Financial Fraud Investigation Jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 24 एटीएम कार्ड, 6 चेकबुक, 3 पासबुक, 3 लैपटॉप, एक टैबलेट, वाईफाई डिवाइस और 1.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों की जांच में देश के अलग-अलग राज्यों में 1930 साइबर पोर्टल पर दर्ज आठ शिकायतें भी मिली हैं, जिनमें करीब 2.50 लाख रुपए की ठगी सामने आई है। वहीं फर्जी कॉल सेंटर के जरिए एक करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के सुराग मिले हैं।

गेमिंग और निवेश का झांसा देकर करते थे ठगी: पुलिस के अनुसार आरोपी 100 पैनल और रमेश 247डॉटकॉम जैसे वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और निवेश का झांसा देते थे। ग्राहकों से बैंक डिटेल और स्कैनर के जरिए भुगतान संबंधी जानकारी हासिल की जाती थी। इसके बाद व्हाट्सऐप नंबर के जरिए संपर्क कर पहले आईडी बनाने के नाम पर 500 रुपए लिए जाते और फिर गेमिंग व निवेश के नाम पर रकम जमा कराकर ठगी की जाती थी।

कॉल डिटेल और सीसीटीवी से पहुंची पुलिस

साइबर पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। एटीएम के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। तकनीकी सूचनाओं को विकसित करते हुए पुलिस फर्जी कॉल सेंटर तक पहुंची और कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बैंक खातों की जांच में सामने आए बड़े लेन-देन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.50 लाख रुपए का भरा हुआ चेक, आधार व पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।