diagnosis - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के श्री राम कैंसर एंड सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के तत्वावधान में रोटरी क्लब, टोंक एवं इनरव्हील क्लब, टोंक के संयुक्त सहयोग से अग्रवाल धर्मशाला, टोंक में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि टोंक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. लोकेन्द्र शर्मा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण एवं  अर्धशहरी क्षेत्रों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

शिविर में पेट रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित यादव, डॉ सुनील जानी, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, कैंसर रोग, ईएनटी, यूरोलॉजी तथा स्त्री एवं प्रसूति रोगों से संबंधित परामर्श एवं उपचार शामिल रहे। शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाओं में चेस्ट एक्स-रे, मेमोग्राफी, पैप स्मियर टेस्ट, मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग, ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच आदि शामिल रहीं। साथ ही, मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से लाभ प्राप्त किया। महात्मा गांधी अस्पताल के डायरेक्टर जनसंपर्क वीरेंद्र पारीक ने बताया कि इस आयोजन में रोटरी क्लब, टोंक एवं इनरव्हील क्लब, टोंक का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में क्लब पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्राकृतिक चिकित्सा में है सेहत संबंधी रोगों का निदान
जयपुर। प्राकृतिक चिकित्सा(नेचुरोपैथी) शरीर संबंधी रोगों के उपचार में उपयोगी होती है। जयपुर के बापू नगर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में पंच तत्वों(जल, अग्नि, वायु, आकाश और पृथ्वी) को आधार मानकर उपचार किया जाता है। इससे विशेष रूप में से जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, कब्ज, पेप्टिक अल्सर, फैटी लीवर, कोलाइटिस, माइग्रेन, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दमा, ब्रॉनकाइटिस के साथ असाध्य रोग जैसे प्रोस्टेट, हर्निया, पेरेलेसिस, सोरायसिस, मेंटल प्रॉब्लम, रूमेटाइट और इनफर्टिलिटी का उपचार कर लोगों को फायदा पहुंचा रहा है।

गर्मी के मौसम में यहां 200 और सर्दियों में 100 लोग डेली रूटीन में आकर प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसमें उपचार के तौर पर मिट्टी की पट्टी, गीली चद्दर लपेटना, मड बाथ, स्टीम बाथ, सूर्य स्नान, कटि स्नान, एनीमा स्पाइन स्पे्र बाथ, मॉर्निंग वॉक, जॉगिंग के साथ पंचकर्मा, योग आदि से तंदुरूस्त बनाया जाता है।

योगा-प्राणायाम का अभ्यास कराने के बाद प्राकृतिक आहार व चिकित्सा पद्धतियों से असाध्य रोगों को ठीक करने का काम यहां चल रहा है। गुजरात, केरल, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब से साधक आ रहे हैं। इनके शरीर को डीटोक्सीफाई करके ओबेसिटी की समस्या से निजात दिलाई है। प्राकृतिक चिकित्सा शरीर की कमजोर आंतों को मजबूत बनाती है। आहार की इस पद्धति में औषधि मौजूद है। मरीज को लौकी, पेठा, खीरा, मूली पत्तागोभी, पपीता, शीशम की पत्ती, पीपल के पत्तों का रस इत्यादि के साथ मूंग, मौठ स्प्राऊटस आदि देकर मरीज के शरीर को विटामिन बी-12 की पूर्ति कराते हैं। -डॉ. दिलीप सारण, चिकित्सक, प्राकृतिक चिकित्सालय

1950 से अस्पताल प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। दैनिक नवज्योति संस्थापक स्व.कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी के बड़े भ्राता डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। 36 पुस्तके उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा पर लिखी। दोनों महात्मा गांधी के अनुयायी थे और उन्हीं की प्रेरणा से ये महान कार्य डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने किया। ऐसे गुणीजनों के मार्गदर्शन से ही प्राकृतिक चिकित्सालय में विभिन्न रोगों के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक के परामर्श से लोग इन्हें घर में भी कर सकते हैं, क्योंकि अधिकांश प्रयोग इसमें सूर्य, मिट्टी, जल, वायु और आकाश आदि से किया जाता है जो हर जगह उपलब्ध है। - कुलभूषण बैराठी, सैके्रटरी, प्राकृतिक चिकित्सालय