Phuket Delhi Flight Turbulence Investigation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन के डोप टेस्ट पर दावा : 300 फीट नीचे आया था विमान, एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट साझा नहीं हुई
नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के कैप्टन के साइकोएक्टिव सब्सटेंस संबंधी डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा सामने आया है। हालांकि, एयर इंडिया ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। एयरलाइन का कहना है कि उसे टेस्ट के नतीजे उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, इसलिए वह इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी नहीं कर सकती।

यह मामला 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई गंभीर टर्बुलेंस की घटना से जुड़ा है। लैंडिंग से कुछ समय पहले एयरबस ए320 विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इस दौरान विमान में जोरदार झटके लगे, जिससे 13 यात्री और चार क्रू मेंबर घायल हो गए थे। घटना के बाद विमान के पायलटों की निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग की गई थी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमानन नियमों के अनुसार क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट किया जाता है। यह जांच किसी विशेष फ्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग भी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। एयरलाइन ने कहा कि टेस्ट रिपोर्ट उसके साथ साझा नहीं की गई है। जरूरत पड़ने पर वह संबंधित अधिकारियों के साथ जांच में पूरा सहयोग करेगी।