showroom - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में एल. गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. के नए शोरूम का हुआ उद्घाटन
जयपुर। शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड एल.गोपाल ज्वेलर्स प्रा.लि. (ए यूनिट आॅफ  जगमोहन सोनी) के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को जयपुर के सी-स्कीम स्थित लक्ष्मी पथ, अशोक मार्ग पर हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य अतिथि, उद्योग जगत से जुडेÞ लोग एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर जगमोहन सोनी ने बताया कि एल.गोपाल ज्वेलर्स हमेशा से ग्राहकों को उत्कृष्ट गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विश्वास के साथ श्रेष्ठ आभूषण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में नए शोरूम की शुरुआत ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन एवं पारंपरिक कारीगरी का शानदार संगम उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि नए शोरूम में ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड, कुंदन, पोलकी एवं ब्राइडल ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव और आकर्षक कलेक्शन देखने को मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आॅफर्स और नई डिजाइनों की शृंखला भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में शोरूम की भव्य सजावट एवं राजस्थानी संस्कृति से प्रेरित इंटीरियर आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने नए शोरूम की आधुनिक सुविधाओं और शानदार कलेक्शन की सराहना की। एल.गोपाल ज्वेलर्स परिवार ने जयपुरवासियों से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवाएं देने का विश्वास जताया।

20 साल से खड़ी-खड़ी कबाड़ हो गई 310 गाड़ियां
कोटा। ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में 20 साल से 300 से ज्यादा गाड़ियां बेकार पड़ी हैं। जिनका कोई धणी-धोरी नहीं होने से धूल खा रही है। यह गाड़ियां खड़ी-खड़ी कबाड़ में तब्दील हो गई। हालांकि, कुछ शोरूम गाड़ियां भी हैं, जिनके कल-पुर्जे सही सलामत होने के बावजूद मालिक इन्हें लेने नहीं आ रहे। पुलिस के कहने पर भी वाहन मालिक इन्हें ले जाने को तैयार नहीं है। दरअसल, धारा 185 व 207 सहित विभिन्न मामलों में ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त किए वाहन वर्ष 2004 से ही यातायात कार्यालय में खड़े हैं। जिन्हें छुड़ाने को वाहन मालिक भी तैयार नहीं है। इनकी नीलामी के लिए ट्रैफिक पुलिस इंतजार कर रही है। इसके बाद ही इन कंडम हो चुके वाहनों का निस्तारण हो सकेगा।

वर्ष 2004 से 24 तक की गाड़ियां कबाड़
सीएडी रोड स्थित ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में वर्ष 2004 से 2024 तक की 310 गाड़ियां खड़ी है।  यह गाड़ियां शराब पीकर वाहन चलाने व कागजात के अभाव में जब्त की गई हैं। जिन्हें छुड़ाने के लिए उनके मालिक अब तक नहीं आए। जब पुलिसकर्मी आरटीओ के रिकॉर्ड के अनुसार उनके एड्रेस पर पहुंचते हैं तो अधिकतर संबंधित पते पर रहना नहीं मिलते। वहीं, कुछ मिलते हैं तो वह जुर्माना राशि देने से बचने के लिए वाहन छुड़ाने से इंकार कर देते हैं। ऐसे में यह गाड़ियां खड़ी-खड़ी कबाड़ में तब्दील हो रही है।

पुलिस के लिए जी-का जंजाल बने जब्त वाहन
नाम न छापने की शर्त पर पुलिसकर्मी ने बताया कि जब्तशुदा वाहन जी-का जंजाल बने हुए हैं। पहले ही स्टाफ की कमी से वर्कलोड बढ़ा हुआ है, ऊपर से 24 घंटे इन वाहनों की सुरक्षा में जवान तैनात करने पड़ते हैं। ऐसे में अन्य कार्य प्रभावित होते हैं।  इनमें सबसे ज्यादा कागजात के अभाव में जब्त किए वाहनों की संख्या है। ऐसे में लोग जुर्माना राशि से बचने के लिए छुड़ाने नहीं आते।   हालांकि, वाहनों के निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं।

जब्त वाहनों को न छुड़ाने के कारण
-अधिकतर वाहन बिना कागजात की होती है या फिर अवधि पार है, जिनका नवीनीकरण करवाने व जुर्माना राशि चुकाने से बचने के लिए मालिक वाहनों को छुड़ाने नहीं आते।
- शराब पीकर वाहन चालने के मामले में भी  गाड़ियां जब्त हैं, जिसका जुर्माना कोर्ट से ही होता है। ऐसे में लोग कागजी कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट का रुख नहीं करते।
- कई वाहन फाइनेंस पर उठे होते हैं, जिनकी पहले से ही कुछ किश्ते चढ़ी होती हैं, किश्ते व जुर्माना राशि से बचने के लिए भी वाहन मालिक गाड़ी छुड़ाने नहीं आते।
- 2015 से पहले की गाड़ियों के रिकॉर्ड आरटीओ के पास नहीं होने से पुलिस वाहन मालिक तक नहीं पहुंच पाती और न ही कोई सम्पर्क हो पाता। ऐसे में गाड़ियां पड़ी रहती हैं।
- कई वाहन मालिक अपनी बाइक की री-सेल वैल्यू को देखते हुए जुर्माना राशि  चुकाने से इंकार कर देते हैं और नियमानुसार नीलाम किए जाने का सहमति पत्र पुलिस को दे देते हैं।
- कुछ वाहन चोरी व बिना कागजात के होते हैं।
- फाइनेंस वाहन के मालिक जब गाड़ी छुड़ाने में असमर्थता जताता है तो फाइनेंस कम्पनी को पत्र लिखा जाता है लेकिन वह भी जगह की तंगी का हवाला देते हुए जब्त वाहन को छुड़ाने में रुचि नहीं दिखाते।
- कई गाड़ियां ऐसी भी है, जो किसी के पास गिरवी रखी हुई थी, जब वह जब्त हुई तो कागजात उसके पास नहीं मिले और असली वाहन मालिक का कहीं ओर शिफ्ट हो जाना, या फिर जुर्माना राशि के बचने को छुड़ाने से मना कर देते हैं।

किस वर्ष में कितने वाहन हुए जब्त
वर्ष         वाहनों की संख्या
2004    3 बाइक
2005    1 बाइक
2006    2 ऑटो
2007    2 बाइक
2008    1 बाइक
2009    8
2010    1
2011    3
2012    1
2014    1
2015    1
2016    3
2017    44
2018    29
2019    34
2020    39
2021    31
2022    12
2023    37
2024    39 (30 नवम्बर तक)
नोट- इनमें बिना कागजात के 154 गाड़ियां व शराब पीकर चलाने के मामले में 147 वाहन शामिल हैं। इसके अलावा 2 ट्रक व 8 ऑटो भी जब्त किए हुए हैं।

8 साल में पहली बार गत वर्ष हुई 70 वाहनों की नीलामी
ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत वर्ष करीब 70 वाहनों की नीलामी की गई थी।  वर्तमान में ट्रैफिक की करीब 43 फाइलें कोर्ट में लंबित हैं। अनुमति के अभाव में गाड़ियों की निलामी नहीं हो पा रही। जबकि, हर रोज 20 से 25 गाड़ियां यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त होकर यहां आ रही है। ऐसे में कार्यालय परिसर में वाहनों  को रखने की जगह नहीं कम पड़ने लगी है। वहीं, 24 घंटे इनकी निगरानी करनी पड़ती है।
हमने नियमानुसार फाइल लगा रखी है। जैसे ही निस्तारण की स्वीकृति मिलेगी वैसे ही वाहनों का नियमानुसार निस्तारण कर दिया जाएगा।
-अशोक मीणा, उपाधीक्षक पुलिस यातायात

व्यापारी के शोरूम पर काम करने वाले नौकर ने भेजा था डमी बम
जयपुर। जवाहर नगर पुलिस ने व्यापारी को डमी बम भेजने के मामले में रविवार को एक युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी के शोरूम पर ही काम करता है। रुपए वसूलने के लिए उसने साजिश रची थी, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंचा तो वह अजमेर भाग गया था, वापस लौटने पर उसे पकड़ लिया।  डीसीपी प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि आरोपी अनीश अहमद चार दरवाजा स्थित एचआर कॉलोनी और युवती सुहालिया हांडीपुरा की निवासी है। अनीश व्यापारी विभु गुप्ता के पास आठ वर्ष से काम कर रहा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मौज मस्ती के लिए किसी से रुपए उधार लिए थे। वह समय पर रुपए नहीं चुकाए तो परिचित युवती के साथ मिलकर व्यापारी से रुपए वसूलने की साजिश रची।

यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर बनाया डमी बम
थाना प्रभारी पन्नालाल मीणा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में आया है कि आरोपी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रिपेयर का काम भी जानता है। उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर डमी टाइमर बम बनाकर उसे व्यापारी को भेजा। बम के साथ धमकी भरा पत्र भेज कर दस लाख रुपए मांगे थे। यह बम महिला को देकर भेजा, जिसने व्यापारी तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चालक को रुपए दिए। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसकी पहचान हुई। सूचना मिली कि वह अजमेर चल गया। जब पुलिस की टीम अजमेर पहुंची तो वह वापस जयपुर आया गया, तभी उसे पकड़ लिया।