customers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पैकेज्ड फूड में गड़बड़ी दिखे तो करें शिकायत, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी विक्रेता, त्योहारी सीजन में हाड़ौती के बाजारों में पैकेज्ड फूड की बढ़ रही मांग
कोटा। दीपावली त्योहारों पर कोटा शहर के बाजार चमक रहे हैं  हर गली, हर दुकान पर आकर्षक पैकिंग में बिस्किट, नमकीन, चिप्स, जूस, तेल, आटा, मावा और मिठाई के डिब्बे सजाए गए हैं। बाजारों में हर चमकती पैकिंग के अंदर की हकीकत हमेशा मीठी नहीं होती। हाल के महीनों में खराब या एक्सपायर्ड पैकेज्ड फूड को लेकर कोटा में शिकायतें बढ़ी हैं। सीएमएचओ टीम लगातार बाजारों, दुकानों, मेलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा मॉल्स में जांच अभियान चलाकर कार्रवाई करते रहते है। सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम में संदीप अग्रवाल, चंद्रवीरसिंह जादौन लगातार शहर के प्रमुख बाजारों में रोजाना कार्रवाई कर रही है। जांच सैम्पल को भी तुरंत प्रयोगशाला में भिजवाकर रिपोर्ट को जल्द से जल्द मंगवाकर आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचा रही है। इन कार्यवाही में  फूड्स पैकेट्स, स्नैक्स, दूध उत्पाद और तेल शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि पैकेज्ड फूड खरीदते समय उसकी मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें और कोई गड़बड़ी दिखे तो तत्काल सीएमएचओ कार्यालय के कंट्रोल नंबर या हेल्प लाइन पर शिकायत करें।

ये है कानून
भारत में पैकेज्ड खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 (एफएसएसएआइ एक्ट) और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 लागू हैं। इन कानूनों में सभी दायरे में आते हैं। इन कानूनों के तहत हर पैक्ड फूड आइटम पर स्पष्ट रूप से यह जानकारी होना जरूरी है।
- निर्माण तिथि
-  समाप्ति तिथि  ल्ल बैच नंबर
- निमार्ता का पता और लाइसेंस नंबर
- शाकाहारी या मांसाहारी प्रतीक

ये होंगे जिम्मेदार
- निर्माता और विक्रेता दोनों जिम्मेदार माने जाएंगे।
- कंपनी पर 1 लाख से 10 लाख तक जुमार्ना
- लाइसेंस रद्द होने के भी प्रावधान

कंपनीज की यह है जिम्मेदारी
- पैकेजिंग और स्टोरेज सही रखे जाएं।
-  एक्सपायर्ड या क्षतिग्रस्त प्रोडक्ट बाजार में न जाएं।
- दोषपूर्ण पैक मिलने पर ग्राहक को रीप्लेसमेंट या रिफंड का विकल्प दे।

यह है ग्राहक के पास विकल्प
- राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच)
1800-11-4000 या 14404
- एनसीएच ऐप पर शिकायत दर्ज करें। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, और कंपनी को जवाब देने की बाध्यता होगी।

आॅनलाइन पैक्ड फूड पर भी है नियम
- आॅनलाइन प्लेटफॉर्म को केवल लाइसेंस प्राप्त ब्रांड्स का सामान बेचने की अनुमति है।
- अगर गलत, एक्सपायर्ड या नकली प्रोडक्ट डिलीवर होता है, तो जिम्मेदारी कंपनी और प्लेटफॉर्म दोनों की मानी जाती है।

इसलिए नहीं कर पाते ग्राहक शिकायत
- जानकारी का अभाव: लोग नहीं जानते कि शिकायत कहां करें।
- झंझट और देरी का डर: आॅनलाइन फॉर्म भरना या जवाब का इंतजार झंझट लगता है।
- छोटी रकम का सोचकर छोड़ देना: कई बार लोग सोचते हैं 50-100 की चीज पर क्या शिकायत करें।
- कंपनी की देरी: ग्राहक बार-बार फोन करता है, लेकिन जवाब नहीं मिलता।

ये है उपभोक्ता के अधिकार
- सुरक्षा का अधिकार: मिलावटी या दूषित भोजन से सुरक्षा।
- जानकारी का अधिकार: लेबल, तारीख और सामग्री की जानकारी।
- चयन का अधिकार: सही उत्पाद चुनने की स्वतंत्रता।
- सुनवाई का अधिकार: शिकायत दर्ज करने और सुनवाई पाने का हक।
- निवारण का अधिकार: नुकसान का मुआवजा पाने का अधिकार।
- शिक्षा का अधिकार: जागरूकता और जानकारी प्राप्त करने का अधिकार।

ग्राहक भी सतर्क रहें
यदि ग्राहकों को खरीदा गया सामान खराब या एक्सपायरी डेट का मिलता है, तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। ग्राहक अपनी शिकायत सीएमएचओ कार्यालय, कोटा के कंट्रोल रूम नंबर 2329259 पर दर्ज करवा सकते हैं। त्योहारों के समय ग्राहकों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।
- डॉ. नरेंद्र नागर, सीएमएचओ, कोटा

एक्सपर्ट व्यू एक्सपायरी डेट प्रोडक्ट्स से दुकानदार भी परेशान: सुखेजा
कंपनियों द्वारा एक्सपायरी डेट के प्रोडक्ट बाजार में भेजे जाने से न केवल ग्राहकों को परेशानी होती है बल्कि दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। ग्राहक शिकायत लेकर सीधे दुकानदार के पास पहुंचते हैं, जबकि दुकानदार को आगे कंपनी से संपर्क कर समाधान कराना पड़ता है। कोटा के सीएमएचओ तथा खाद्य निरीक्षक को समय-समय पर कंपनियों को पाबंद करना चाहिए ताकि एक्सपायरी डेट का माल बाजार में न पहुंचे। यह जिम्मेदारी सबकी है कंपनी, दुकानदार और प्रशासन तीनों को मिलकर एक्सपायरी माल को रोकना चाहिए। कंपनियों को भी चाहिए कि वे एक्सपायरी डेट का सामान दुकानदार के न पहुंचे। अगर गलती से भेज दिए गए हों तो उन्हें तुरंत वापस लें। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों को इस स्थिति में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए ग्राहकों के साथ-साथ कंपनियों को भी जागरूक रहना चाहिए। -जयदेव सुखेजा, राजस्थान खुदरा किराणा विक्रेता संघ  के प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रवक्ता

रोजाना कर रहे जांच
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए रोजाना सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर के निर्देशन रेलवे स्टेशन, दशहरा मेला, बस स्टैंड, सब्जी मंडी तथा शहर की कई प्रमुख जगहों पर रोजाना खाद्य पदार्थों को चेक किया जा रहा है। वहीं एक्सपाइयरी सामान मिलने पर तुरंत नष्ट भी करवा रहे है। वहीं ग्राहकों की शिकायत मिलने पर भी कार्यवाही करते है। वहीं गड़बड़ी की आशंका के चलते जांच के नमूने लेकर प्रयोशाला में भी भिजवा रहे है।
- संदीप अग्रवाल, खाद्य निरीक्षक, सीएमएचओ कार्यालय, कोटा

मुनाफे के लालच में खुलेआम बिक रहे एक्सपायरी फूड प्रोडक्ट्स, मॉल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर ग्राहकों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
कोटा। तेजी से बदलती जीवनशैली में जहां हर कोई समय बचाने के लिए रेडी-टू-ईट्स पैकेज फूड की ओर रुख कर रहा है, वहीं यही सुविधा अब सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है। शहर के कई स्थानों  खासकर बड़े मॉल, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आस-पास  एक्सपायरी डेट निकल चुके फूड पैकेट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। उनमें मैगी, ओट्स, बिस्किट और कुरकुरे जैसे पैक्ड फूड, जो हर घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद हैं, अब मिलावट और एक्सपायरी की मार झेल रहे हैं। बाजार में इनका ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी हो रहा है। वहीं दूसरी और सीएमएचओ टीम त्योहारी सीजन को देखते हुए लगातार कार्यवाही कर रही है। टीम ने पिछले चार दिनों में यूज्ड आॅयल, 20 किलो मसाला, 150 किलो पनीर तथा 30 किलो आॅयल नष्ट करवाया है। वहीं सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने सुल्तानपुर, ईटावा व खातौली में निरीक्षण किया है। जब नवज्योति रिपोर्टर ने शहर के प्रमुख स्थानों  दशहरा मेला, तलवंडी, गुमानपुरा, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड  पर जाकर देखा तो बिस्किट, नूडल्स के पैकेटों पर एक्सपायरी डेट महीनों पहले की निकल चुकी थी। कुछ पर मार्किंग तक मिटी हुई थी ताकि ग्राहक पहचान न सकें। छोटे दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक त्योहारी सीजन पर इस तरह का माल निकालते है।

बढ़ रहा फास्ट फूड का चलन
कोरोना के बाद से हाड़ौती शहरवासियों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। व्यस्तता के बीच तैयार खाना पकाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में लोग आसान विकल्प के रूप में पैक्ड फूड की ओर झुक गए हैं। दुकानों से लेकर सुपरमार्केट तक, हर जगह आकर्षक पैकिंग में यह फूड आइटम ग्राहकों को लुभाते हैं। इन आकर्षक पैकिंग के पीछे कई बार खतरे छिपे होते हैं। एक्सपायरी डेट निकलने के बावजूद ये सामान बेचे जा रहे हैं और ग्राहक विश्वास और भरोसे के साथ बिना जांचे इन्हें खरीद भी रहे हैं।

सीएमएचओ की कार्यवाही, फिर भी नहीं थम रही लापरवाही
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय की ओर से समय-समय पर जांच अभियान चलाए जाते हैं। कई बार इन जगहों पर नमूने लेकर कार्रवाई भी की गई है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कुछ बड़े मॉल और स्टेशनों व दशहरा मेला में अभियान चलाया था, जहां कई जब्त की तथा कुछ को नष्ट भी करवाया, लेकिन, अफसरों की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही फिर से पुराने हालात लौट आते हैं। विक्रेता नए नाम से, नए ब्रांड के साथ वही गलती दोहराते हैं।

इनका कहना है
- एक स्थानीय रामूलाल ने बताया कि हम रोजाना बच्चों के लिए बिस्किट और नूडल्स लेते हैं, पर कभी एक्सपायरी डेट देखने का ध्यान नहीं देते। पिछले दिनों घर लाए ओट्स पैकेट में अजीब गंध आ रही थी, तब जाकर देखा तो उसकी एक्सपाइरी तारीख तो सालभर पहले ही निकल चुकी थी।
- वहीं दुकानदारों का कहना है कि कंपनियों से जो स्टॉक आता है, उसमें कई बार पुराना माल भी शामिल होता है। व्यवस्ता के कारण हमें भी कई बार जानकारी नहीं मिल पाती है।
- कुछ विक्रेता तो साफ तौर पर कहते हैं कि हम तो जो सप्लायर देता है, वही बेचते हैं। ग्राहक को भी चाहिए वो इन चीजों का ध्यानपूर्व चेक करने के बाद ही लें। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है।

एक्सपायरी फूड से हो सकते हैं गंभीर खतरे
एक्सपायरी फूड सिर्फ स्वाद बिगाड़ता नहीं, बल्कि शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। एक्सपायरी के बाद पैक्ड फूड में मौजूद तेल और संरक्षक रासायनिक रूप से बदलने लगते हैं। यह शरीर में विषाक्त प्रभाव डालते हैं, जिससे उल्टी, दस्त, एलर्जी, फूड पॉइजनिंग और लिवर तक प्रभावित हो सकता है।
-डॉ. धर्मराज मीणा, अस्पताल अधीक्षक, एमबीएस कोटा

लगातार कार्रवाई से विक्रेताओं में सुधार
पिछली दीपावली पर हुई कार्रवाई के बाद अब विक्रेताओं में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। विभाग की टीमें रोजाना अभियान चलाकर निरीक्षण कर रही हैं, जिससे लोगों में डर भी बना हुआ है। फूड पैकेट्स में एक्सपायरी डेट मिलते ही उन्हें तुरंत मौके पर ही नष्ट करवाया जा रहा है। अभी भी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। रेलवे स्टेशनों के बाहर स्थित दुकानों पर भी नियमित जांच की जा रही है। हाल ही में टीम खातौली, सुल्तानपुर और इटावा क्षेत्र में मावा की सूचना पर पहुंची थी और वहां आवश्यक कार्रवाई की गई।
-डॉ. नरेन्द्र नागर, सीएमएचओ, कोटा

यह करें उपभोक्ता
- हर बार खरीदारी से पहले पैक पर तारीख अवश्य देखें।
- खुला हुआ या टूटा पैकेट कभी न लें।
- ठंडी और सूखी जगह पर रखे प्रोडक्ट को ही चुनें।
- एक्सपायरी प्रोडक्ट मिलने पर तुरंत 1915 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- बच्चों के स्नैक्स में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि वे अधिक संवेदनशील होते हैं।

इनको करवाया नष्ट
7 अक्टूबर : 120 किलो यूज्ड आॅयल
8 अक्टूबर : 20 किलो मसाला
11 अक्टूबर : 150 किलो पनीर
12 अक्टूबर : 30 किलो आॅयल

इनको किया सीज
6 अक्टूबर : 500 किलो बुरा, 3170 मिश्री, 1450 सोडियम हाइड्रोसल्फाइड
8 अक्टूबर : 75 किलो आॅयल
9 अक्टूबर : 1275 किलो घी, 320 किलो मावा
11 अक्टूबर : 400 किलो मावा, 120 किलो आॅयल, 30 किलो वनस्पति

देखरेख के अभाव में कुंदनपुर हाट बाजार में लगे गंदगी के ढेर, सुविधाघर में शराब की बोतलों से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी
कुंदनपुर। कुंदनपुर में सहकारी समिति द्वारा लाखों की लागत से बने भवनों की देखरेख की जिम्मेदारी कोई निभाता नजर नहीं आ रहा है। सहकारी गोदाम परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। परिसर में गंदगी और बारिश का पानी भरकर तालाब जैसा दृश्य बना देता है। मुख्य दरवाजा टूटा होने से गोदाम पशुओं का रैन बसेरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि समिति का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नाबार्ड विभाग की ओर से लाखों की लागत से बने हाट बाजार की भी हालत खराब है। यहां सफाई व्यवस्था नदारद है। पेशाबघरों में शराबी बोतलें छोड़कर चले जाते हैं, जिससे पूरी मंडी में सड़ांध फैल जाती है। सब्जीमंडी के दुकानदार सीताराम सुमन, राजाराम, सुमन ने बताया कि शराबी कब आकर पीकर बोतलें छोड़ जाते हैं, पता ही नहीं चलता। समय पर सफाई नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

समिति से लगाई सफाई की गुहार
दुकानदार गजराज सिंह चंद्रावत, दिनेश नागर, दिनेश गुर्जर और राकेश सुमन ने बताया कि पेशाबघरों में शराब की बोतलें भरी पड़ी रहती हैं, जिनसे दुकानों में बदबू आती रहती है। उन्होंने समिति से हाट बाजार की सफाई करवाने और बोतलें हटाने की मांग की है।

समिति की दुकानों में टपकता पानी
ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा मुख्य बाजार में बनाई गई दुकानों में बरसात के दिनों में पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश आते ही सामान खराब होने का डर सताने लगता है। उन्होंने छतों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।

इनका कहना
हाट बाजार के पेशाबघरों में शराबियों द्वारा बोतलें छोड़ने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मी लगाया गया है और एक-दो दिन में सफाई करवा दी जाएगी। सब्जीमंडी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी निगरानी रखनी चाहिए।
-सम्पतराज गोस्वामी, व्यवस्थापक, सहकारी समिति, कुंदनपुर

राखी पर बरसा धन : 50 करोड़ तक पहुंचा कारोबार
कोटा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन ने इस बार कोटा के बाजारों में जमकर रौनक बिखेरी। पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीदारी में लगभग 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि पर्व के दौरान शहर में करीब 45 से 50 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। मौसम का साथ, चाइना की जगह स्वदेशी राखियों की बढ़ती मांग और लंबे समय बाद आई आर्थिक सुगमता ने बाजार को मजबूती दी। त्यौहार के कारण न केवल खुदरा बाजार बल्कि थोक व्यापारियों को भी फायदा हुआ। राखी, मिठाई, कपड़े और गिफ्ट आइटम का स्टॉक समय से पहले ही खत्म हो गया। व्यापारियों का मानना है कि रक्षाबंधन के बाद यह रौनक गणेश चतुर्थी, नवरात्र और दीपावली तक बनी रहेगी, जिससे इस साल का कुल कारोबार पिछले साल की तुलना में काफी अधिक रहेगा।

मिठाइयों की दुकानों पर लगा तांता: रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही घण्टाघर, स्टेशन रोड, तलवंडी, गुमानपुरा, महावीर नगर, सहित शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। दुकानों के बाहर पार्किंग स्थल भरे रहे और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। महिलाएं भाइयों के लिए राखी चुनने में खासा समय बिता रही थीं, जबकि बच्चे कार्टून और लाइट वाली राखियों को देखकर उत्साहित नजर आए। मिठाई की दुकानों पर देसी घी के लड्डू, मावा कचौरी, बरफी और चॉकलेट गिफ्ट पैक की मांग सबसे अधिक रही। कपड़ों के शोरूम में महिलाओं ने त्यौहारी परिधान, साड़ी और कुर्ता-सेट की जमकर खरीदारी की।

- रक्षाबंधन पर नजर आया उत्साह
- नई डिजाइन की राखियों ने लुभाया
- बेहतर कारोबार से खिले व्यापारियों के चेहरे

बाजारों में ऐसा रहा खरीदारी का माहौल
- सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया था जो रात तक जारी रहा।
- गिफ्ट शॉप्स पर भाइयों के लिए पर्स, घड़ी, परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी खूब हुई।
- सर्राफा बाजार में चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और राखी उपहार पैक की बिक्री तेज रही।
- मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ को देखते अतिरिक्त काउंटर लगाए गए।
- ट्रैफिक पुलिस को भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े और कई बाजारों में वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया।

किस-किस में कितना अनुमानित कारोबार
राखी व पूजन सामग्री : 8-10 करोड़
कपड़े व अन्य परिधान :12-14 करोड़
मिठाई व नमकीन : 10-12 करोड़
गिफ्ट आइटम व सजावटी सामग्री : 6-8 करोड़
सूखा मेवा व खाद्य सामग्री : 5-6 करोड़

इनका कहना है
लोगों ने इस बार सिर्फ जरूरी चीजें नहीं, बल्कि त्यौहार को यादगार बनाने के लिए अतिरिक्त खरीदारी भी की। बच्चों के लिए डिजाइनर राखियों और कपड़ों की बिक्री उम्मीद से ज्यादा रही।
- योगेन्द्र सुमन, प्रमुख व्यापारी, घण्टाघर बाजार

राखी से तीन दिन पहले से ही मिठाइयों की बिक्री शुरू हो गई थी। इस बार विभिन्न तरह की मिठाइयों तैयार की गई थी। दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा है। भीड़ के चलते अतिरिक्त काउंटर लगाना पड़ा।
- राजेश अग्रवाल, मिठाई विक्रेता, छावनी

इस बार बाजारों में इतनी भीड़ थी कि हर दुकान पर इंतजार करना पड़ा, लेकिन खरीदारी का मजा भी इसी में है। राखी का त्यौहार साल में एक बार आता है इसलिए उत्साह से खरीदारी की।
- रोशनी देवी, निवासी तलवंडी

रक्षाबंधन पर्व : राखी बाजार से चाइना आउट, इस साल स्वदेशी राखियों की बढ़ी डिमांड
कोटा। रक्षाबंधन पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी कोटा शहर में राखियों का बाजार सज चुका है, लेकिन इस बार कुछ अलग नजारा है। कुछ साल पहले तक स्थानीय बाजार में चाइनीज राखियों का बोलबाला हुआ करता था। इस बार स्वदेशी राखियों की चमक बाजार में देखने मिल रही है। स्वदेशी राखियों की मांग में जबरदस्त उछाल आया है और चाइनीज राखियों को लोगों ने लगभग नकार ही दिया है। बाजारों में अब केवल नाममात्र की चाइनीज राखियां ही दिखाई दे रही हैं। दुकानदार बताते हैं कि पिछले साल से ही ग्राहकों का रुझान पूरी तरह से देसी राखियों की ओर है। ऐसे में अधिकांश दुकानदारों ने चाइनीज राखियों का आर्डर ही नहीं किया है। ऐसे में कुछ ही जगहों पर चाइनीज राखियां आई है, लेकिन इस साल उनकी खरीदारी नहीं हो रही है।

लुभा रही राखियों की नई डिजायन
शहर के राखी विक्रेताओं के अनुसार इस बार खरीदारों की प्राथमिकता पारंपरिक, हस्तशिल्प और स्थानीय डिजाइनों पर आधारित राखियां हैं। शहर के छावनी क्षेत्र के दुकानदार मुरारी व बंटी बताते हैं कि स्टोन, मौली, रुद्राक्ष और इलेक्ट्रॉनिक डिजाइनों से बनी राखियों की मांग सबसे अधिक है। ब्रेसलेट टाइप राखियों और कड़े जैसी डिजाइन वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। राखियों की कीमतें में इस साल कुछ उछाल तो आया है, लेकिन खरीदारी में कोई कमी नहीं है। फोम राखी 2 रुपए, स्टोन और स्पिनर लाइट राखी 100 रुपए, रक्षा रोल राखी, मौली, रुद्राक्ष, और पेपर राखियों की भी कीमतें 5 से लेकर 100 रुपए के बीच में हैं। ब्रेसलेट डिजाइन की राखियां युवाओं को खूब भा रही हैं। इनमें स्टोन वर्क, जरदोजी, मिरर वर्क और रेशमी धागों का बहुत ही अच्छा काम हुआ है। इसके कीमत कुछ अधिक हैं।

चांदी के भाव तेज, फिर भी ब्रेसलेट राखी की धूम
शहर के सर्राफा बाजार में इस साल भी चांदी की राखी भी मिल रहे हैं। चांदी से बनी चेन और ब्रेसलेट लुक की राखी 03 ग्राम से लेकर 30 ग्राम तक की है। इसके दाम 200 से 2000 रुपए तक हैं। सर्राफा कारोबारी नागेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि इस बार ब्रेसलेट की तरह दिखने वाली चांदी की राखी बनवाई है। इस समय चांदी के भाव तेज है, इसके बावजूद ब्रेसलेट वाली राखी कुछ डिमांड हुई है। इसे रक्षाबंधन के दिन राखी के रूप में प्रयोग करने के बाद और दिन इसे ब्रेसलेट के रूप में लोग पहन सकते हैं। वहीं शहर के प्रमुख बाजारों में कई दुकानें राखियों की सजी हुई है। बाजार में बच्चों की राखियों ने अलग ही रंग बिखेर रखा है। डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, मोटू-पट्लू, स्पाइडरमैन और बाहुबली जैसे मशहूर कार्टून किरदारों पर आधारित राखी बच्चों को खूब लुभा रही हैं।

इस बार हमारे पूरे परिवार ने तय कर लिया था कि चाइनीज राखियों की खरीदारी नहीं की जाएगी। बाजार में स्वदेशी राखियां आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध हो रही है। इसलिए परिवार ने स्वदेशी राखियां ही खरीदी है।
- भूमिका चौहान, गृहिणी

हमने 10 से ज्यादा महिलाओं को राखी निर्माण से जोड़ा है। हर महिला रोज 150 से 200 राखियां बना रही है। इससे घर बैठे रोजगार मिल रहा है। इस साल स्वदेशी राखियों की बिक्री अधिक हो रही है।
- पुष्पा साहू, संयोजिका महिला स्वयं सहायता समूह

इस बार हमने चाइनीज राखियां मंगवाई ही नहीं। लोगों की सोच बदल रही है। ग्राहक भी अब पूछते हैं कि ये देशी है या विदेशी। चीन की राखी बिक ही नहीं रही है।
- राजेन्द्र गर्ग, राखी विक्रेता

पहले जहां चीन की राखियां 60% बाजार में होती थीं, अब 90% तक ग्राहक स्वदेशी राखियां ही ले रहे हैं। इससे लोकल कारीगरों को बड़ा फायदा हो रहा है।
- राहुल अग्रवाल, राखी विक्रेता

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 34 रुपए कम हुई, ग्राहकों को मिली राहत
जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियो ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 34 रुपए कम किए हैं। वहीं, घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा गया है।

इस साल में छठां मौका है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत कम करने के बाद 1693.50 रुपए की जगह 1659.50 रुपए में मिलेगा।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में बरसा धन
सुल्तानपुर। गुरु पुष्य नक्षत्र के अवसर पर गुरुवार को कोटा ग्रामीण के बाजार में लगभग सात करोड़ से अधिख का व्यापार हुआ। सुल्तानपुर, इटावा, सांगोद, रामगंज मंडी जैसे इलाकों में जमकर खरीदारी हुई।  दीपावली पर्व  को देखते हुए बाजार सजने लगे हैं। नगर के व्यापारियों ने दीपावली उत्सव को मनाने के लिए बाजारों में जगह-जगह पर रोशनी के लिए लाइट लगा दी है। रोशनी पर्व के लिए बाजार सजने लगे हैं। गुरुवार को नगर में साप्ताहिक हॉट बाजार एवं गुरु पुष्य नक्षत्र  के पर्व को देखते हुए सर्राफा बाजार बर्तन बाजार रेडीमेड बाजार कपड़े की दुकानों किराने की दुकानों जूते चप्पल की दुकानों एवं सजावटी सामानों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही।

टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन की खरीदारी का रहा उत्साह
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में टू व्हीलर वाहन एवं फोर व्हीलर वाहन की खरीदारी का भी लोगों में उत्साह देखा गया। नगर के मुख्य बाजार में बर्तन की दुकानों पर कपड़ों की दुकानों पर रेडीमेड की दुकानों पर किराने की दुकानों पर एवं सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दी। त्यौहार के लिए सामान खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह से ही आने लगे हैं। जिससे बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। फोर व्हीलर सेल्स एग्जीक्यूटिव  श्याम दाधीच बताया कि नगर में सुबह से ही फोर व्हीलर गाड़ियों के खरीदारों की भीड़ लगी रही। जिसमें शाम तक दो शोरूम पर मिलाकर करीब 40 लाख रुपए की गाड़ियां बिक गई। नगर के टू व्हीलर व्यापारियों के द्वारा 60 लाख  रुपए के मोटरसाइकिलों का व्यापार हुआ। जिसमें टू व्हीलर व्यापारी अक्षय नाम का कहना है कि गुरु पुष्य नक्षत्र पर्व पर लोगों ने मुहूर्त में करीब 42 टू व्हीलर गाड़ियां अपने नाम कराई। वही अन्य व्यापारियों के द्वारा भी मोटरसाइकिल बेची गई।

सर्राफा बाजार में रही मंदी
वहीं सर्राफा व्यापारी विकास खंडेलवाल, पवन अग्रवाल, अब्दुल रशीद, जाकिर मोहम्मद, दिनेश अग्रवाल का कहना है कि भाव में तेजी के चलते सर्राफा व्यापार में सोने चांदी की खरीदारों का रुझान कम रहा।

बर्तन और कपड़ा बाजार में रही चहल पहल
बर्तन व्यापारी रामस्वरूप नामा, पंकज नागर, रवि शर्मा का कहना है कि गुरु पुष्य नक्षत्र पर्व पर पौराणिक परंपरा के अनुसार बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी के तहत लोग खरीदारी करते हैं। नगर  के बर्तन व्यापारियों के द्वारा गुरु पुष्य नक्षत्र में करीब 2 लाख का कारोबार हुआ।  कपड़ा व्यापारी इलामुद्दीन खान, सुरेश बडेरा रामस्वरूप नामा का कहना है कि व्यापारियों के द्वारा दीपावली  के सीजन को देखते हुए खरीदारी शुरू कर दी गई है। नई नई किस्म के कपड़े  बाजार में आए हैं कपड़ा व्यापारियों के द्वारा करीब 5 लाख का कारोबार गुरु पुष्य नक्षत्र में किया। इस वर्ष रेडीमेड व्यापारियों की अच्छी चांदी हुई है। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी  उमेश शर्मा, बंटी ऋषि अश्वनी नामा का कहना है कि नगर में इस वर्ष नई-नई वैरायटी के कपड़े आए हुए है। गुरु पुष्य पर्व  पर नगर के बाजार में करीब 10 लाख  रुपए का कारोबार हुआ। वहीं सर्राफा मार्केट में सोनी एवं चांदी के भाव में तेजी आने के कारण खरीदारी पर असर देखा जा रहा है। जिसका असर सर्राफा मार्केट पर पड़ा है।

इनका कहना
बर्तन व्यापारियों के द्वारा गुरु पुष्य नक्षत्र में करीब  2 लाख का कारोबार हुआ।
- राजेंद्र शर्मा, बर्तन व्यवसायी।

फोर व्हीलर व्यापारियों के द्वारा करीब 40 लाख रुपए का कारोबार हुआ तो वहीं टू व्हीलर व्यापारियों के द्वारा भी करीब 60 लाख रुपए का कारोबार किया।
- श्याम दाधीच, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फोर व्हीलर वाहन।

युवाओं में रेडीमेड कपड़ों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है।
-  अमन खंडेलवाल, अध्यक्ष, रेडीमेड व्यापार संघ।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ का बरसा धन
कोटा। शहर में गुरु पुष्य नक्षत्र पर गुरुवार को बाजारों में खासी रौनक रही। गुरु पुष्य नक्षत्र पर सार्राफा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की।  पुष्य नक्षत्र होने से बाजारों में खासी रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के लिए यह दिवाली से पहले मिनी धनतेरस बनकर आई। आॅटो मोबाइल क्षेत्र  में तो रात तक वाहनों की खरीदारी होती रही। पूरे दिन में करीब 150 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं बाजारों में आॅफर्स की धूम मची हुई है। व्यापार महासंघ के महा सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर 150 करोड़ के कारोबार का होने का अनुमान है। शहर में करीब 100 से अधिक फोर व्हीलर वाहन बिके। करीब 40 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। वहीं टू व्हीलर वाहन के मैनेजर एस के जांगिड ने बताया कि करीब 200 से अधिक वाहन बिके   25 से 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। वहीं ज्वैलरी में इस बार भाव तेज होने से 30 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है। वहीं कपड़ा बाजार में 5 से 7 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में 10 करोड़ का कारोबार हुआ। इसके अलावा बर्तन में 2 से 3 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। वहीं रियल एस्टेट, साड़ी, फर्नीचर मार्केट में 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

सर्राफा बाजार में रही ग्राहकों की भीड़
गुरु पुष्य नक्षण पर लोगों ने शगुन के रूप में सोना चांदी खरीदा।  सर्राफा बाजार में लोगों भीड़ रही लेकिन सोना चांदी के भाव तेज होने से लोगों ने शगुन के रूप में ही छोटे बड़े आइटम खरीदे।  गुरु पुष्य नक्षत्र धनतेरस और दीपावली के लिए सर्राफा व्यापारियों ने बंगाल के कारीगरों को बुलाकर गहने तैयार कराए है।  ज्वैलर्स को उम्मीद है कि दिवाली पर लोग शगुन के लिए ही सही कुछ ना कुछ आइटम अवश्य खरीदेंगे।  इसीलिए नए-नए डिजाइन के साथ बाजार कई आइटम उतारे है। सर्राफा व्यवसायी दीपक सोनी ने बताया कि  दीपावली के दौरान चांदी के नोट, चांदी के सिक्के, प्योर गोल्ड प्लेटेट फ्रेम कस्टमर ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एमरोल्ड की चांदी की मर्ू्तियां भी गिफ्ट के तौर पर देने के लिए लोग घर ले जाते हैं। कुछ खास लोगों को देने के लिए सोने के आइटम जैसे रिंग, चैन, हार की भी कुछ लोग डिमांड करते हैं।

बर्तन, कपड़े इलेक्ट्रॉनिक्स के समानों की हुई जमकर बिक्री
गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने धनतेरस से पहले जमकर खरीदारी की। बड़े सामानों के साथ बर्तन, कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में भी भीड़ रही। दीपावली के लिए लोगों ने  पुष्य नक्षत्र पर जमकर खरीदारी की। शहर के सर्राफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, गुमानपुरा बाजार बर्तन बाजार में खासी भीड़ रही।

वाहनों की दी डिलेवरी
पुष्य नक्षत्र पर दो पहिया व चौपहिया वाहनों की डिलेवरी दी गई। लोगों ने शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना कर वाहनों की डिलेवरी ली। साथ मंदिरों में वाहनों की पूजा कराने वालों की भीड़ रही। शहर के ओटो मोबाइल मार्केट में खासी भीड़ रही। लोग अपने परिवार के साथ वाहन की डिलेवरी लेने पहुंचे।

कस्टमर्स ने बदला खरीदारी का ट्रेंड
बाजार में खरीदारी करने आई  कस्टमर विजय लक्ष्मी पारेता ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जाकर मोल भाव कर सामान खरीदने अनुभूति अलग ही है। होम एप्लासेंस के साथ मिलने वाले गिफ्ट पुष्य नक्षत्र, दीपावली और धनतेरस पर ही मिलते है। इसलिए इन दिनों में जरूरी सामान खरीदते हंै। एक के साथ एक फ्री के आॅफर से बाजार भरा पड़ा है। पुराना दो, नया ले जाओ की आॅफर महिलाओं को ज्यादा आकर्षित करती है। ।

2.69 करोड़ ग्राहकों के साथ प्रदेश में सबसे आगे जियो
जयपुर। रिलायंस जियो ने राजस्थान में 30 अप्रैल, 2024 तक 2.69 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के साथ अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में जियो ने 1.86 लाख नए उपभोक्ता जोड़े और अन्य दूरसंचार ऑपरेटरों से बेहतर प्रदर्शन किया। भारती एयरटेल ने इस महीने 31,921 नए ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने क्रमशः 7,856 और 54,996 ग्राहक खो दिए।

वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 20,298 नए ग्राहक जोड़े। एयरटेल ने 4,715 नए ग्राहक जोड़े, जबकि वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने क्रमशः 120 और 3,349 ग्राहक खो दिए। वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में जियो का राजस्थान से राजस्व 32 करोड़ रुपये बढ़कर 1,490 करोड़ रुपये हो गया। एयरटेल का राजस्व 26 करोड़ रुपये बढ़कर 1,474 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वोडाफोन आइडिया का राजस्व 7 करोड़ रुपये घटकर 501 करोड़ रुपये रहा।

राजस्थान में वायरलेस सेवा का कुल ग्राहक आधार 30 अप्रैल, 2024 तक 6.64 करोड़ हो गया है। जियो के बाद, एयरटेल के 2.33 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 1.06 करोड़ और बीएसएनएल के 55.07 लाख ग्राहक हैं। जियो का निरंतर अच्छा प्रदर्शन उसे राजस्थान के टेलीकॉम बाजार में सबसे आगे रखता है।

असर खबर का -कलक्टर ने पूरे जिले में फ्री राशन वितरण पर लगाई रोक
रावतभाटा। दैनिक नवज्योति में रविवार को रावतभाटा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगा फ्री राशन किट एक्सपायरी डेट होने के बावजूद भी ग्राहकों को देने वाली खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत एक्शन में आते हुए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने फ्री राशन योजना के डिस्ट्रीब्यूटर मोहन ट्रेडर्स जिला उदयपुर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार रावतभाटा उपखंड अधिकारी महेश गोगरीया और जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र के राशन डीलर की दुकानों पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगी सामग्री का निरीक्षण किया। जिसमें एक्सपायरी डेट की सामग्री के पैकेट सील कर कार्रवाई की। जिला फूड इंस्पेक्टर घनश्याम ने सेंपलिंग के लिए फ्री राशन सामग्री योजना के पैकेट को सीजकर सील किया।

निरीक्षण में मिले पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो लगे किट
उपखंड अधिकारी महेश गोगरीया और जिला रसद अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो लगे फ्री राशन योजना के एक्सपायरी डेट के किट सीज किए। राशन डीलर को हिदायत दी कि किसी भी प्रकार से इस योजना के किटों का वितरण नहीं किया जाए।

कलक्टर आलोक रंजन के आदेशानुसार राशन डीलर की दुकान का रात्रि में निरीक्षण कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो लगे एक्सपायरी डेट फ्री राशन किट को जब्त कर सीज किया गया। उच्च अधिकारियों को जानकारी भेजी गई।
-महेश गोगरीया, उपखंड अधिकारी

निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल जाटव की मौजूदगी में सामग्री को सीज कर सेंपलिंग के लिए उदयपुर भेजा जाएगा। आगे की जो भी कार्रवाई होगी वह अधिकारी के आदेशानुसार मान्य होगी।
-घनश्याम, जिला फूड इंस्पेक्टर

हमारी दुकान में 674 फ्री राशन किट आए थे। जिसमें से 239 राशन किट बांट दिए गए और बाकी बचे किट को वितरण से रोक दिया गया है। इन किट का क्या करना है इसकी कोई जानकारी विभाग द्वारा अभी तक हमें नहीं दी गई है।
-श्याम गुलाटी, राशन डीलर

लाल टमाटर : दाम की धीमी होने लगी आंच
कोटा। पूरे देश में टमाटर को लेकर मचा हाहाकार अब थमने लगा है। रसोई में स्वाद के राजा टमाटर के दाम में कमी आने लगी है। कोटा शहर की प्रमुख मंडी में शनिवार को महाराष्टÑ से टमाटर की आवक अधिक होने से थोक में 100 रुपए किलो बिका। पिछले 24 घंटे में ही टमाटर के दाम 200 रुपए से टूटकर 100 रुपए किलो पर आ गए। अधिक आवक से खुदरा में भी टमाटर 120 से 130 रुपए किलो के बीच बेचा गया। एक-दो दिन में टमाटर के दामों में और कमी आएगी। कोटा शहर में पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थी। टमाटरों की बढ़ी कीमतों ने आम आदमी के बजट को हिलाकर रख दिया था। तमाम जगहों पर भारी बारिश के कारण सब्जियों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण टमाटर ही नहीं, बल्कि कई अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई थी। कोटा शहर में एक माह से टमाटर 160 रुपए  प्रति किलो में बिक रहा था। इसके बाद अचानक से इसके दाम में तेजी आई और कोटा शहर की प्रमुख मंडी में कुछ दिनों पहले टमाटर का दाम 200 रुपए किलो हो गया था। ऐसे में सब्जी मंडियों में टमाटर की बिक्री भी काफी कम हो गई थी।

फैक्ट फाइल
200 रुपए किलो पहले टमाटर का दाम
100 रुपए किलो अब टमाटर का दाम
600 से 700 कैरेट पहले माल की आवक
2000 कैरेट अब माल की आवक
80 रुपए किलो में सरकार ने बेचे

अधिक आवक से टूटे दाम
कोटा थोक फलसब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि महाराष्टÑ व हिमाचल  प्रदेश में असमय बारिश से टमाटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस कारण पूरे देश में टमाटर की किल्लत हो गई थी। सभी जगह पर केवल बेंगलुरु से ही टमाटर की आपूर्ति हो रही थी। दूरदराज के कारण किराया ज्यादा लगने से इसके भाव में लगातार इजाफा हो रहा था। अब महाराष्टÑ में फसल तैयार होते ही टमाटर की बिक्री होने लगी है। ऐसे में कोटा मंडी में माल की आवक बढ़ते ही दाम में काफी गिरावट आ गई। इससे लोगों को अब काफी राहत मिलेगी।

तब सस्ता टमाटर लेने उमड़े थे ग्राहक
टमाटर के दाम में भारी उछाल के चलते भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ( एनसीसीएफ) ने देश के विभिन्न राज्यों में सस्ती दर टमाटर की बिक्री शुरू की थी। राजस्थान में जयपुर और कोटा में वाहनों से माध्यम से टमाटर भेजे गए थे। कोटा शहर में भी गत 16 जुलाई से विभिन्न स्थानों पर वाहन खड़े कर 80 रुपए प्रति किलो में टमाटर बेचे गए थे। उस समय टमाटर का बाजार भाव 160 रुपए प्रति किलो था। ऐसे में सस्ती दर पर टमाटर बिकने की जानकारी मिलते ही ग्राहक लेने के लिए दौड़ पड़े थे। पहले दिन ग्राहकों ने कतारों में खड़े होकर टमाटर खरीदे थे। शहर में लगभग पांच दिन तक वाहनों के माध्यम से टमाटर बेचे गए थे। इसके बाद अचानक से इसकी बिक्री बंद कर दी गई थी।

दो हजार कैरेट माल आया
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि टमाटर उत्पादक राज्यों में फसल खराब होने और खरीदारी कम रहने के कारण पिछले कुछ दिनों से टमाटर की आवक काफी कम हो रही थी। धानमंडी स्थित थोक फलसब्जी मंडी में केवल 600 से 700 कैरेट माल प्रतिदिन आ रहा था। महाराष्टÑ में फसल तैयार होते ही व्यापारियों ने काफी मात्रा में माल का आर्डर कर दिया था। इस कारण शनिवार को 2000 कैरेट माल आते ही टमाटर के दाम 50 प्रतिशत से टूट गए। शुक्रवार को 200 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर शनिवार को 100 रुपए किलो में बिका। वहीं खुदरा में भी टमाटर 120 से 130 रुपए के किलो के बीच बेचा गया।

टमाटर बाजार से गायब सा हो गया था। कुछ स्थानों पर टमाटर मिल रहा था लेकिन उसे ग्राहक नहीं खरीद रहे थे। सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका  इस्तेमाल करते हैं। अब दाम घटने से काफी राहत मिलेगी। पहले दाम अधिक होने से घरेलू बजट गड़बड़ा रहा था।
- प्रियंका कुमारी, गृहिणी

पहले केवल बैंगलुरु से टमाटर के कैरेट आ रहे थे। जिससे दाम में तेजी बनी हुई थी। अब महाराष्टÑ में फसल तैयार होने के बाद माल बिकने लगा है। जिससे शनिवार को मंडी में 2 हजार कैरेट माल आया। इससे दाम में कमी आ गई है। एक-दो दिन में दाम 80 से 90 रुपए किलो पर आ जाएंगे।
- शब्बीर वारसी, महासचिव आदर्श कोटा थोक फू्रट एण्ड वेजीटेबल मर्चेंट यूनियन

बजाज ऑटो के चेतक ईवी की बुकिंग शुरू, ग्राहकों से मिला जोरदार समर्थन
जयपुर। बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। जिसको शानदार समर्थन मिल रहा है। चेतक ईवी की एक्सक्लूसिव ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की है। केवल 2000 रुपये की पेमेंट करके बुकिंग कराई जा सकती है।  बजाज ऑटो ने इससे पहले इस साल की शुरुआत में अलग-अलग शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए फिर से बुकिंग स्लॉट खोले थे और आज की तारीख तक 12 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक चेतक स्कूटर भारतीय सड़कों पर दौड़ रहे है। अब जयपुर समेत भारत के 25 से ज्यादा शहरों में चेतक बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं।  बजाज चेतक को भविष्य में प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावारण का निर्माण करने में मदद देने के लिए तैयार किया गया है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटरों को कम से कम रखरखाव की जरूरत होती है।

इसे 12 हजार किलोमीटर चलने या एक साल की अवधि पूरा होने तक (जो भी पहले हो) सर्विसिंग की जरूरत नहीं होती है। बैटरी पर 3 साल या 50 हजार किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वॉरंटी मिलती है।   बजाज चेतक चार आकर्षक रंगों . इंडिगो मैटेलिक, वेलुटो रोसो, ब्रूकलिन ब्लैक और हेजलनट में मिलता है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अजमेर रोड पर केटीएम जयपुर में टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध है। इसे 1,46,836 रु. (एक्सशोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है।  बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि पिंक सिटी में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को जिस तरह का रेस्पांस मिला है, उसने हमारे उत्साह को और बढ़ाया है।