then - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पति ने की पत्नी का गला दबाकर हत्या : खुद फंदे से झूला, बेटे ने घर लौटकर देखा भयानक मंजर
जयपुर। जयपुर शहर के जामडोली थाना इलाके में मंगलवार शाम एक घरेलू झगड़े ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। एक पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब उनका बेटा गोविंद देव मंदिर से दर्शन करके घर लौटा, तो उसे मां का शव फर्श पर पड़ा और पिता का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।

घटना की पूरी जानकारी
मंगलवार शाम करीब 6 बजे कंट्रोल रूम को एक मकान से दो शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जामडोली थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मृतक दंपति का बेटा मौजूद था, जिसने घर का दरवाजा खोला था। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह गोविंद देव मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था। जब वह शाम को घर लौटा, तो दरवाजा बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो मां बबीता फर्श पर गले पर निशान लिए पड़ी थीं और पिता दाउदयाल पंखे से लटके हुए थे। बच्चे ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया।

सीआई जामडोली प्रहलाद नारायण ने बताया शाम को कंट्रोल रूम से कॉल आई कि एक मकान में दो शव पड़े हैं। हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक का बेटा ही घर खोलने वाला था। उसकी पूछताछ में सामने आया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे। दोनों एक-दूसरे पर शक करते थे। बेटे की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मृतक दंपति की पहचान
मृतक पति की पहचान दाउदयाल (51 वर्ष) और पत्नी बबीता (46 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों जामडोली इलाके की एक कॉलोनी में रहते थे। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। झगड़े का मुख्य कारण एक-दूसरे पर अविश्वास था। पड़ोसी रमेश शर्मा ने कहा, दोनों रोज झगड़ते थे। कभी चीखने-चिल्लाने की आवाजें आतीं। हमने कई बार समझाया भी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज यह घटना सुनकर सदमा लग गया।

बेटे ने भी पुलिस को यही बताया कि माता-पिता के बीच तनावपूर्ण संबंध थे। वह अकेला बच्चा है और इस घटना से पूरी तरह टूट चुका है।
पुलिस जांच और एफएसएल रिपोर्ट पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल एसएमएस के मुर्दाघर में शिफ्ट करा दिया। वहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की। साक्ष्यों से स्पष्ट हो गया है कि दाउदयाल ने पहले अपनी पत्नी बबीता का गला दबाकर हत्या की। बबीता के गले पर नाखूनों के निशान से स्पष्ट चिन्ह मिले। इसके बाद दाउदयाल ने खुद पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौके से पुलिस को खून के धब्बे, गला दबाने के निशान, फंदे का कपड़ा और अन्य साक्ष्य मिले हैं। सीआई प्रहलाद नारायण ने कहा, प्रथम दृष्टया मामला मर्डर-सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। बेटे की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का केस दर्ज है।

इलाके में सनसनी, जांच जारी
इस घटना के बाद जामडोली कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोग घर से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से चर्चा करने लगे। पुलिस ने पूरे इलाके का सर्च लिया है और पड़ोसियों से भी बयान दर्ज कर रही है। थाने में एफआईआर धारा 302 (हत्या) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत दर्ज की गई है।

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का सोमवार, पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस बदले, टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल हुआ। पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस के तबादले कर दिए गए है। पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि आर ए एस नारायण सिंह चारण को एपीओ किया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कैलाश चंद मीणा को संभागीय आयुक्त जोधपुर, डॉ प्रतिभा सिंह को निदेशक पंचायती राज, विजय पाल सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम, कुमारी रेणु जयपाल को आयुक्त महिला अधिकारिता विभाग जयपुर, रश्मि गुप्ता को निदेशक जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को जिला कलेक्टर अलवर, विश्व मोहन शर्मा को संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंधन निदेशक रीको, संदेश नायक को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर, अनिल कुमार अग्रवाल को जिला कलेक्टर, धौलपुर ओम प्रकाश कसेरा को आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो जयपुर, आशीष गुप्ता को आयुक्त doit, मनीषा अरोड़ा को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान हथकरघा विकास निगम, डॉ इंद्रजीत यादव को जिला कलेक्टर डूंगरपुर, प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, डॉ अमित यादव को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी डॉ रविंद्र गोस्वामी को जिला कलेक्टर बूंदी, अर्तिका शुक्ला को सीईओ जिला परिषद अलवर, गौरव सैनी को सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी, सुशील कुमार को आयुक्त नगर निगम अजमेर, देवेंद्र कुमार को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक क- वन विभाग, श्रीनिधि पीटी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर और टी शुभमंगला को सीईओ जिला परिषद सिरोही बनाया गया है।

इन आईपीएस के तबादले
वहीं आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा को महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज , गौरव श्रीवास्तव को महा निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज , विकास कुमार को महा निरीक्षक पुलिस एटीएस जयपुर , कैलाश चंद विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्तालय जयपुर , श्वेता धनकड़ पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन , प्रीति जैन को निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग अकैडमी जयपुर , प्रदीप मोहन शर्मा को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर , राजीव प्रचार को पुलिस आयुक्त पूर्व पुलिस आयुक्त जयपुर , पहलाद सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर , अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ , मृदुल कच्छावा को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू , अमृता दोहुन पुलिस उपायुक्त जोधपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय , वंदिता राणा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम , राजकुमार चौधरी को कमांडेंट बटालियन आरएसी बीकानेर , संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक दौसा , योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त जयपुर से दक्षिण  को लगाया गया है .

किसी के साथ फोटो होना गुनाह, तो मेरे खिलाफ दर्ज़ हो आपराधिक मुकदमा: कटारिया
जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी के साथ फोटो वायरल होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सफाई दी है। एक प्रतिक्रिया में कटारिया ने कहा कि अगर कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी की उनके साथ तस्वीर है, तो मेरे खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज़ किया जाए। यदि क़ानून में किसी के साथ फोटो होना ही गुनाह है, तो मेरे खिलाफ कार्रवाई की जाए।

कटारिया ने कहा कि वे पिछले कई सालों से उदयपुर की राजनीति में सक्रीय हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अब तक हुए कई कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान कौन कब कैसे साथ में फोटो खिंचाता है कोई जानकारी नहीं रहती। ऐसे में सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

सांसद केंद्र सरकार का सहयोग साबित कर दे तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा: प्रशांत बैरवा
निवाई। विधायक प्रशांत बैरवा का कहना है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया झूठ बोलते हैं एवं भोली भाली जनता को गुमराह करते हैं। बैरवा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर आराध्य देव भगवान देव महाराज के जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत करवा कर वनस्थली मोड़ से जोधपुरिया तक 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में इस सड़क के लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। लेकिन सांसद ओछी राजनीतिक करने के लिए देव महाराज के मंदिर परिसर से लोगों को गुमराह करते हुए यह दावा किया था कि इस 18 करोड़ रुपए में 10 करोड़ केंद्र सरकार के हैं ।

मैं सांसद को मीडिया के माध्यम से चैलेंज करता हूं कि वह साबित कर दें कि इस सड़क में केंद्र सरकार का कोई सहयोग है तो मैं अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। अगर सांसद यह साबित नहीं कर पाए तो अपने पद से इस्तीफा दें।विधायक बैरवा ने कहा कि सांसद ने 8 साल के कार्यकाल में निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के लिए या पूरे टोंक जिले के लिए कोई भी बड़ा काम करवाया हो तो वह खुले मंच पर आकर बताएं। विधायक ने कहा कि सांसद ने टोंक जिले में कहीं भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलवाया जबकि मैंने  तीन साल के कार्यकाल में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में 5 गवर्नमेंट कॉलेज खुलवा दिए।

विधायक ने यह भी बताया कि निवाई में झिलाय रोड फाटक पर एवं चैनपुरा फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार होकर रेलवे की परमिशन के लिए सेंटर गवर्नमेंट को गई हुई है। लेकिन सांसद रेलवे की परमिशन भी नहीं दिला पाए विकास करवाना तो दूर की बात है। उल्लेखनीय है कि देवधाम जोधपुरिया में आयोजित कर्नल किरोडीसिंह बैसला की मूर्ति अनावरण समारोह में विधायक प्रशांत बैरवा की मौजूदगी में सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा था कि वनस्थली मोड़ से लेकर देवधाम जोधपुरिया तक नवीन सड़क का निर्माण होगा। जिसमें प्रधानमंत्री सडक योजना द्वारा सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड रूपये खर्च होगें एवं 10 करोड रूपये केन्द्र व 8 करोड रुपए सरकार के खर्च होगें।

मैंने विधायक के सामने ही देव धाम जोधपुरिया में कहा था कि वनस्थली जोधपुरिया सड़क के लिए स्वीकृत 18 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ मोदी के हैं मैं आज भी मेरी बात पर कायम हूं । नेशनल हाईवे के अलावा जो भी सड़के बनती है उनमें 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार का होता है एवं 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार का होता है । केंद्र सरकार से आवंटित बजट को भी राज्य सरकार पूरा खर्च नहीं कर पाती। जब सासद से पूछा गया किविधायक ने चैलेंज किया है अगर आप साबित कर दें की 10 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के हैं तो विधायक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे नहीं तो आप इस्तीफा दे दें। सांसद ने कहा कि इस्तीफा देना है तो विधायक दे दें मैं तो बोल रहा हूं केंद्र सरकार का पैसा है। मैं केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जोधपुरिया सड़क का पैसा रुकवा दूंगा -सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया

फिर बदली EXAM DATE: 2 जुलाई को होगी कॉन्स्टेबल भर्ती की रद्द की गई परीक्षा, 22 जून को होनी थी परीक्षा
जयपुर। कॉन्स्टेबल भर्ती की 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित की गई  लिखित परीक्षा अब 22 जून के स्थान पर 2 जुलाई को होगी। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 जुलाई को परीक्षा कराये जाने के नये आदेश जारी किये गए है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिनीता ठाकुर ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 की 14 मई 2022 को दूसरी पारी में आयोजित लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से 17 मई के आदेश द्वारा निरस्त कर दी गई थी। इस पारी में उपस्थित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा दुबारा 2 जुलाई,2022 को आयोजित की जाएगी। एडीजी ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा की सफलता के लिए व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। अभ्यार्थी के परीक्षा केंद्र की जानकारी शीघ्र ही राजस्थान पुलिस की वेबसाइट http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने ली सभी विधायक की बैठक, फिर वन-टू-वन बातचीत
उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर उदयपुर में कांग्रेसी विधायकों की बाड़ेबंदी में सोमवार को बैठकों और वन-टू-वन रायशुमारी का दौर चला, वहीं पार्टी के तीनों प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक व प्रमोद तिवारी ने नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी का आशीर्वाद लिया। इससे पहले रविवार रात को सर्किट हाउस के कमरा नंबर 207 में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के बीच शिखर वार्ता हुई। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक रात 10 से एक बजे तक चली। इस बीच, सोमवार को विधायकों को मोबाइल का इस्तेमाल करने की छूट मिल गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री गहलोत का दोपहर में जयपुर जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन सर्किट हाउस में हुई वार्ता के बाद मुख्यमंत्री ने होटल में बैठक की तथा उसके बाद हर विधायक से रायशुमारी की।

नियम तो सभी के लिए समान : सीएम
सूत्रों के अनुसार होटल ताज अरावली में हुई बाड़ाबंदी में विधायकों के लिए हर शाम एक बड़े हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रविवार को रात 10 बजते ही हॉल में लगे माइक-स्पीकर बंद करवा दिए। ऐसे में जब प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि बिना माइक और स्पीकर के कैसे कार्यक्रम होगा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के लिए नियम समान है। फिर चाहे विधायक हो या आम आदमी। इसके बाद उन्होंने माइक और स्पीकर नहीं बजाने दिए।

‘सरकार’ ने देखी ‘आरआरआर’ मूवी
प्रदेश सरकार के मुखिया गहलोत ने विधायकों के साथ आरआरआर मूवी देखी। फिल्म का प्रदर्शन होटल में ही किया गया था। इसके लिए एक बड़ा पर्दा लगाया गया। फिल्म को नई तकनीक के साउंड इफैक्ट के साथ देखा गया। इससे पूर्व कुछ विधायकों ने क्रिकेट, बैडमिंटन खेला तो कुछ ने स्वीमिंग की। इसी तरह कुछ विधायकों ने होटल परिसर के आसपास स्थित पहाड़ियों का भ्रमण किया। इधर, मोबाइल की छूट मिलने के बाद विधायकों ने परिजनों से बीतचीत कर हाल-चाल जाने। जानकारी के अनुसार मंत्री लालचंद कटारिया और विधायक जोगिंदर अवाना ने बैडमिंटन खेला। सूत्रों के अनुसार कुछ विधायकों को घूमने के लिए बाहर भी भेजा गया। इसमें कुछ मेनार गए तो कुछ चावंड, तो कुछ ने बायोलॉजिकल पार्क देखा।

अलवर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, तो ब्यावर में अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप
अलवर। जिले के टहला थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला  सामने आया है। घटना सोमवार देर शाम की है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग के पिता के दोस्त का भाई है। उसका पीड़िता के घर पर आना-जाना था। पुलिस उपाधीक्षक हरिसिंह धायल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे बालिका किसी काम के लिए घर से निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसे पास के गांव का युवक महेश गुर्जर मिला। जो उसके पिता के दोस्त का भाई था। वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया। गांव में 16 तारीख को एक शादी थी, जिसमें जयपुर से कुछ युवा आए थे। वो घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान बालिका की चीख-पुकार की आवाज सुनकर वो मौके पर पहुंचे तो आरोपी बालिका के साथ गलत काम कर रहा था। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लोग बालिका को लेकर उसके घर पहुंचे। परिजनों ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साढ़े 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म
टोंक। कोतवाली थाना क्षेत्र में साढ़े 11 साल की नाबालिग से एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाल जितेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि निसार पुत्र मुख्तार निवासी टोंक ने उसके घर में घुसकर उसकी साढ़े ग्यारह साल की पुत्री से गलत काम किया। मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल को सौंपा है।

अचेत मिले युवक-युवती, दुष्कर्म का आरोप
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र में जीवाणा गांव के समीप एक युवक-युवती रविवार रात अचेतावस्था में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार देर रात युवती की मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन वे बयान देने की स्थिति में नहीं थे। मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में उपचाररत युवक सहित कुछ अन्य पर उसकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने तथा उसके साथ गैंगरैप करने के बाद जहरीली वस्तु खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे आज: तीन गोली से बीपी कंट्रोल ना हो तो सामान्य फिजिशियन से नहीं, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से कराएं बीमारी का इलाज
जयपुर। हाइपरटेंशन यानि हाई बीपी की बीमारी को लेकर यह धारणा है कि मरीज जनरल फिजिशियन से ही इलाज लेता है, लेकिन एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के एक रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन के केस भी अब तेजी से बढ़ने लगे है और यह बीमारी 35 साल से कम आयु वर्ग में देखने को मिली है।  एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप माथुर ने बताया कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन एक जेनेटिक डिसआॅर्डर से संबंधित बीमारी है। हमारे यहां जो लोग ओपीडी में इलाज के लिए आ रहे हैं या भर्ती हैं उनमें 35 साल तक की आयु के मरीज हैं। जिन परिवारों में माता-पिता को हाई बीपी की शिकायत रहती है, वहां बच्चों में यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसमें मरीज का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है और 3 या 4 गोली से भी कंट्रोल में नहीं आता है। इनमें सामान्य बीपी के मरीजों की तुलना में अलग लक्षण होते हैं। इनमें तेज घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना, बैचेनी होने के अलावा तेज पसीना आना, रात में यूरिन अधिक और बार-बार आना, क्रैम्प्स आना आदि लक्षण होते हैं। मरीज इसे सामान्य ब्लड प्रेशर मानकर जनरल फिजिशियन से इलाज कराते हैं और महज दस फीसदी मरीज ही एसएमएस के आते हैं। इससे बीमारी पूरी तरह से पकड़ में नहीं आती और मरीज की मौत भी हो जाती है।

फियोक्रोमोसाइटोमा के कारण बन जाता है ट्यूमर
डॉ. माथुर ने बताया कि एंडोक्राइन हाइपरटेंशन में फियोक्रोमोसाइटोमा भी एक प्रकार का विकार है। इसमें मरीज के पेट में ट्यूमर बन जाता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं होता। आॅपरेशन कर ट्यूमर को निकालने पर ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। पिछले दो साल में यहां करीब 80 मरीज आ चुके हैं। ऐसे रिसर्च के लिए डिपार्टमेंट ने रेअर जीन प्रोजेक्ट भी शुरू किया है, जिसमें जेनेटिक टेस्टिंग से उन मरीजों का डेटा तैयार कर एनालिसिस किया जाएगा। इस बीमारी का पता लगाने के लिए रेनिन एल्डोस्टेरोन नामक जांच होती है। यह जांच अब एसएमएस मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी है और नि:शुल्क भी है।

साइलेंट किलर है हाइपरटेंशन
आनुवंशिक कारण के अलावा खराब लाइफ -स्टाइल और गलत खान-पान तथा निर्धारित मात्रा से अधिक नमक का सेवन भी हाइपरटेंशन का कारण है। इससे हार्ट अटैक से लेकर लिवर डैमेज और आंखों की रोशनी जाने का खतरा होता है। हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, जो बिना लक्षण के ही प्राणघातक होता है, इसमें कुछ लोगों में सिर दर्द, धडकनों का तेज होना, चलते समय सांसों का फूलना, थकान और असहजता देखी जाती है, यह लकवा और हार्ट अटैक का प्रमुख कारण है।
हाइपरटेंशन का पैमाना
एक सेहतमंद आदमी के लिए रक्तचाप 120-80 होता है, जब आपका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर या ऊपर का रक्तचाप 140 और डायास्टोलिक ब्लड प्रेशर यानी नीचे का रक्तचाप 90 या इससे ऊपर हो तो तब उसे उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहते हैं।

ंहाइपरटेंशन के कारण युवाओं में हार्ट अटैक के मामले देखे जा रहे हैं। उच्च रक्तचाप के बारे में कम जागरूकता, प्राथमिक देखभाल के माध्यम से उचित देखभाल की कमी आदि इसके प्रमुख कारण है।
-डॉ. संदीप मिश्रा, पूर्व डायरेक्टर,
कार्डियोलॉजी एम्स नई दिल्ली। ु

ं-हाइपरटेंशन का सही समय पर उपचार नहीं किया जाए तो यह जीवन के लिए खतरनाक होता है। समय पर निदान, नियमित जांच और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखना चाहिए।
-डॉ. राशिद अहमद,
सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट ु

लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखते है आप... तो पढ़े यह खबर.. IRCTC गर्मियों में कराएगा पहाड़ों की सैर
जयपुर। इस बार लद्दाख़, कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्य घूमने की चाह रखने वाले सैलानियों की संख्या कई गुना बड़ गई है। इस बार गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए पर्यटकों ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) से सबसे अधिक लद्दाख़ घूमने की डिमांड की है। कश्मीर व पूर्वोत्तर राज्यों की सैर करने वालों की संख्या भी काम नहीं है। इसे देखते हुए आइआरसीटीसी ने मई-जून में इन स्थलों पर घूमने के लिए पैकेज बनाए है। इन पैकेज के अंतर्गत हवाई यात्रा, होटलों में आवास , भोजन तथा घूमने फिरने की सभी सुविधाएँ दी जाएंगी।

- ये हैं टूर और पैकेज
28 मई से 27 जून तक डिस्कवर लद्दाख़ विद आइआरसीटीसी के तहत लेह, शाम वैली, नुब्रा वैली, तुरटुक, पंगोंग लेक की सैर करवाई जाएगी। इसके लिए पाँच रात/ छः दिन का 42,270 का पैकेज है।

2 जून को दार्जिलिंग गंगटोंक कालिंपोंग नोर्थ ईस्ट पैकेज  के तहत कालिंपोंग, गंगटोंक एवं दार्जिलिंग घुमाया जाएगा। इस टूर में छः रात/सात दिन के पैकेज का खर्चा 40,990 रुपय है। 28 मई से 4 जून तक एनचैटिंग कश्मीर पैकेज के तहत श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज के तहत पाँच रात/छः दिन का खर्चा 28,250 रुपय प्रति टुरिस्ट रखा गया है। आइआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेन्द्र गुर्जर ने बताया की गर्मियों में पर्यटकों का रुझान पहाड़ों और ठंडे प्रदेशों की तरफ़ ज़्यादा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये टूर आयोजित किए जा रहे हैं।

जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे से दंगे की ग्राउंड रिपोर्ट: ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए जमा, उपद्रवियों की भीड़ ने पहले की नारेबाजी, फिर की जमकर तोड़फोड़
जोधपुर। जालोरी गेट पर बीती रात झंडे लगाने की बात को लेकर गहराया विवाद मंगलवार की सुबह और ज्यादा बढ़ गया । ईद की नमाज के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग जालोरी गेट चौराहे पर जमा हुए । उसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया है कि जालोरी गेट चौराहे पर ध्वजा को लेकर फिर विवाद गहराया। जोधपुर में दंगाइयों की भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उस झंडे को हटाकर वहां पर तिरंगा फहरा दिया । इससे पहले उपद्रवियों की भीड़ ने जालोरी गेट चौराहे पर जमकर नारेबाजी की और बाद में वह शहर के भीतरी  क्षेत्र में घुस गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की । इस पूरे घटनाक्रम में 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच तोड़कर उनको नुकसान पहुंचाया गया है।  साथ ही एक 7 वर्षीय बालिका की पांव पर भी लकड़ी मारने से उसे गंभीर रूप से घायल किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही है । माहौल हालांकि नियंत्रण में है लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।  बाई जी के तालाब क्षेत्र में भी कुछ लोगों की और से तेजाब फेंकने की बात सामने आई है। लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

शहर के भीतरी क्षेत्र में एक दुकान को एक विशेष समुदाय के लोगो ने लूट लिया और उसके बाद लोगों ने वहां पर एक बाइक को जला दिया।  कई घरो को भी नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है।  इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं । पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और इस घटना क्रम पर नज़र बनाए हुए हैं । पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा ।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। हालांकि स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनाव अभी भी कायम है।

महिलाएं जब 10 हजार कमाने लगेगी, तब लगेगा काम कर रहे अधिकारी व सरकार : मीणा
उदयपुर। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि राजीविका परियोजना के अंतर्गत जिले में बने हुए समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला जिस दिन दस हजार रुपए प्रति माह कमाने लग जाएगी तो हमें लगेगा कि राजस्थान में हमारी सरकार और अधिकारी काम कर रहे हैं।

वे बुधवार को यहां राजीविका परियोजना के तत्वावधान में गांधी ग्राउंड में आयोजित स्वयं सहायता समूहों के संबल संवाद कार्यक्रम में जिले भर से शरीक हुई करीब बारह हजार महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। पंचायतीराज मंत्री मीणा ने कहा कि जिले की 658 ग्राम पंचायतों में से 651 ग्राम पंचायतों में राजीविका के सदस्य समूह बनाए जा चुके हैं। जिले के 2187 गांवों में 20 हजार 203 समूह काम कर रहे हैं। जिले सक्रिय इन समूहों से कुल दो लाख 46 हजार महिलाएं जुड़कर लाभांवित हो रही हैं। जिले में 10361 समूहों को बैंकों से ऋण मिल चका है। पंचायती राज मंत्री मीणा ने खुलकर संवाद करते हुए जब पूछा कि पांडाल में उपस्थित महिलाओं में से कितनी महिलाएं बीस हजार रुपए कमाती हैं, तो कुछ ने ही अपने हाथ ऊपर खड़े किए। जब उन्होंने पूछा कि दस हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो पहले से कुछ ज्यादा महिलाओं ने हाथ ऊपर किए। तीसरी बार पूछा कि पांच हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो दूसरी बार से भी ज्यादा महिलाओं ने हाथ खड़े किए। इस पर मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि पांडाल में उपस्थित सभी महिलाएं जब एक साथ हाथ ऊपर उठाएंगी तो और ज्यादा अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मिशन का सपना पूरा नहीं होगा वे राजीविका के अधिकारियों, विकास अधिकारी, जिला कलक्टर से कहना चाहते हैं कि जो समूह बना है उस समूह में प्रत्येक महिला लोन ले और प्रत्येक महिला अपना काम करने लग जाए।  सरकार महिला समूहों के लिए अब महिला बैंक बनाने जा रही है जिनका संचालन महिलाओं के हाथों में ही होगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। वल्लभनगर विधायक प्रीति  शक्तावत ने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं विशेष मुकाम हासिल कर आत्मनिर्भर बनी है। देरी से पहुंचने की माफी मांगते हुए धरियावद विधायक नगराज मीणा ने कहा कि राजीविका के कार्यों से आदिवासी अंचल की महिलाएं आज आत्मनिर्भर हुई हैं।
राज्य मिशन निदेशक मंजू राजपाल ने कहा कि महिलाएं सुरक्षा सखी, सेवा सखी, संबल सखी और स्टार्टअप सखी बने। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के शासन सचिव केके पाठक ने  जिले में हो रही गतिविधियों को ब्रांड बनाकर आगे पहुंचाने का आव्हान भी किया। कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में महिला समूहों को प्रोत्साहन देने के बारे में जानकारी दी। सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा और पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने भी  संबोधित किया। कार्यक्रम में पंचायत राज निदेशक ओम कसेरा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं मौजूद थी।

भावुक हुई भावना
महिला समूह की सदस्य भावना को मौका मिला तो भावुक हो उठी और कहा कि पहले घूंघट में रहते हुए मजबूरी में नरेगा में काम करना पड़ता था, लेकिन राजीविका के माध्यम से संबल मिला तो उस जैसी कई महिलाओं को संबल मिला और विशिष्ट पहचान के साथ सम्मान भी मिल रहा है।

माया ने कहा, कभी 20 नहीं गिने
अन्य एक समूह की सदस्य माया देवी ने बताया कि पहले उसने अपने जीवन में कभी बीस रुपए नहीं गिने लेकिन आजीविका परियोजना के माध्यम से समूह से जुड़ी तो अब वह 20 हजार रुपए तक गिन लेती हैं।

अतिथियों ने सराहे उत्पाद
आयोजन स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में महिला समूहों द्वारा उत्पादित शहद, आचार, मशरूम, चप्पलें, अगरबतती व अन्य वनोपज सामग्री का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने खूब सराहा। राजीविका द्वारा प्रकाशित पुस्तिका कदम: राजीविका से आजीविका की ओर का विमोचन भी किया गया।

भाजपा राज में भी टूटे मंदिर, तब चुप क्यों रहे-बेनीवाल
उदयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख व सांसद हनुमान बेनीवाल ने अलवर में गत दिनों हुई मंदिर तोड़ने के मुद्दे पर कहा कि मंदिर टूटने ही नहीं चाहिए, लेकिन वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा के शासन काल में भी कई मंदिर टूटे, तब ये नेता सवाल क्यों नहीं कर रहे थे। मैंने और घनश्याम तिवाड़ी ने ही विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। भाजपा नेताओं को तब भी मंदिर तोड़ने के खिलाफ खड़े होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री यूनुस खान ने भी 18 सिविल लाइंस स्थित मकान में शिव मंदिर को तोड़कर दूसरा सिस्टम किया था।

आरएलपी प्रमुख बेनीवाल उदयपुर में उनके प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। दु:खी आदमी पुलिस के बजाय कुछ राशि देकर अपराधियों से सहायता लेने को विवश हो रहे है। महिला अपराध में राजस्थान एक नंबर पर आ गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में सबसे ज्यादा हो रही हैं। पिछले 22 साल से  गहलोत-वसुंधरा का गठजोड़ है जिससे पुलिस का मनोबल घटा है। हम चाहते हैं कि पुलिस एक्ट में बदलाव हो और लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़े। इसके लिए हम जल्द ही जोधपुर और फिर मेवाड़ में बड़ी रैली करेंगे।

दम है तो कश्मीर को छुड़ाकर लाएं
बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आज धर्म के नाम पर दिल्ली की सत्ता में बैठी है। कांग्रेस का पाला खाली है, इसलिए गोल पर गोल कर रहे हैं। सरकार बेरोजगारी, कोरोना आदि में मामलों में विफल रही है। चीन ने दो बार आंखें दिखाई। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि हिंदुस्तान कश्मीर को छुड़ाने के लिए कब दम दिखाएगा। दम है तो पाक अधिकृत कश्मीर को छुड़ाकर लाएं।

सभी 200 सीटों पर लड़ेंगी आरएलपी
बेनीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी, चाहे परिणाम कुछ भी रहे। बेरोजगारी की समस्या पूरे राजस्थान में है। बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर राजसमंद के दरीबा में पार्टी धरना देगी।

प्रो. सिंह को बर्खास्तगी की करेंगे मांग
बेनीवाल ने सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह को भी बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल से बात करने का भरोसा दिया। वार्ता में आरपीएल के प्रदेश महामंत्री उदयलाल डांगी सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे।