launch - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर किया प्रक्षेपित, जानें क्या है ड्रैगन का पूरा प्लान?
बीजिंग। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी घोषणा की। एजेंसी के बयान में कहा गया, "चांग झेंग-7 वाई11 प्रक्षेपण यान, जो तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को लेकर था, इसे बीजिंग समयानुसार सुबह 8:14 बजे वेंचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। लगभग 10 मिनट बाद, तियानझोउ-10 ने यान से सफलतापूर्वक पृथक्करण किया और अपने निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया।"

बयान में कहा गया कि यह प्रक्षेपण सफल रहा। अंतरिक्ष यान में बाहरी अंतरिक्ष गतिविधि के लिए एक स्पेससूट, अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए आवश्यक सामग्री, ईंधन और प्रयोगात्मक उपकरण हैं। यह यान बाद में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करेगा। यह प्रक्षेपण चांग झेंग शृंखला के 641वें और तियांगोंग परियोजना के 39वें प्रक्षेपण का प्रतीक है। चीन ने तियांगोंग राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण 29 अप्रैल 2021 को शुरू किया, जब तियान्हे मुख्य मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। स्टेशन के प्राथमिक संयोजन का निर्माण तीन नवंबर 2022 को पूरा हुआ। तियांगोंग स्टेशन की मौजूदा टी-आकार संरचना में तियान्हे मुख्य मॉड्यूल और इसके साथ जुड़े दो प्रयोगशाला मॉड्यूल, वेंतियान और मेंग्तियान शामिल हैं। तीनों मॉड्यूल का संयुक्त वजन लगभग 69 टन है।

स्टेशन का कुल आवासीय स्थल लगभग 110 घन मीटर है और इसमें एक समय में तीन अंतरिक्ष यात्री समायोजित कर सकता है या क्रू रोटेशन के दौरान छह लोग रह सकते हैं। स्टेशन की डिज़ाइन की गयी कार्यशील अवधि 15 वर्ष है, जो 2038 में समाप्त होगी।

रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ 'क्रू-13' मिशन सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये होगा रवाना : नासा
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई टेटेरयातनिकोव के साथ नासा का 'क्रू-13' मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये नवंबर के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले ही प्रक्षेपित किया जाएगा। बयान के अनुसार, "नासा के स्पेस-एक्स क्रू-13 मिशन के हिस्से के रूप में, तीन अंतरिक्ष एजेंसियों के चार चालक दल सदस्य एक लंबी अवधि के वैज्ञानिक अभियान के लिये सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिये उड़ान भरेंगे।" नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका वॉटकिंस और ल्यूक डेलाने क्रमशः अंतरिक्ष यान कमांडर और चालक की भूमिका निभाएंगे, जबकि कनाडा के अंतरिक्ष यात्री जोशुआ कुट्रिक और रूसी अंतरिक्ष यात्री टेटेरयातनिकोव मिशन विशेषज्ञ के रूप में सेवा देंगे।

वर्ष 2022 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस और नासा ने क्रॉस-कंट्री उड़ानों (एकीकृत चालक दल मिशनों) पर एक समझौता किया। इस समझौते का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी आपात स्थिति या समय-सारणी में बदलाव के बावजूद अंतरिक्ष स्टेशन पर हमेशा कम से कम एक रूसी कॉस्मोनॉट और एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहे, ताकि वे स्टेशन के रूसी और अमेरिकी दोनों हिस्सों का संचालन संभाल सकें।

गहलोत–पायलट की फोटो से मतभेद उजागर, रिफाइनरी मुद्दे पर राजनीति न करे विपक्ष: मदन राठौड़
जयपुर। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों पर मंथन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दौरे को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की, जिसमें जयपुर शहर और देहात संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, विधायक कैलाश वर्मा, श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सुमन शर्मा, एकता अग्रवाल, सरिता गैना, राखी राठौड़, शंकर गोरा, हमीद मेवाती, महेंद्र कुमावत, मुकेश पारीक, हिरेन जोशी, अविनाश गहलोत, अमित गोयल और राजेश गुर्जर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ टोंक में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रवाना हुए। जिला कार्यालयों के उद्घाटन का अभियान शुरू: राजस्थान में बीजेपी जिला कार्यालयों के उद्घाटन का सिलसिला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से शुरू होगा। टोंक से इस अभियान का आगाज किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतापगढ़, बूंदी, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर और पाली जिलों में भी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा जालोर में नए बीजेपी जिला कार्यालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर बीजेपी आईटी विभाग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पहले टोंक पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जयपुर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि टोंक में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रदेशभर के भाजपा कार्यालयों में किया जाएगा, जिससे कार्यकर्ता एक साथ इस आयोजन से जुड़ सकें। जयपुर पहुंचने पर नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे। पार्टी नेतृत्व के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट की हालिया तस्वीर केवल एकजुटता दिखाने का प्रयास है, जबकि इससे उनके आपसी मतभेद ही उजागर होते हैं। राठौड़ ने कहा कि वर्तमान हालात ऐसे हैं कि उन्हें सार्वजनिक रूप से साथ दिखना पड़ रहा है। राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गहलोत का यह बयान कि पहली बार राहुल गांधी ने एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के मुद्दों पर बात की है, अपने आप में चौंकाने वाला है। इससे स्पष्ट होता है कि पहले इन वर्गों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। रिफाइनरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष को इस विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

नया आधार एप लॉन्च : अब क्यूआर कोड से करें डिटेल्स शेयर, एक फोन में रख सकेंगे पांच फैमिली मेंबर्स के आधार
नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। यह एप आधार उपयोगकर्ताओं के लिए एक सुरक्षित और आधुनिक डिजिटल पहचान समाधान के रूप में पेश किया गया है। इसके जरिए अब यूजर्स एक ही मोबाइल फोन में पांच अलग-अलग आधार प्रोफाइल्स स्टोर कर सकेंगे। यूपीआई में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। वहीं एप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं।

आधार की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत नहीं :

इस एप का उद्देश्य लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत को खत्म करना है। इस एप में आपको कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल रहे हैं। यह एप आपके आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में स्टोर करके रखता है, इसके अलावा यह क्यूआर कोड की मदद से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दे रहा है।

बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे :

न्यू आधार ऐप की मदद से मोबाइल से ही आधार नंबर होल्डर्स बायोमैट्रिक को लॉक कर सकेंगे। इसके लिए सिंपल का प्रोसेस फॉलो करना होगा, मोबाइल ऐप पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के भी दो आॅप्शन मिलेंगे, जिसमें एक फुल आईडी डिटेल्स और दूसरा माक्स्ड आईडी डिटेल्स है।

मुख्य फीचर्स :

ऐप में अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार भी स्टोर करके रख पाएंगे।

क्यूआर कोड से आधार डिटेल्स साझा करने का विकल्प

फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक लॉक फीचर से बढ़ी सुरक्षा

डिजिटल वर्जन में आधार, अब फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं

ऐप में यह भी देख पाएंगे कि आधार का कहां-कहां इस्तेमाल किया गया है।

चीन ने किया तियानझोउ-9 मालवाहक यान का प्रक्षेपण, आवश्यक आपूर्ति समानों से है युक्त
वेनचांग। चीन ने मंगलवार तड़के अपने तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर आपूर्ति पहुंचाने के लिए मालवाहक अंतरिक्ष यान तियानझोउ-9 को प्रक्षेपित किया। यह जानकारी चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए) ने दी। सीएमएसए ने कहा कि तियानझोउ-9 को ले जाने वाला लॉन्ग मार्च-7 वाई10 रॉकेट, दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान के वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से सुबह 5:34 बजे (बीजिंग समय) प्रक्षेपित हुआ।

इसके सौर पैनल जल्द ही खुल गए। एजेंसी ने प्रक्षेपण को पूर्णत: सफल घोषित किया। तियानझोउ-9 आवश्यक आपूर्ति समानों से युक्त है, जिसमें परिक्रमा करने वाले चालक दल के लिए उपभोग्य वस्तुएं, प्रणोदक तथा अनुप्रयोग एवं परीक्षणों के लिए उपकरण शामिल हैं। यह मिशन चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम की चौथी मालवाहक पुन:आपूर्ति उड़ान है, जब से अंतरिक्ष स्टेशन अनुप्रयोग एवं विकास चरण में पहुंचा है। यह लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 584वां मिशन भी है।

नक्शा प्रोजेक्ट का होगा शुभारंभ : राजस्थान के 10 नगरीय निकाय शामिल, संपत्तियों के सटीक सीमांकन को मिलेगी नई दिशा और दशा
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान ने देश को एक नई दिशा प्रदान की है। डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत 18 फरवरी को राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। राजस्थान सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य के 10 शहरों का चयन किया है । इस प्रोजेक्ट के तहत इन 10 नगरपालिकाओं की सम्पूर्ण भूमि क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण द्वारा डिजिटल मैपिंग करवा भूमि अधिकार अभिलेख का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे भूमि संबंधी सूचनाओं को साझा करना और पारदर्शी बनाना आसान होगा।

डीएलबी निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नक्शा परियोजना से शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों का सटीक सीमांकन संभव होगा। सम्पत्ति के स्वामित्व की जानकारी भी रजिस्टर होंगी तथा लैंड रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। इससे आमजन अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन एक क्लिक में देख सकेंगे। यह पहल भूमि विवादों को कम करने, संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने और सुव्यवस्थित नगरीय विकास को गति देने में मददगार होगी। उन्होंने आमजन को इसमें सहयोग देने की अपील भी की।

जयपुर विकास प्राधिकरण जल्द लांच करेगा नई आवासीय योजनाएं : खर्रा
जयपुर। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आमजन को आवास का सपना पूरा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण शहर के विभिन्न इलाकों में जल्द आवासीय योजनाएं लांच कर भूखंडों का आवंटन करेगा।

जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में अटल विहार आवासीय योजना में सफल आवेदकों की लॉटरी निकालने के बाद खर्रा ने कहा कि राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जेडीए द्वारा योजना की शुरुआत की गई थी। अटल विहार आवासीय योजना की लॉटरी के बाद अन्य योजनाओं की 20 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी और नई योजनाओं की शुरुआत भी करेगा। इससे राजस्थान विशेष रूप से जयपुर के नागरिकों को सरकारी योजनाओं में भूखण्ड लेने का अवसर प्राप्त हो सके। तीन योजनाएं जिनको राज्य सरकार के एक वर्ष पर शुरू की गई थी, उनको विकसित करने का काम पूर्णता की ओर है और आने वाले दिनों में अटल विहार के लिए दो दिवसीय कैंप इस योजना में सफल आवेदकों के लिए लगाया जाएगा। जल्द ही तीन चार नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी और एक निश्चित अवधि तक आवेदन लिए जाएंगे। बहुत जल्दी उनकी भी लॉटरी निकालकर आगे की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

नई योजनाएं सृजित करने के प्रयास कर रहे :

आयुक्त आनंदी ने कहा कि जेडीए की संयुक्त टीम ने योजना की भूमि से अतिक्रमण हटाकर इस योजना का सृजन किया था। इसके अलावा अन्य जोन उपायुक्तों द्वारा भी नई योजनाएं सृजित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन स्कीमों के लिए मंत्री खर्रा ने घोषणा की है, उन्हें भी शीघ्र लांच करने के प्रयास किए जाएंगे। इस योजना में इडब्ल्यूएस कैटेगरी 45 वमी तक के भूखण्डों की संख्या 43, एलआईजी कैटेगरी के 46 से 75 वमी तक के 99, एमआईजी ए 76 से 120 वर्ग मीटर तक 11, एमआईजी बी 121 से 220 वर्ग मीटर तक 96 एवं एचआईजी 220 वर्ग मीटर से अधिक भूखण्डों की संख्या 35 है।

एसबीआई ‘साथी’ पीओएस मशीन का जयपुर में भव्य शुभारंभ
जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने नवाचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘साथी’ पीओएस मशीन का शुभारंभ किया गया है, जो बाजार में क्रांति लाने वाली तकनीक साबित होगी। इसका उद्घाटन बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया। बैंक द्वारा राजस्थान में पहली ‘साथी’ पीओएस मशीन का लोकार्पण जयपुर के टीएक्सबी हब, एओ-1, गोपालबाड़ी में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को प्रदान कर किया। यह पहल एसबीआई की नवाचार और उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‘साथी’ पीओएस मशीन में ऑडियो नोटिफिकेशन के साथ भुगतान प्राप्ति की सुविधा है। इसके द्वारा टैप एंड पे प्रणाली के द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है, साथ ही क्रेडिट कार्ड को पंच करके भी भुगतान किया जा सकता है। इस प्रकार इस डिवाइस के द्वारा डिजिटल माध्यम से भुगतान प्राप्ति की विविध सुविधाएं उपलब्ध हैं।   ग्राहकों की संतुष्टि और लेन-देन में अद्वितीय सरलता और कुशलता प्रदान करने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया है। देश के सबसे बड़े बैंक के रूप में, एसबीआई अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा अग्रणी और नवाचारी समाधान प्रस्तुत करने का प्रयास करता रहता है।

यह लॉन्च प्रौद्योगिकी-आधारित बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल  है और हमें विश्वास है कि यह हमारे ग्राहकों और हितधारकों के लिए अति महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगा।

चीन ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए 6 नए उपग्रह
बीजिंग। चीन ने उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से 6 नए उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे। जिलिन-1 कुआनफू 2बी 01-06 उपग्रहों को लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट पर स्थानीय समयानुसार अपराह्न 12:11 बजे  प्रक्षेपण किया गया। सभी उपग्रहों का सफलतापूर्वक पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश हुआ। यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला का 536वां उड़ान मिशन है।

स्पेस एक्स ने 23 स्टारलिंक उपग्रहों को रॉकेट से किया प्रक्षेपित
न्यूयॉर्क। अमेरिकी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स ने 21 स्टारलिंक उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित किया। स्पेस एक्स के अनुसार उपग्रहों को पूर्वी समयानुसार सुबह 11:33 बजे फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से फाल्कन 9 रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया।

प्रक्षेपण के कुछ ही समय बाद फाल्कन 9 का प्रथम चरण का बूस्टर वापस लौटा और अटलांटिक महासागर में तैनात एक ड्रोनशिप पर उतरा। स्पेस एक्स ने बाद में 21 उपग्रहों की तैनाती की पुष्टि की है। स्पेस एक्स के अनुसार लिफ्टऑफ पहले चरण के बूस्टर के लिए 15वीं लांचिंग और लैंडिंग थी।

असर खबर का - नई आवासीय योजना लॉंच करें, सड़कों की मरम्मत करवाई जाए
कोटा । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरूवार को जिला प्रशासन, केडीए  व नगर निगम के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कचरा पॉइंट की समस्या के स्थायी समाधान हो। साथ ही केडीए के अधिकारियों को नई आवासीय योजना लॉन्च करने के निर्देश दिए। लोकसभा  अध्यक्ष बिरला ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए मानसून खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत की जाए। उन्होंने पौधारोपण अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग के साथ जनभागीदारी बढ़ाने को कहा। नए इंडस्ट्रीयल पार्क की संभावना तलाशे केडीए:  बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को शहर में नया इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि कोटा में मैन्युफेक् चरिंग व फूड प्रोसेसिंग के अलावा आईटी सेक्टर में भी पर्याप्त संभावनाएं हैं। ट्रिपल आईटी शुरू होने के  बाद आईटी हब की संभावनाओं को भी बल मिला है। भविष्य में नए उद्योगों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही जमीन तलाशने सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर काम शुरू हो। बिरला ने इंडस्ट्रीयल पार्क सहित यहां बेसिक इंन्फ्रास्ट्रक्चर की कार्ययोजना के लिए शहर के प्रबुद्ध उद्यमियों से सुझाव लेने को कहा। बैठक में शहर के विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी मंथन हुआ।

कनेक्टिविटी बनेगी कोटा की ताकत
बैठक में बिरला ने कहा कि कोटा की एक समृद्ध औद्योगिक केंद्र के रूप में पहचान रही है। कोटा की कनेक्टिविटी हाड़ौती के औद्योगिक विकास को नई ताकत देगी। हमारे यहां बिजली-पानी की समुचित उपलब्धता है। रेल-रोड कनेक्टिविटी के साथ ही जल्द एयर कनेक्टिविटी भी शुरू होगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद कोटा इस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगा, इससे यहां लॉजिस्टिक हब विकसित होंगे।
बैठक में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलक्टर  डॉ. रविंद्र गोस्वामी सहित केडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

नवज्योति ने प्रगुखता से उठाए थे मुद्दे
गौरतलब है कि आमजन से जुड़े मुद्दों को दैनिक नवज्योति में हाल ही में प्रमुखता से उठाया गया था। केडीए बनने के बाद अभी तक कोई नई आवासीय योजना लॉंच नहीं करने और पुरानी योजनाओं के बारे में भी अभी तक कोई निर्णय नहीं करने का समाचार 20 अगस्त को पेज 6 पर न खुदा ही मिला न बिसाल ए सनम, न उधर के रहे न उधर के हुए’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। वहीं 18 अगस्त को पेज 6 पर‘चम्बल पुलिया, पग-पग पर मौत का सामना’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बरसात के समय में सड़कों की बदहाली से आमजन को होने वाली समस्याओं को उजागर किया गया था। आमजन से जुड़े इन दोनों ही मुद्दों को गम्भेरता से लेकर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

SSLV-D3/EOS-08 Mission: इसरो की EOS-08 सैटेलाइट की लॉन्चिंग सफल
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) अपनी तीसरी और अंतिम विकासात्मक उड़ान में नवीनतम पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-8 और एक यात्री उपग्रह को लेकर शुक्रवार की सुबह यहां शार रेंज से रवाना हुआ।

175.5 किलोग्राम ईओएस-08 और एक यात्री उपग्रह एसआर-0 डेमोसैट ले जाने वाला एसएसएलवी-डी3, 09:17 बजे पहले लॉन्च पैड से रवाना हुआ।

प्रक्षेपण यान की शानदार उड़ान और गडग़ड़ाहट से जमीन हिल गई। मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिक उड़ान की दिशा पर पैनी नजर रख रहे हैं।

इस मौके पर इसरो के अध्यक्ष एस.सोमनाथ और इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक उड़ान के प्रक्षेप पथ की निगरानी कर रहे हैं।

SSLV-D3/EOS-08 Mission:

✅The third developmental flight of SSLV is successful. The SSLV-D3 🚀placed EOS-08 🛰️ precisely into the orbit.

🔹This marks the successful completion of ISRO/DOS's SSLV Development Project.

🔸 With technology transfer, the Indian industry and…

— ISRO (@isro) August 16, 2024

34 मीटर लंबा एसएसएलवी-डी3, 120 टन के भार के साथ दो पेलोड ले गया। इसने ठीक निर्धारित समय पर नारंगी धुएं के साथ उड़ान भरी। दर्शक दीर्घा में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने इसे देखा।

उड़ान भरने के लगभग 17 मिनट बाद ईओएस-08 उपग्रह और स्पेस किड्स इंडिया द्वारा विकसित 0.2 किलोग्राम एसआर-0 डेमोसैट को भूमध्य रेखा पर 37.4 डिग्री के झुकाव के साथ 475 किमी की गोलाकार कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

इसरो ने पहले मिशन को गुरुवार के लिए निर्धारित किया था, लेकिन इसे शुक्रवार के लिए फिर से निर्धारित किया है।

बताया गया है कि यह मिशन एसएसएलवी विकास परियोजना को पूरा करता है और भारतीय उद्योग और एनएसआईएल द्वारा परिचालन मिशनों को सक्षम बनाता है।