Alternative Routes Jaipur Traffic - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर: तिरंगा यात्रा के चलते बदलेगा ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर डायवर्जन; रामनिवास बाग से शुरू होगी यात्रा
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। यात्रा सुबह 9 बजे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने से रवाना होगी। रामनिवास बाग चौराहा और सांगानेरी गेट होते हुए यात्रा बड़ी चौपड़ पहुंचेगी, जहां यह सभा में परिवर्तित होगी। यात्रा के दौरान आम यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले भी रहेगा डायवर्जन- यात्रा शुरू होने से पहले आरोग्य पथ तिराहे से अल्बर्ट हॉल की ओर आने वाले वाहनों को सूचना केंद्र की तरफ भेजा जाएगा। दबाव बढ़ने पर त्रिमूर्ति सर्किल से नारायण सिंह तिराहा और गोविंद मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामनिवास बाग गेट से आने वाले यातायात को टोंक रोड की ओर तथा न्यू गेट की तरफ  से आने वाले वाहनों को यादगार तिराहा-सांगानेरी गेट की ओर भेजा जाएगा। म्यूजियम रोड से आने वाला यातायात भी समानांतर मार्गों पर डायवर्ट रहेगा।

यात्रा के दौरान इन मार्गों पर बदलाव- तिरंगा यात्रा रामनिवास बाग पहुंचने से पहले यादगार तिराहे से दिल्ली रोड और टीपी नगर की ओर जाने वाले यातायात को टोंक रोड, नारायण सिंह तिराहा, त्रिमूर्ति सर्किल और गोविंद मार्ग की ओर भेजा जाएगा। त्रिपोलिया टी-पॉइंट से न्यू गेट की ओर आने वाले वाहनों को छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की ओर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। घाटगेट की ओर से रामनिवास बाग आने वाले यातायात को मिनर्वा चौराहे से एमडी रोड तथा जरूरत पड़ने पर गुरुद्वारा मोड़ से गोविंद मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बड़ी चौपड़-सांगानेरी गेट मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने पर समानांतर मार्गों का इस्तेमाल कराया जाएगा। रामगंज चौपड़ से बड़ी चौपड़ आने वाला यातायात भी डायवर्ट रहेगा।

परकोटे में भारी वाहनों की नो एंट्री- तिरंगा यात्रा के दौरान परकोटा क्षेत्र में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रामगढ़ मोड़, गलतागेट, घाटगेट, सांगानेरी गेट, न्यू गेट, अजमेरी गेट और संजय सर्किल से सिटी मिनी बसों तथा ई-रिक्शा का प्रवेश भी बंद रहेगा। बंदरवाल गेट के आगे किसी भी प्रकार के वाहन नहीं आ सकेंगे। जौहरी बाजार, हवामहल बाजार, रामगंज बाजार, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, किशनपोल, गणगौरी और चांदपोल बाजार के मुख्य मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी।

पार्किंग के लिए तय किए स्थान- कार्यक्रम में आने वाले आमजन के वाहन जेडीए की भूमिगत पार्किंग में पार्क होंगे। बच्चों एवं आमजन की बसों के लिए रामलीला मैदान में पार्किंग रहेगी जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की बसें महाराजा कॉलेज ग्राउंड में खड़ी की जा सकेंगी। परकोटे के निवासियों और दुकानदारों के वाहनों के लिए जेडीए पार्किंग, चौगान स्टेडियम, रामलीला मैदान, आतिश मार्केट सहित अन्य पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।