great - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अकबर को महान बताने वाले प्रताप की भूमि पर क्यों ले रहे शरण : डॉ. पूनिया
उदयपुर। जगह वही छोड़ता है जो डरपोक होता है। यह प्रताप की धरती है, यहां डरपोकों का क्या काम है। अकबर को महान बताने वाले प्रताप की भूमि पर क्यों शरण ले रहे हैं।

उक्त कटाक्ष भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधायकों की उदयपुर में बाड़ाबंदी पर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्थान भी वही चयन किया है, जहां कुछ दिन पहले चिंतन किया गया था। कुछ ही दिनों सरकार पुन: उसी स्थान पर चिंता जताते हुए शरण ले रही है। उन्होंने बाड़ेबंदी शब्द पर कहा कि बाड़ा, मवेशियों के लिए बनाया जाता है और बाड़ाबंदी भी उन्हीं की होती है। जनप्रतिनिधियों की कैसी बाड़ाबंदी। बाड़ा शब्द भी कांग्रेस की उपज है, जो अनुचित है। डॉ. पूनिया ने कहा कि दरअसल लोकतंत्र में मतदान से दो दिन पहले प्रचार आदि थाम लिया जाता है तथा मतदाताओं को पूरी वैचारिक स्वतंत्रता दी जाती है ताकि वे सोच-समझ कर मतदान कर सके। यही स्थितियां जनप्रतिनिधियों पर भी लागू होनी चाहिए, बाड़ेबंदी से क्या होगा। जो जहां है उसे वही रहने दो और वैचारिक स्वतंत्रता देनी चाहिए।

जितनी ट्रेनिंग, उस हिसाब से जादूगरी समाप्त
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि अशोक गहलोत जैसा मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा, जो बार-बार प्रधानमंत्री से मांग करता है। यह कांग्रेस के अंदरूनी कलह का परिणाम है जिसका खमियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री की जादूगरी अब समाप्त हो चुकी है, क्योंकि उन्हें जिस जादूगरी की जितनी ट्रेनिंग दी गई है, उससे आगे अब उन्हें कुछ नहीं आता है। सरकार के सदस्यों ने भ्रष्टाचार का मीनू कार्ड तैयार कर लिया है।

जो आए उसका स्वागत
हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के प्रश्न पर पूनिया ने कहा कि लोग पार्टी से नहीं विचारधारा से जुड़ते हैं। पटेल के बाद यदि और कोई भी पार्टी में शामिल होना चाहता है तो उसका भी स्वागत है। डॉ. पूनिया ने इशारों में स्पष्ट किया है कि आगामी समय में कई लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि 30 मई से 14 जून तक इसका आयोजन सेवा, सुशासन और कल्याण पखवाड़ा की तर्ज पर मनाया जा रहा है।

चौथे बजट में मुख्यमंत्री ने जड़ा शानदार चौका: आम अवाम, पर्यटन क्षेत्र और किसानों में खुशी की लहर
जयपुर। प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कोई बजट की तारीफ कर रहा है तो कोई बजट से निराशा जाहिर कर रहा है। बात करें व्यापारी वर्ग की, तो फोर्टी के उपाध्यक्ष गिरिराज खंडेलवाल ने प्रदेश के आम बजट को विकास के नए सौपान रचने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के साथ ही व्यापार एवं उघोग जगत के लिए यह शानदार बजट है। जिसमें जनता पर कोई अतिरिक्त भार नहीं है, लेकिन राहत का पिटारा है। इससे बेहतर और जनकल्याणकारी बजट नहीं हो सकता।

पर्यटन को उघोग का दर्जा देने से प्रदेश में प्रगति, निवेश और रोजगार की नई उड़ान
उन्होंने कहा कि पर्यटन को उघोग का दर्जा देने से प्रदेश में प्रगति, निवेश और रोजगार की नई उड़ान देखने को मिलेगी क्योंकि राजस्थान में पर्यटन अर्थव्यवस्था की बहुत महत्वपूर्ण धुरी है। सभी संवर्ग के सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2004 से पेंशन का पुनः लाभ देकर एक बड़ा जनहित का फैसला लिया गया है। आम जनता को चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में दस लाख तक का कवर दिया गया है जो कि बहुत बड़ा जनकल्याणकारी फैसला है। गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि राजधानी जयपुर को भी नयी सौगातें मिली हैं। जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर एज्युकेशन हब, जयपुर मेट्रो का अजमेर हाइवे और दिल्ली हाइवे तक विस्तार ऐसे ही बड़े कदम हैं। बजट में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना निगम की स्थापना और दुग्ध उत्पादन पर पांच रूपये प्रति लीटर का अनुदान अत्यंत क्रांतिकारी कदम है। खंडेलवाल ने कहा कि ईआरसीपी के लिए 9600 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना से प्रदेश में विकास का एक नया माहौल बनेगा।

कृषि बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा किवार्षिक कुल कृषि बजट 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का है। यह प्रदेश के विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम है। सभी कृषक योजनाओं को मिशन के रूप में लिया गया है। प्रदेश में बकाया कृषि कनेक्शन दो साल में आवंटित करने तथा कृषक साथी योजना के लिए पांच हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान शानदार कदम हैं।

बजट में प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये की राशि से राजस्थानी स्मार्ट सिटी योजना
गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि बजट में प्रस्तावित 1500 करोड़ रुपये की राशि से राजस्थानी स्मार्ट सिटी योजना, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की सड़क देने के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान , पर्यटन विकास कोष के लिए एक हजार करोड़ की का प्रावधान इत्यादि कदम प्रदेश में विकास के नये प्रतिमान रचेंगे। गिरिराज खंडेलवाल ने कहा कि अपने चौथे बजट में मुख्यमंत्री ने जनता का दिल जीतने वाला एक शानदार चौका जड़ा है। जिससे आम अवाम में खुशी की लहर है। प्रदेश के पहले कृषि बजट से किसानों में अपार उत्साह है।

बजट में की योजनाओं व राहतों की बौछार
अखिल राज्य ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री एसासियेशन ने बताया कि  मुख्यमंत्री  द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत किया और इसे वृहद विकासोन्मुखी बजट बताया, जिसमें योजनाओं व राहतों की बौछार माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। सभी क्षेत्रों यथा स्वास्थ्य, षिक्षा, उद्योग, कृषि, युवा, महिला, पर्यटन, आमजन सभी के लिये कुछ ना कुछ बजट में दिया गया है। कोरोना की मार झेलने के बाद भी इस प्रकार का बजट प्रस्तुत किया गया है जो सही मायने में बेहद सराहनिय है।

व्यापार व उद्योग में बढोतरी
32 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, बाडमेर के पचपदरा में 383 वर्ग किलोमीटर में पैट्रोकैमिकल इनवेस्टमेंट रीजन के विकास, तकनीक आधारित इण्डस्ट्रीज के लिए मल्टी स्टोरीज इण्डस्ट्रीयल कॉम्पलेक्स की घोषणा, राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन किये जाने, सर्विस सेक्टर, एमएसएमई व स्टार्टअप्स् को सस्ता दरों पर प्लग एण्ड प्ले सुविधा कराने के लिये राजीव गांधी नॉलेज सर्विस एवं इनोवेषन हब बनाने से राज्य के व्यापार व उद्योग में बढोतरी होगी और निवेष का वातावरण बनेगा।

आम मध्यमवर्गीय लोगों को राहत
100 यूनिट बिजली पर 50 यूनिट फ्री तथा 150 यूनिट पर 3/- रुपए प्रति यूनिट के अनुदान से आम मध्यमवर्गीय लोगों को राहत मिलेगी। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु स्कूटीयों का वितरण, सैकण्डरी स्कूलों को सीनियर सैकण्डरी में क्रमोन्नत करना, मेडिकल कॉलेजों में पीजी छात्रावासों का निर्माण। प्रदेष में पुरानी पेंषन योजना फिर से लागू किया जाना, 1.33 करोड चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन के जरिये संचारक्षेत्र से जोडने से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास ओर प्रबल होगा।

टेंट कारोबारी निराश
रवि जिंदल, चेयरमेन, राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसाय समिति ने बजट में टैंट नगर के लिए भूमि , टैंट व्यवसाय को उद्योग का दर्जा ,एवं किसान क्रेडिट कार्ड की तरह सेवा क्रेडिट कार्ड की घोषणा नहीं करना टैंट वैडिंग इंडस्ट्रीज़ के 5 लाख व्यापारी इस बजट से निराश है।  मुख्यमंत्री इस पर पुनः विचार कर हमें राहत प्रदान करें ।

मरूधरा में VDO की महापरीक्षा : ग्राम विकास अधिकारी प्री प्रारम्भिक परीक्षा आज से शुरू
जयपुर। प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी प्री प्रारम्भिक परीक्षा आज से शुरू हुई है। दो दिनों तक चार परियो में परीक्षा सम्पन्न करवाई जा रही है। परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तैयारियां पहले से की जा चुकी है। ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित हो रही है। जिसमे करीब 14 लाख 92 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षा के लिए 26 जिलों में केंद्र बनाए गए है, 7 संवेदनशील जिलों में परीक्षा के केंद्र नहीं बनाए गए है। हर दिन दो परियों में परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक, प्रदेश में जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 456 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने आ रहे है। परीक्षा केंद्र में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही ड्रेस कोड के अनुसार ही प्रवेश दिया जा रहा है। बोर्ड की ओर से नकल रोकने के लिए अभ्यर्थयों की चैकिंग के लिए निजी सुरक्षा एजेंसी को हायर किया है , जिसकी ओर से प्रत्येक सेंटर पर एक महिला और 2 पुरुष लगाए गए है ,जो मेटल डिटेक्टर से चेंकिंग कर अभ्यर्थयों को प्रवेश दे रहे है। वहीं पुलिस के जवान और चिकित्सा कर्मचारी भी लगाए गए है ताकि शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो सके, शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष  हरिप्रसाद शर्मा ने 2 परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान बताया की  कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच परीक्षा कराई जा रही है, समय पर परिणाम जारी कर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आगामी दिनों में परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करेंगे और समय बाद परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

महारैली पर महामंथन के बाद बोले डोटासरा: दोनों वैक्सीन लगवाने वालो को ही मिलेगा प्रवेश
जयपुर। कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पीसीसी सदस्य और एआईसीसी सदस्य की बैठक ली। बैठक में माकन और डोटासरा ने सदस्यों को रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान करते हुए संबंधित जिलों का फीडबैक भी जुटाया।

दो वैक्सीन या rt-pcr टेस्ट जरूरी:
बैठक के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोविड को लेकर सरकार की गाइडलाइंस भी है । जो भी रैली में आएगा उसके लिए वैक्सीन की दोनों डोज या RTPCR टेस्ट जरूरी होगा। मास्क अनिवार्य किया गया है। केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि आज महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में आम लोगों से जुड़े मसलों पर कुछ नहीं बोला। महंगाई रैली में 2 लाख से ज्यादा भीड़ जुटने का दावा करते हुए डोटासरा ने कहा कि रैली को लेकर लोगों में बहुत ही ज्यादा उत्सुकता है लोग बड़ी संख्या में बसों और निजी वाहनों से आएंगे। अलवर  की घटना पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि घटना संज्ञान संज्ञान में आते ही तुरन्त कार्यवाही की जाती है। घटना को लेकर संबंधित मंत्री को निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री से भी इसे लेकर चर्चा करेंगे। ऐसे लोगों को जल्दी से जल्दी चिन्हित किया जाए । आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए । ऐसे तत्वों को  कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

राहत और खतरा
देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार घटती जा रही है, जो एक बड़ी राहत की बात है, लेकिन खतरा भी अभी पूरी तरह टला नहीं है। हालांकि इसमें संतोष की बात यह भी है कि अक्टूबर-नवंबर के दौरान तीसरी लहर की जो आशंकाएं जताई जा रही थीं, उसका असर अब देखने को नहीं मिल रहा है। तीसरी लहर से बचाव प्रतिबंधों, कोरोना से बचाव के उपायों से संभव हो सका है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी भूमिका टीकाकरण की ही रही है। पिछले एक साल के दौरान करीब 80 करोड़ लोगों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। दोनों टीके लेने वालों की संख्या भी 40 करोड़ के पार है। अगर टीकाकरण अभियान जोर नहीं पकड़ता तो महामारी पर काबू पाना आसान नहीं था। हालांकि कुछ राज्यों विशेषकर केरल में अभी भी कोरोना मरीजों की तादाद ज्यादा है। इस पर नियंत्रण पाना जरूरी है अन्यथा कभी भी देश के अन्य हिस्सों में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। राजस्थान में 93 दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे फिर से बढ़ रही है। सोमवार को सर्वाधिक 22 पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें फिर सबसे ज्यादा जयपुर में 11 मरीज मिले हैं। इस माह के 22 दिन में जयपुर चौथी बार दस से ज्यादा मरीज एक दिन में सामने आए हैं। अब राज्य में एक्टिव रोगी बढ़कर 131 हो गए हैं। यह देश के दस राज्यों से ज्यादा है। राजस्थान में दिवाली के बाद कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा पूरी क्षमता के साथ स्कूल खुलने के बाद जयपुर में स्कूली बच्चों के संक्रमित होने का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। मंगलवार को जयपुर के एक स्कूल में 13 छात्र संक्रमित मिले, जो 11वीं व 12वीं कक्षा के बताए जाते हैं। इससे पहले भी कई स्कूलों में छोटे बच्चे भी संक्रमित हो गए थे। राजस्थान सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। जाहिर है कि कोरोना खतरा बना हुआ है। देश के लोगों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। बचाव संबंधी सभी उपायों का पूरी तरह पालन करते हुए टीके लगवाने चाहिए। जो लोग टीके से बचे हुए हैं, उनका तेजी से टीकाकरण किया जाना चाहिए। फिलहाल यही बचाव का सुरक्षा कवच है। अभी कई ऐसे राज्य हैं जहां पांच करोड़ से भी ज्यादा लोगों के टीके पहली डोज तक नहीं लगी है। अभी भी लोग टीका लगवाने से हिचकिया रहे हैं। यह उनके लिए और देश के लिए खतरा साबित हो सकता है।

श्री झूलेलाल तिब्बती मार्केट बड़ी सौगात : धारीवाल
जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि श्री झूलेलाल तिब्बती मार्केट जयपुरवासियों के लिए आवासन मंडल की बड़ी सौगात है। यह वही मार्केट है जिसको गत सरकार ने बिना किसी प्लानिंग के 13 साल पहले बना दिया। 13 साल तक इसकी तरफ  किसी ने ध्यान नहीं दिया।

मानसरोवर स्थित श्री झूलेलाल तिब्बती मार्केट का बुधवार को शुभारंभ करते हुए धारीवाल ने कहा कि पूर्व में जिनको मंडल ने यहां दुकानें आवंटित की, उन्होंने भी अपने आवंटन निरस्त करा लिए। यह पवनजी का ही विजन है कि जिन्होंने न केवल इस मार्केट की कमियों को दूर किया बल्कि इन दुकानों का निस्तारण कर मण्डल को 22 करोड़ रुपए का राजस्व भी दिलाया। उन्होंने कहा कि इस मार्केट में एक ओर जहां तिब्बती शरणार्थियों की जयपुर में स्थाई बाजार की 40 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान हुआ है वहीं जयपुरवासियों को भी सालभर एक ही स्थान पर ऊनी कपडेÞ उपलब्ध हो सकेंगे। इस मौके पर स्थानीय विधायक अशोक लाहोटी व प्रमुख शासन सचिव यूडीएच कुंजी लाल मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2003 में राज्य सरकार द्वारा जब आॅपरेशन पिंक चलाया तब मानसरोवर योजना में स्थित थड़ी होल्डर्स के पुर्नवास के लिए स्थाई दुकानों के निर्माण के लिए जयपुर नगर निगम द्वारा सर्वे करवाया गया।

ईंधन की कीमतें
अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतें अब सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है।  ऐसे में सरकार ईंधन के नए-नए विकल्पों पर विचार कर रही है। सबसे पहले सरकार ने जफरोटा से ईंधन बनाने का विकल्प रखा था। इसके लिए किसानों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित किया गया, कई जगह इसके संयंत्र भी लगाए गए, मगर अपेक्षित नतीजे नहीं निकले। अब एथेनोल को कारगर विकल्प के बतौर देखा जा रहा है और सरकार इसके उत्पादन को बढ़ाने के लिए चीनी मिलों को प्रोत्साहित कर रही है। एथेनोल का उत्पादन गन्ने से होता है। चीनी फैक्ट्रियों में चीनी उत्पादन के बाद जो कचरा बच जाता है जिसे शीरा भी कहा जाता है। इस शीरा से एथेनोल बनता है। चीनी फैक्ट्रियां अभी एथेनोल की जगह शराब का उत्पादन कर लेती है। लेकिन सरकार ने अब एथेनोल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इसकी कीमतों में एक रुपए की वृद्धि कर दी है ताकि एथेनोल के उत्पादन को प्रोत्साहन मिल सकें। एथेनोल की विशेषता यह है कि इसका उपयोग पेट्रोल में मिलाकर किया जा सकता है और स्वतंत्र रूप से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल तेल कंपनियां इसे पेट्रोल में मिलाकर बेचती है जिससे पेट्रोल की कीमत कुछ कम बैठती है। एथेनोल पेट्रोल से सस्ता पड़ता है। सरकार ने अगले तीन-चार साल में एथेनोल की मिलावट को बीस फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। एथेनोल के उपयोग को देखते हुए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तो यहां तक कह चुके हैं कि वे अब वाहन निर्माता कंपनियों को कारों में पेट्रोल और एथेनोल दोनों से चलने वाले इंजन लगाने के निर्देश जारी करेंगे। उनका मानना है कि इससे पेट्रोल का दबाव कम होगा। एथेनोल का विकल्प अच्छा है, लेकिन सरकार ने यह नहीं बताया है कि एथेनोल का उत्पादन कितना हो सकेगा। इसके उत्पादन का मुख्य स्रोत गन्ना है और गन्ना बारहमासी फसल नहीं है। चीनी फैक्ट्रियां छह माह तक तो बंद रहती हैं। फिर घाटे की वजह कई चीनी मिले तो बंद पड़ी है और कई में पूरा उत्पादन नहीं हो पा रहा है। सरकार को एथेनोल का उत्पादन बढ़ाने के लिए पहले तो गन्ने की खेती करने वालों को प्रोत्साहित करना होगा, साथ ही चीनी मिलों को भी खड़ा करना होगा। यह भी एक चुनौती ही है।

नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का न्यूजीलैंड से कल महामुकाबला : सवाई मान सिंह स्टेडियम टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार
जयपुर। सवाई मान सिंह स्टेडियम में कभी भी इंटरनेशनल टी20 मैच नहीं खेला गया है और भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां खेला जाने वाला यह पहला टी 20 इंटरनेशनल होगा।  हालांकि यहां खेले गए 90 टी20 मैचों में 36 बार पहले बैङ्क्षटग करने वाली और 54 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। वहीं आईपीएल 2019 से यहां 7 मैच हुए जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुक़ाबले जीते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं। इसमें से 9 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और 8 मैचों में भारत को जीत मिली है। 2018 के बाद से इन दोनों टीम के बीच 9 मुक़ाबले हुए हैं जिसमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और 3 मैच में जीत न्यूजीलैंड की झोली में गिरी है। एक बात गौर करने वाली है कि न्यूजीलैड के खलिाफ भारत का विनिंग पर्सेंटेज सबसे बुरा (47.0त्न) है। इसके अलावा भारत का इंग्लैंड के खलिाफ़ 52.6 विनिंग पर्सेंटेज है और ऑस्ट्रेलिया के खलिाफ़ 56.5 फीसदी है।

बड़ी बाउंड्री होने के कारण यहां स्पिनरों को गेंदबाजी करने में सहूलियत होगी। 2019 के बाद से इस पिच पर स्पिनरों ने 7.5 की रन दर से 27 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 29.6 रहा है। वहीं तेज गेंदबाजों की इकॉनमी 8.7 है और औसत 26.8 है।

नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का न्यूजीलैंड से कल महामुकाबला :

टी 20 विश्व कप की विफलता से सबक लेते हुए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में  पहले टी 20 मुकाबले में कीवी टीम से विश्व कप में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से उतरेगी।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे विलियम्सन, साउदी को कप्तानी

भारत के लिए इस सीरीज में जहां नए कप्तान होंगे वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टेस्ट सीरीज में तरोताजा रहने के लिए भारत के खलिाफ़ तीन मैचों की इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी कप्तानी करेंगे, जो पहले भी कीवी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत ने सीमित ओवर सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है । कई सीनियर खिलाड़यिों को आराम दिया गया है , जिसमें विराट, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह  शामिल है। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज लंबे अरसे बाद टी20 मैच खेलते हुुए नजर आ सकते हैं। युजवेंद्र चहल भी टीम का हिस्सा है, जिन्हें विश्व कप टीम में मौका नहीं मिला था।

दुबई में विश्व कप फ़ाइनल खेलने के 24 घंटे के भीतर ही टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत के जयपुर में पहुंच चुकी है, जहां पर न्यूजीलैंड के कऱीब 10 टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी पहले से ही पहुंच चुके थे।

भारत को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में ही न्यूजीलैंड से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था , विश्व कप में भारतीय कप्तान रहे विराट कोहली पहले ही टी 20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं जबकि कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल  भी विश्व कप के बाद समाप्त हो चुका हैं। रोहित शर्मा को टी 20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अब यह रोहित और द्रविड़ पर है कि वे पहले टी 20 मुकाबले के लिए सही संतुलन ढूंढें ताकि टीम सीरीज में विजयी शुरुआत कर सके।

रोहित के साथ ओपनिंग में सलामी बल्लेबाज और टीम के नवनियुक्त उपकप्तान लोकेश  राहुल उतरेंगे। टीम में चार नए या लगभग नए खिलाड़यिों को मौक़ा दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने श्रीलंका के खलिाफ़ जुलाई में टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के दौरान अपना पदार्पण  किया था। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और आवेश खान को अपने पदार्पण का इंतजार है।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिन्हें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टी20 विश्व कप में जगह नहीं मिल पाई थी, भारतीय टीम में वापसी कर रहे है। विश्व कप टीम में उनकी जगह लेने वाले राहुल चाहर को टीम से बाहर रखा गया है। साथ ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

श्रेयस अय्यर, जो कंधे की चोट से उबरने के बाद से मैच अभ्यास से वंचित होने के कारण विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे, टीम में वापस आ गए हैं। शुरुआत में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होने वाले अक्षर पटेल भी इस टीम में शामिल है। उन्हें विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले रिजर्व खिलाड़यिों में भेज दिया गया था और मुख्य टीम में शार्दुल ने उनकी जगह ली थी।

न्यूजीलैंड की टीम में  टिम साउदी के अलावा काइल जेमीसन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ही टी20 और टेस्ट दोनों सीरीज में खेलेंगे। वहीं टीम प्रबंधन लॉकी फ़ग्र्यूसन के चोट पर नजर बनाए हुए है, जो कि चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। हालांकि अब वह बेहतर हैं और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि पूरी तरह फ़टि होने पर वह टी20 मैचों में खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश  राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, आवेश खान।

न्यूजीलैंड:टिम साउदी (कप्तान), डैरिल मिचेल, मार्टिन गुप्टिल , ग्लेन फ़ििलप्स, जिमी नीशम, टिम सिफर्ट  (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फ़ग्र्यूसन, काइल जेमीसन, ऐडम मिल्न, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी।

देवउठनी अबूझ सावे पर खूब बजा बैंड-बाजा
जयपुर। कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी रविवार को देवउठनी एकादशी अबूझ सावे पर शहर में शादियों की धूम रही। इस बीच सैकड़ों युगल विवाह के बंधन में बंध जीवन साथी बने। शादियों के कारण शहर में देर रात तक रौनक बनी रही। देवउठनी ग्यारस के साथ पिछले चार माह से मांगलिक कार्यों पर लगे विराम के हटने के साथ ही विवाह शुभकार्यों का आगाज हो गया। लोग सुबह से ही शादियों में जाने के लिए उतावले दिखे। महिलाएं भी शादियों में जाने से पहले ब्यूटी र्पालरों में व्यस्त रहीं। शाम चार बजे बाद से ही शहर में हर तरफ बैंड बाजे वालों की आवाजाही होने लगी। नियत स्थान पर लवाजमे के पहुंचने बाद हर तरफ बैण्ड बाजों की स्वर लहरियां सुनाई देने लगी। जहां बारात में सज धजकर लोग संगीत की धुनों पर डांस भी करते दिखे।

कोराना से राहत मिलने के बाद पिछले दो सालों से दबी हुई खुशी एक बार फिर फूट पड़ी और लोगों ने जमकर शादियों का लुत्फ उठाया। देवउठनी एकादशी पर विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित होते हैं, लेकिन कोरोना काल से इन पर अभी भी विराम लगा हुआ है।

शादियों की बुकिंग से होटल इंडस्ट्री को मिली संजीवनी
शादियों की शुरुआत के साथ ही होटलों को सौ प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी मिल गई है। अर्से से कम आॅक्यूपेंसी के कारण होटलों को काफी घाटा हो रहा था। देवउठनी ग्यारस से शादियां शुरू हो गई हैं और अनुमानत राजस्थान में रविवार को दस हजार से अधिक शादियां हुई। होटल एंड रेस्टोरेन्ट प्रेसीडेंट कुलदीप चंदेला कहते है कि वेडिंग का सीजन अब शुरू हो गया है। रविवार को छोटे होटलों से लेकर बड़े होटल तक में कमरों की शानदार बुकिंग थी। पूरा सीजन हम लोगों के पास अच्छी बुकिंग्स मिली है। हम आशा करते है कि वेडिंग इंडस्ट्री के साथ ही अब टूरिज्म इंडस्ट्री भी अपनी पटरी पर लौट आएगी।