conspiracy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार, बोले- डोटासरा बहकावे में आकर लगा रहे हैं मनगढंत आरोप, भगवान दें सद्बुद्धि
जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोप पर पलटवार करते हुए शनिवार को कहा कि वह दुर्भावना के कारण किसी के बहकावे में आकर मनगढंत एवं तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। डॉ मीणा ने अपने बयान में कहा, "नकली माफिया के खिलाफ हमारी टीम ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्रवाई की। झूठे आरोप लगाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं किया जा सकता। यदि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप सिद्ध हो जाये तो वह पद छोड़ देंगे लेकिन किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऑपरेशन डिकाॅय के तहत गत 26 मई को सीकर एवं गोविंदगढ़ के रीको क्षेत्र अनतपुरा में बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज पर औचक निरीक्षण किया गया जहां पर भारी मात्रा में फंगस लगे मूंगफली का नकली बीज जब्त किया गया।

कार्रवाई के बाद भी नकली बीज बिकने की सूचना पर डिकॉय टीम (संदीप एवं रजनीश) किसान बनकर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई। बीज व्यापारी को शक होने पर उसने साजिश के तहत टीम को एक लोकेशन बुलाकर पैसे मांगने का झूठा आरोप लगाकर 20-25 लोगों के साथ मिलकर डिकॉय टीम के साथ मारपीट की। उसके बाद जांच में बीज व्यापारी के सभी आरोप पूरी तरह झूठे और तथ्यहीन पाए गए। एक टीम के साथ षड़यंत्रपूर्वक मारपीट की जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

डाॅ मीणा ने कहा "डोटासरा सीकर की इस घटना के भ्रष्टाचार के आरोप मेरे पर सिद्ध कर दे तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हूं और उसके लिए जीवन भर लड़ता रहूंगा।" उन्होंने कहा कि यह हमला डिकॉय टीम पर नहीं बल्कि सरकार पर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने सोशल मीडिया पर छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमें, बाद में वह ही उगाही करे। अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे तो फिर कार्रवाई का मतलब क्या रह जायेगा।

उन्होंने कहा कि पहले छापा और फिर सेटिंग आखिर ये कैसी व्यवस्था है जहां कार्रवाई के नाम पर डर दिखाओं और फिर सौदेबाजी कर मोटी रकम वसूलने निकल पड़ो। कृषि मंत्री जनता जवाब चाहती है। इस भ्रष्टाचार पर न आपका बयान आया हैं और नहीं ब्लैकमेंलिंग एवं उगाही करने वाले इस अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई। भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन कौन शामिल हैं, क्या सरकार इसकी जांच करायेगी।

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान पर हमला: शक की सुई प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों की तरफ, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 लोग गिरफ्तार
पटना। बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआँ थाना क्षेत्र स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट की गई। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। जिससे वह घायल हो गया। घायल गार्ड को उपचार के लिए भेजा गया है। इस मामले में त्वतरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद बिहार शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 02 जून रात्रि करीब 10 बजे 15-20 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर संस्थान परिसर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ पथराव किया। इस दौरान हमलावरों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमे एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संस्थान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान होने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नगर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि घटना में पहचान किये गए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही इस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बारे में संस्थान के मालिक खान सर (फैसल खान) के मैनेजर अजित ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात 10 बजे जब सुरक्षाकर्मी गेट बंद कर रहा था, उसी समय 10-15 की संख्या में लोग गेट पर आ गये और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। सुरक्षाकर्मी ने जब विरोध किया तो उसे पकड़ लिया गया और मारपीट की गई, जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तेजी से हरकत में आई और मामले को नियंत्रण में लिया।

पुलिस के आने पर तोड़फोड़ कर रहे असामाजिक तत्व घटना स्थल से भाग लिए। अजीत ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की सराहना की और किसी का नाम रखे बगैर कहा कि इस घटना के पीछे खान सर से इर्ष्या करने वाले किसी कोचिंग संस्थान के मालिक का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस वारदात के समय गोली चलने जैसी आवाज तो आई थी लेकिन उन्होंने इसे प्रत्यक्ष तौर पर नही देखा था। उन्होंने कहा कि आज एहतियात के तौर पर संस्थान को बंद रखा गया है, लेकिन छात्र इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। संस्थान के संचालक खान सर ने भी घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की मांग की है। घटना के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र संस्थान के बाहर एकत्र हुए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला : तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का लगाया आरोप, विधायकों, पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी पार्टी को तोड़ने और चुने हुए प्रतिनिधियों को डराने-धमकाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कोलकाता के वाई-चैनल मार्ग पर एक विरोध रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार दबाव की रणनीति के जरिए तृणमूल कांग्रेस को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों, पार्षदों और पार्टी उम्मीदवारों को अवैध रूप से धमकाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को तोड़ने की किसी भी कोशिश को नाकाम कर दिया जाएगा और उनका विरोध आंदोलन जारी रहेगा।

इससे पहले दिन में ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास से निकलीं और सबसे पहले रेड रोड गईं, जहां उन्होंने बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता मदन मित्रा, कुणाल घोष, कल्याण बनर्जी, डोला सेन और आशिमा पात्रा मौजूद थे। वहां से वह सीधे वाई-चैनल विरोध स्थल के लिए रवाना हुईं। कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी थी। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल के आसपास बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों सहित भारी बल तैनात किया था।

यह विरोध प्रदर्शन शुरू में रानी रासमणि एवेन्यू में करने की योजना थी, जहां ममता बनर्जी ने चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के खिलाफ धरने का आह्वान किया था। हालांकि, उस जगह के लिए अनुमति नहीं दी गई। पुलिस ने सोमवार को पार्टी को सूचित किया था कि नयी अर्जी के आधार पर वाई-चैनल पर कार्यक्रम के लिए अनुमति दी जा सकती है। इस स्थल में बदलाव के कारण एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल नेताओं ने सवाल उठाया कि उनसे नयी अर्जी जमा करने के लिए क्यों कहा जा रहा है। पार्टी विधायक कुणाल घोष और सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रशासन पर प्रक्रियात्मक बाधाएं खड़ी करके विपक्षी आवाजों को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद शोभनदेव चट्टोपाध्याय, नयना बंद्योपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य, फिरहाद हकीम और अशोक देब सहित वरिष्ठ तृणमूल नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सुश्री बनर्जी के समर्थन में नारेबाज़ी की। यह विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस आंतरिक उथल-पुथल का सामना कर रही है। पार्टी के भीतर मतभेदों की चिंताएं तब और बढ़ गईं जब रविवार को कालीघाट में सुश्री बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में उसके 80 में से लगभग 60 विधायक शामिल नहीं हुए। इसके अलावा पार्टी जाली हस्ताक्षरों के आरोपों से जुड़े विवाद से भी जूझ रही है, जिससे पूर्व सत्ताधारी दल के सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

एलयूसीसी चिटफंड घोटाला: सीबीआई की मुंबई में बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के बहुचर्चित लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख आरोपियों को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई विस्तृत वित्तीय दस्तावेजों के विश्लेषण, बैंक लेन-देन की जांच, मौखिक साक्ष्य जुटाने तथा देश के विभिन्न राज्यों में व्यापक जांच-पड़ताल के बाद की गई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 26 नवंबर 2025 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इससे पहले उत्तराखंड पुलिस ने एलयूसीसी और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ 18 प्राथमिकी दर्ज की थीं। मामला जनता से अवैध रूप से धन जमा कराने, धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धन के दुरुपयोग तथा अनियमित जमा योजनाओं के संचालन से संबंधित है। जांच में अब तक सामने आया है कि उत्तराखंड में एक लाख से अधिक निवेशकों को विभिन्न अनियमित निवेश योजनाओं में धन लगाने के लिए प्रलोभन दिया गया था। निवेशकों से जुटाई गई कुल राशि लगभग 800 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल हैं और उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर निवेशकों से एकत्र धन के संग्रहण, प्रबंधन, हस्तांतरण और कथित गबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच एजेंसी को ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं जो लाखों निवेशकों से जुटाई गई धनराशि के उपयोग और उसके प्रवाह से जुड़े व्यापक षड्यंत्र की ओर संकेत करते हैं।

सीबीआई ने बताया कि दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ले जाया जाएगा और बड्स अधिनियम के तहत गठित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले सीबीआई ने 12 और 13 मई को पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एलयूसीसी के तीन वरिष्ठ सहकारी प्रमोटर भी शामिल थे। सभी आरोपी वर्तमान में देहरादून की सुद्धोवाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच एजेंसी ने आरोपियों द्वारा कथित रूप से अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई कई अचल संपत्तियों का भी पता लगाया है। इन संपत्तियों का विवरण उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव को भेजा गया है और उन्हें फ्रीज करने तथा बड्स अधिनियम के तहत पीड़ित निवेशकों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। सीबीआई ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और इसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क से जुड़े हैं। यह गिरोह दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई प्रमुख शहरों में आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को सीमा पार बैठे हैंडलर्स के निर्देश मिल रहे थे। उन्हें महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाकर हमले करने का जिम्मा सौंपा गया था, ताकि देश में दहशत फैलाई जा सके।

कई राज्यों से जुड़े आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोग दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से संबंध रखते हैं। इनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, हालांकि पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान और राष्टीयता का खुलासा नहीं किया है।

वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की पड़ताल

स्पेशल सेल अब आरोपियों के वित्तीय लेनदेन, संचार रिकॉर्ड और उनसे जुड़े व्यापक नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या देश के अन्य हिस्सों में भी इस मॉड्यूल के सदस्य सक्रिय हैं और क्या संभावित हमलों के लिए पहले से रेकी की गई थी।

नेपाली नागरिक भी जुड़ा था

जांच में यह भी सामने आया कि मुन्ना जागड़ा इस पूरे नेटवर्क के सीधे संपर्क में था और एक 66 वर्षीय नेपाली नागरिक भी इनके साथ जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह नेपाल से दिल्ली धन की व्यवस्था करने आया था। एजेंसियों के मुताबिकए मुन्ना जागड़ा फिलहाल कराची में छिपा हुआ है।

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता के ज़रिए मोदी सरकार को गिराने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में दावा किया कि अगले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की विदाई तय है और इसका कारण बढ़ता आर्थिक असंतोष होगा। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की अल्पसंख्यक सलाहकार बैठक में कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी। यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि राहुल गांधी अराजकता के ज़रिए सरकार को गिराने की साज़िश रच रहे हैं, लेकिन देश की जनता उनकी इस साज़िश को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का अटूट विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है। यह सरकार इसी तरह लोगों की सेवा करती रहेगी और राष्ट्रहित में काम करती रहेगी।

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
जयपुर। जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके कहने पर पहले हत्या की कोशिश की गई। योजना विफल होने पर वह घर से जेवर लेकर भाग गई। अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी के कहने पर पति को मारने की कोशिश पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी।

शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी का पहले से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह देर रात तक प्रेमी से फोन पर बात करती थी और बहाने बनाकर पति से पैसे लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर करती थी। पति के अनुसार जब उसने रुपए देना बंद किया तो प्रेमी ने पत्नी पर उसकी हत्या का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 6 जनवरी-2026 की रात पत्नी ने सोते समय चुन्नी से उसके पैर बांध दिए। हाथ बांधने के दौरान उसकी नींद खुल गई तो पत्नी ने मजाक बताकर बात टाल दी। लाखों के गहने लेकर प्रेमी संग फरार पति को शक होने के बाद महिला ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी किए और अगले दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने भी कोई मदद नहीं की।

पीयूष गोयल का दावा: कभी सफल नहीं होगी इंडिया गठबंधन की साज़िश, राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कर रहे कोशिश
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को देश में अराजकता फैलाने की एक गंभीर साज़िश करार दिया है और उन पर देश में हिंसा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में दावा किया कि अगले एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की विदाई तय है और इसका कारण बढ़ती आर्थिक असंतोष होगी। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी।

राहुल गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी का बयान कांग्रेस, सभी विपक्षी दलों और भारत को अस्थिर करने का सपना देखने वाले 'टूलकिट गैंग' द्वारा देश के खिलाफ रची जा रही एक बड़ी साज़िश की ओर इशारा करता है। यह कोई साधारण बयान नहीं है, बल्कि देश में अराजकता फैलाने की एक गंभीर साज़िश है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी और उनकी टीम को यह एहसास हो गया कि वे करिश्माई प्रधानमंत्री को लोगों के दिलों से नहीं निकाल सकते और सीधे लोकतांत्रिक मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नहीं हरा सकते, तो अब वे पूरे देश में हिंसा भड़काना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मन में भारत के प्रति इतनी नफ़रत भरी है कि वे देश का कुछ भी अच्छा होते हुए देख भी नहीं सकते। देश को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना, और विदेश जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की अपील करना यह सब कांग्रेस के असली इरादों को बेनकाब करता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझदार है। वह राहुल गांधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम करने वाले 'टूलकिट गैंग' को बहुत अच्छी तरह समझती है। जनता ने इन लोगों को बार-बार करारा जवाब दिया है। भारत को आग के हवाले करने की 'इंडिया गठबंधन' की साज़िश कभी कामयाब नहीं होगी।

लालकिला कार बम विस्फोट मामला: एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट, 11 लोगों की हुई थी मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम विस्फोट मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हुए थे। पिछले साल 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार में लगे शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण विस्फोट से इलाके में भारी तबाही हुई थी और आसपास की संपत्ति को भी व्यापक नुकसान पहुंचा था।

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार 10 आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता डॉ. उमर उन नबी भी शामिल है जिसकी विस्फोट के दौरान मौत हो गयी थी। वह आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (अजीयूएच) से जुड़ा हुआ था। यह संगठन भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) का एक सहयोगी गुट है। गृह मंत्रालय ने जून 2018 में एक्यूआईएस और उससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

चार्जशीट गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1967, भारतीय न्याय संहिता 2023, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, शस्त्र अधिनियम 1959 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल की गई है। मुख्य साजिशकर्ता पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर रह चुका था। उसकी मौत हो चुकी है और उसके खिलाफ कार्यवाही समाप्त करने का प्रस्ताव अदालत में रखा गया है। आरोपपत्र में आमिर राशिद मीर, जासिर बिलाल वानी, डॉ. मुजमिल शकील, डॉ. आदिल अहमद रादर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, सोयाब, डॉ. बिलाल नसीर मल्हा और यासिर अहमद डार को भी आरोपी बनाया गया है।

एनआईए के अनुसार जांच के दायरे में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके आये। एजेंसी ने 588 मौखिक गवाहियों, 395 से अधिक दस्तावेजों और 200 से ज्यादा जब्त सामग्री को साक्ष्य के रूप में चार्जशीट में शामिल किया है। लाल किला धमाके में इस्तेमाल ट्राइएसीटोन ट्राइपेरॉक्साइड (टीएटीपी) विस्फोटक आरोपियों ने खुद तैयार किया था। इसके लिए जरूरी रसायनों और उपकरणों को गुप्त तरीके से जुटाया गया और विस्फोटक मिश्रण को अधिक घातक बनाने के लिए कई प्रयोग किए गए।

एनआईए ने बताया कि आरोपियों ने एके-47 और क्रिंकोव राइफल समेत प्रतिबंधित हथियारों की अवैध खरीद भी की थी। इसके अलावा वे ड्रोन और रॉकेट आधारित आईईडी विकसित कर जम्मू-कश्मीर तथा देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। एजेंसी ने डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, फोरेंसिक जांच और वॉयस एनालिसिस के जरिए पूरे आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया। जांच के दौरान अल-फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न ठिकानों से अहम सबूत जुटाए गए। एनआईए ने कहा कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश और जांच अभी जारी है।

नितिन गडकरी को धमकी मामला : आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका ने दर्ज कराया बयान, 100 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और उनसे रंगदारी मांगने के मामले मुख्य आरोपी जयेश पुजारी की प्रेमिका मंजुला ने जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण बयान दर्ज कराया है। इस गवाही को अभियोजन पक्ष के लिए एक निर्णायक कड़ी माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आयी है कि आरोपी पुजारी ने केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय का मोबाइल नंबर अपनी प्रेमिका की मदद से ही हासिल किया था। इसी नंबर का उपयोग करके उसने धमकी भरे फोन किये और करोड़ों रुपयों की मांग की।

बताया जा रहा है कि इस महिला ने पुलिस और अदालत के समक्ष आरोपी की गतिविधियों और उनके बीच हुए संवाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उसने जयेश के व्यवहार, उसके संपर्कों और फिरौती मांगने की साजिश में उसकी संलिप्तता के बारे में कई अहम राज खोले हैं। महिला ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया कि जयेश ने उससे शादी करने का वादा किया था, जिसके कारण वह उसके प्रभाव में थी। यह पूरा मामला गडकरी के कार्यालय में किये गये उन धमकी भरे फोन कॉल से जुड़ा है, जिनमें कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी।

शुरुआती जांच में यह संकेत मिले थे कि आरोपी ने जेल के भीतर से ही ये कॉल किये थे और दहशत फैलाकर अवैध वसूली की कोशिश की थी।फिलहाल, जांच अधिकारी इस गवाही के आधार पर घटनाओं के क्रम को जोड़ने और इस पूरी साजिश में आरोपी की भूमिका की पुष्टि करने में जुटे हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है और कानूनी कार्यवाही जारी है।

उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने पर भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा-टुकड़े टुकड़े गैंग में दुख का माहौल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने पर कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, शीर्ष अदालत के निर्णय के बाद से देश के टुकड़े टुकड़े गैंग में दुख का माहौल है।

पूनावाला ने कहा कि आज शीर्ष अदालत का एक निर्णय आया है, जिसके बाद देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग को बड़ा दुख और दर्द महसूस हो रहा है। उमर खालिद और शरजील इमाम के लिए सिर्फ कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम से नहीं, बल्कि विदेश से भी बहुत सारे पत्र और संवेदनाएं प्रकट हो रही थी। आज उन दोनों आरोपियों को उच्चतम न्यायालय ने किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत को नामंजूर कर दिया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि शीर्ष अदालत ने इसके साथ यह भी कहा कि जिस प्रकार का अपराध उन्होंने किया है, आतंकवाद और दिल्ली को जलाने के जो भी आरोप उन पर लगाए गए हैं, वो प्रथम दृष्टया सही साबित होते हैं। ये कोई आम अपराध नहीं, बल्कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला बहुत ही गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दोनों आरोपियों ने यह कृत्य किए, वह दिखाता है कि जिस तरह से दिल्ली में दंगे किए गए वह पूरी तरह से व्यवस्थित और संगठित है। उन्होंने कहा कि यह दरअसल संयोग नहीं बल्कि सोची समझी और हिंदू विरोध का और वोटबैंक फैक्टर का सबसे बड़ी साजिश थी।

यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने की घटना, नैनी दून एक्सप्रेस को पटरी से उतारने का षड्यंत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई। रामपुर जिले में उत्तराखंड के बॉर्डर से सटी कॉलोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना 7 मीटर लंबा खंभा रख दिया गया। इसी बीच वहां से दून एक्सप्रेस गुजर रही थी रेलवे ट्रैक पर खंबा रखा देख ट्रेन को लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया।

घटना की सूचना परजीआरपी और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने खंभे को रेलवे ट्रैक से हटवाकर ट्रेक क्लीयर करवाया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया। यह घटना 18 सितंबर रात्रि की बताई जा रही है।

आसपास के लोगों से की पूछताछ
इसके बाद दिन निकलने के बाद सुबह अधिकारियों की टीम दोबारा घटनास्थल पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पीछे से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर कुछ युवक नशा करते हैं। इसी वजह से आसपास के इलाकों में छोटी-मोटी चोरियां भी होती हैं, यह काम उन्हीं लोगों का है, फिलहाल जीआरपी आरपीएफ  और जिले की पुलिस इस खंबे को रखने वाले की तलाश में जुट गई है।

कब कब हुए बेपटरी करने के षड्यंत्र

16 अगस्त साबरमती एक्सप्रेस

24 अगस्त पैसेंजर ट्रेन

8 सितंबर कालिंदी एक्सप्रेस