Patriot Missile Stockpile Replenishment - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
मॉस्को। पेंटागन ने रक्षा कंपनियों से अमेरिकी सैनिकों के लिए हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन और आपूर्ति की रफ़्तार बढ़ाने को कहा है। ईरान के साथ तनाव की वजह से इनकी भारी कमी हो गई है। वॉशिंगटन पोस्ट ने एक आंतरिक दस्तावेज का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका के पास पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से भी कम रह गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उप रक्षा सचिव स्टीफन फीनबर्ग ने रक्षा अनुबंधकर्ताओं को हथियार आपूर्ति की रफ़्तार काफी बढ़ाने की योजना जमा करने के लिए 21 दिन का समय दिया है। अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि सालों तक चलने वाले उत्पादन चक्र अब पेंटागन के लिए सही नहीं हैं। फीनबर्ग ने कई तरह के हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति को बहुत ज़रूरी बताया, जिनमें अगली पीढ़ी की एनजीआई इंटरसेप्टर मिसाइल, एनएएसएएमएस वायु रक्षा प्रणाली , मोबाइल एयर डिफेंस रडार सिस्टम, एडवांस्ड पायलट ट्रेनिंग सिस्टम और स्पेस-बेस्ड मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खरीद-फरोख्त के लिए ज़िम्मेदार फीनबर्ग को व्यक्तिगत रूप से फोन करने के बाद, पेंटागन के अधिकारियों ने गोला-बारूद की कमी और सप्लाई से जुड़ी समस्या पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका के पास पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से भी कम है।