Rahul Gandhi Student Outreach Campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं से प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि वह शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं और छात्र-युवा भी इस कार्यक्रम में पहुंचें। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा, "मैं प्रयागराज आ रहा हूं-उस शहर में जहां देश के सबसे अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। एक बात साफ है, यहां का हर छात्र जानता है कि व्यवस्था बेईमान हो चुकी है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं है, कमी उस व्यवस्था की नीयत में है जो आपकी मेहनत का सम्मान नहीं करती।"

उन्होंने कहा कि पेपरलीक, वर्षों तक भर्तियां नहीं होने, लंबा इंतजार और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा में छात्रों ने अपनी आवाज उठाई, देहरादून में भी युवाओं ने विरोध दर्ज कराया और दिल्ली में सवाल पूछने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और अंततः एक मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार तभी झुकती है जब लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, "कल मैं प्रयागराज आ रहा हूं, आप भी आइए।" उन्होंने बताया कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शनिवार को शाम पांच बजे प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित होगा।