Urban Estate Firing Suspects Arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिसार में फायरिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़: दोनों तरफ से चली गोलियां, दो आरोपी गोली लगने से घायल
पंचकूला। हरियाणा में हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस की सीआईए टीम और आरोपियों के बीच सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया। हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के दौरान सीआईए हिसार की टीम ने उन्हें सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास घेरा।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा और बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों को गोली लगी। पुलिस प्रवक्ता ने घायल आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ मुखिया पुत्र गंगाराम निवासी बराह, बिहार और अंकित पुत्र दलीप निवासी न्यू मॉडल टाउन, हिसार के रूप में की है। दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल, हिसार में भर्ती करवाया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान शिव कुमार पुत्र गंगाराम निवासी बराह, बिहार को भी राउंड अप किया है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई डीएसपी क्राइम कमलजीत और सीआईए हिसार प्रभारी पीएसआई करण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

उन्होंने बताया कि अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के इस मामले में हरियाणा पुलिस एफआईआर नंबर 262 में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब दो आरोपियों के घायल होने और एक अन्य आरोपी को राउंड अप किए जाने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी है।