर इलाज, टीबी के संदिग्ध मरीजों का बड़े अस्पतालों में जांच एक्स रे इत्यादि हो सकेगी।

घर-घर चिकित्सा पहुंचाना चुनौतीपूर्ण
शिविरों की शुरुआत करते हुए चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने कहा कि आमजन स्वस्थ रहेगा तो ही राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है। निरोगी राजस्थान को शिविर एक अहम कड़ी रहेंगे। कहा कि विषम भौगोलिक संरचना के चलते घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना बेहद चुनौती भरा है। शिविर प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व पीएम पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनकी जन्मतिथि पर ऐसे शिविरों का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविरों की अधिकारियों को लगातार मोनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। कोरोना प्रबन्धन और वैक्सीनेशन में राजस्थान अव्वल रहा है। चिकित्सा ढांचे को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर, अजमेर, बारां, जोधपुर, भरतपुर, बांसवाड़ा जिलों की विभिन्न ग्राम पंचायतों के शिविरों में आए लाभार्थियों से संवाद किया।