Rajasthan Medical Services Upgrade - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती, जेपी नड्डा और CM भजनलाल ने 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
जयपुर।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजस्थान में 10 नवीन अत्याधुनिक रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जरिए अब दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आसानी से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा सकेंगे और रक्त संग्रहण को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सांसद मदन राठौड़ सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, सांसद, विधायक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान में वर्तमान में कुल 286 ब्लड बैंक संचालित हैं, जिनमें 66 राजकीय ब्लड बैंक हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष करीब 9 लाख यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जबकि स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से करीब 5 लाख यूनिट रक्त ही एकत्र हो पाता है। ऐसे में नए रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों के जरिए रक्तदान शिविरों का दायरा बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

4.50 करोड़ की लागत से तैयार हुए वाहन

स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन 10 वाहनों को कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इन्हें प्रदेश के 10 राजकीय ब्लड बैंकों को आवंटित किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों में एक साथ तीन रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण के लिए तीन डोनर काउच, दो ब्लड कलेक्शन मॉनिटर और ट्यूब सीलर की सुविधा उपलब्ध है।

वाहनों में रक्त को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखने के लिए 200 यूनिट क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर भी लगाया गया है। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर, डिजिटल थर्मामीटर, एलईडी टीवी और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। एलईडी टीवी और पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि इन मोबाइल रक्त संग्रहण वाहनों के संचालन से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन आसान होगा और प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को नई गति मिलेगी।