alcohol - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
बैतूल। मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर जनपद अंतर्गत बक्का गांव में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने समझाइश देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान संदीप बारस्कर के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर लगभग तीन बजे गांव के बाहर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक टॉवर से जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद होने के बाद वह घर से निकलकर टॉवर पर चढ़ गया। युवक का कहना था कि गांव के कुछ लोग उसके प्रेम संबंध को लेकर उसे चिढ़ाते हैं तथा परिवार के सदस्य भी उसके संबंध का विरोध कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह के साथ तहसीलदार बसंत कुमार बरखानिया और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नान सिंह चौहान भी प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे।

अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। टॉवर पर कार्य कर रहे मजदूरों ने भी उसे नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। प्रशासन को आशंका थी कि युवक कोई गलत कदम उठा सकता है। इसके बाद प्रशासन ने टॉवर के आसपास जमा भीड़ को हटवाया। लगातार समझाइश के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ और शाम लगभग सात बजे वह स्वयं सावधानीपूर्वक नीचे उतर आया।

नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। हालत सामान्य होने पर उसे समझाइश देकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि प्रशासन की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद गांव में स्थिति सामान्य है।

शराबी यमदूत लील रहे जिंदगी, हादसों का जिम्मेदार कौन
कोटा। सड़कों पर शराब पीकर बेकाबू दौड़ते वाहन चालक लोगों के लए यमदूत बन रहे हैं। इन शराबी यमदूतों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा। अपनों का दर्द उसे ही महसूस होता है जिसे अपना कोई छोड़कर चला जाता है। लेकिन आज तक हादसों में लोगों की मौत के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। सबसे बड़ी बात है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आज तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई। अगर कोई हादसा होता है तो 185 एमवीएक्ट में कार्रवाई कर बाद मेंं छोड़ दिया जाता है।

केस  नंबर एक

जयपुर के हरमाडा क्षेत्र में तीन नंवबर 2025 को एक बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को रौंंद दिया था। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। डंपर तेज रफ्तार से लहराता आ रहा था और सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए चला जा रहा था। डंपर ने दस वाहनों को टक्कर मारी थी। डंपर एक किलो मीटर तक रास्ते में वाहनों को रौंदता चला आ रहा था। चालक शराब के नशे में था। इस दौरान डंपर की स्पीड करीब 100 किलो मीटर प्रति घंटा थी।

केस नंबर दो

जयपुर के ही बजाज नगर थाना क्षेत्र में 29 जनवरी 2026 को एक बेकाबू कार ने दोपहर के समय में कहर बरपाया और बेकाबू कार पांच वाहनों को टक्कर मारते हुए एक मॉल की दीवार से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों के चोट आई थी। कार चालक पूरी तरह से नशे में था। बाद में बजाज नगर पुलिस ने हिरासत में लिया था।

केस नंबर तीन

बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में बुधवार रात को एक टे्लर की टक्कर से बाइक सवार तीन बच्चों की मौत हो गई थी। मदन बंजारा निवासी पराणा अपने बच्चों के साथ बाइक से डाबी उपचार के लिए जा रहे थे। रास्ते में देर रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने दूधी कुडी कट के पास बाइक को जोर दार टक्कर मार दी। हादसे में सुमन उम्र 6, अंकित सात साल व भतीजे करण की मौत हो गई थी।

केस नंबर चार

नयापुरा थाना क्षेत्र में दस फरवरी को एक तेज रफ्तार ट्रक चलाक ने ट्रक को लहराते हुए कई वाहन चालकों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक को पुलिस और आमजन ने पीछा कर जेडीबी कॉलेज के सामने रोक लिया और उसे नीचे उतारा गया तो वह जमीन पर ही लेट गया। पुलिस ने उसे तुरंत एमबीएस लेकर गई और जांच की गई तो वह शराब के नशे में था और कुछ बोल नहीं पा रहा था।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

ऐसे मामलों में यातायात पुलिस निरंतर कार्रवाई की जा रही है तथा एमवीएक्ट 185 में मुकदमा दर्ज किया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान भी समय समय पर जागरुकता के लिए चलाया जाता है। कई बार ऐसे चालकों के लाइसेंस रदद करने के लिए आरटीओ को लिखा जाता है। हादसे ना हों इस पर विशेष फोकस रहता है।

- तेजस्वनी गौतम, कोटा सिटी एसपी

यातायात नियमों की जानकारी परिवहन विभाग और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दी जाती है। साथ ही ऐसे मामलों में यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस रद़्द करने के लिए अगर सिफारिश आती है तो निश्चित रूप से रद्द किए जाते हैं। हाइवे और स्टेट हाइवे पर निरंतर गश्त रहती है।

- मनीष शर्मा, आरटीओ कोटा

कोटा शहर के मुख्य स्थानों व पाइंटों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जिससे शहर में बिना इजाजत के कोई भारी वाहन प्रवेश ना कर सके। शराब पीकर वाहन चालाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 185 एमवीएक्ट में कार्रवाई की जाती है। अब मुकदमा भी दर्ज किया जाता है और बार समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर लाइसेंस रदद करवाने के लिए आरटीओे भेज दिया जाता है।

- देवेश भारद्वाज, टीआई कोटा सिटी

शराब पीकर वाहन चलाना केवल कानूनी अपराध नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और नैतिक जिम्मेदारी का प्रश्न है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए सख्त प्रवर्तन ,तकनीकी निगरानी ,जन-जागरूकता , सामाजिक भागीदारी, समुदाय स्तर पर पुलिसझ्रनागरिक सहयोग मिलना चाहिए तथा स्कूल और कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के साथ साथ जिम्मेदार ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए और उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस से देने पहले सड़क सूरक्षा के नियम और शराब पीकर वाहन चालने पर कानूूनी कार्रवाई को समझाना चाहिए।

- नीलम मुकेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष केट वीमेन विंग कोटा

शराब के नशे या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना एमवी एक्ट की 185 के तहत एक दण्डनीय अपराध है। ऐसा करने पर प्रथम बार अपराध करने पर 6 माह के करावास या 10,000 के जुमार्ने या दोनों से दण्डित किया जा सकता है , अपराध की पुनरावृति पर 15000 के जुमार्ने या 2 वर्ष के कारावास दण्डनीय है , किन्तु ये एक जमानती अपराध है अपराध की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाया जाना चाहिए ।

- लोकेश नंदवाना, एडवोकेट

शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं : सुरक्षित घर जाएं, पुलिस ने जारी किए निर्देश
जयपुर। जयपुर शहर में नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल, रेस्त्रां, क्लब, फार्म-हाउस आदि स्थानो पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर नववर्ष आगमन का उत्सव मनाया जाता है। पुलिस ने 31 दिसम्बर की रात को नया साल जश्न मनाने वाले वाहन चालाकों के ड्रिंक एण्ड ड्राईव ,ओवर स्पीड, बिना हैलमेट-सीट बेल्ट, और यातायात नियमों के विरूद्ध पुलिस ब्रेथ एनेलाईजर समेत टीमे लगाकर चालकों के पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। नशे में वाहन चालाने वालों के लाईसेन्स भी निरस्त किए जाएंगे।

ऐसा नहीं करें
डीसीपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि वाहन चालक वाहनों के पीछे डिक्की को खुली रखकर, उसमें किसी को बैठाकर, ऊंची आवाज में स्टिरियो बजाते हुए वाहन नही चलाए। रात के इवेंट आयोजक, आगन्तुक अपने वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थल पर ही करें। नियम तोड़ने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक दर्जन से ज्यादा एलईडी लगेगी
पुलिस की ओर से रामबाग चौराहा, जेडीए सर्किल, 22 गोदाम, सिविल लाइन्स और सहकार मार्ग समेत प्रमुख मार्गों पर एलईडी लगाई जाएगी, जिन पर शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों के बारे में लगातार जानकारी दी जाएगी।

रात दो बजे तक काम करेंगी सिग्नल लाइट
यातायात व्यवस्थाओं के चलते न्यूगेट चौराहे एवं रामनिवास बाग चौराहे पर स्थित यातायात सिग्नल के अलावा प्रमुख चौराहों पर यातायात सिग्नल पर रात दो बजे तक काम करेंगे। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश आवश्यकतानुसार दो बजे तक रोका जा सकता है। जरूरत पड़ने पर गौरव टावर के आस-पास वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। किसी दुर्घटना के संबंध में यातायात पुलिस हैल्प लाइन 1095, 0141-2577717, 8764866972, , 0141-2565630, 0141-2561256 ,और 100 नम्बर पर सूचना देकर सहायता प्राप्त क र सकते है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से डेढ़ करोड़ की अवैध शराब बरामद, चालक फरार
जयपुर। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में भारतमाला मार्ग पर पुलिस ने देर रात एक ट्रक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि रात भारतमाला मार्ग पर पुलिस दल ने मल्लडखेड़ा के पास ट्रकों की जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका, तो चालक ने ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया।

पुलिस दल ने तुरंत पीछा किया, लेकिन चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक सड़क पर ही छोड़ दिया और ट्रक से कूदकर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि बाद में ट्रक की तलाशी ली गई तो ऊपर चावल के छिलकों से भरे 250 प्लास्टिक कट्टे रखे हुए थे। इन कट्टों के नीचे छिपाई गई अलग ब्रांड की शराब की 845 पेटियां बरामद हुयी। बरामद शराब की करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।

अवैध शराब दुकानों के मामले पर विपक्ष ने सरकार को घेरा : सभी जगह खुली है अवैध ब्रांच, कुमारी ने दिया जवाब - नियमों का उल्लंघन होने पर निश्चित रूप से होगी कार्रवाई
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में संचालित अवैध शराब दुकानों का मामला गूंजा। प्रश्नकाल में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब की दुकानों का विधायक डूंगर राम गैदर ने सवाल उठाया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि यदि विधायक कोई विशेष मामला है, तो बताएं उसकी जांच करवाई जाएगी। आपको सूचना दे दी जाएगी, यदि ऐसा कोई मामला चल रहा, जो गलत है, तो निश्चित रूप से उस पर कार्रवाई करेंगे। सूरतगढ़ में विगत 1 वर्ष में 20 अभियोग दर्ज कर भारी जुर्माना किया गया।

विधायक ने सवाल किया कि आखिर कितनी गाड़ियां हैं, जो नियमित रही, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब दिया कि जिला आबकारी अधिकारियों के पास गाड़ियां और स्टाफ भी है, यदि आपका कोई मामला है, तो बताएं उसकी हम जांच करेंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब जानते हैं कि सभी जगह अवैध ब्रांच खुली हुई है। ऐसे में प्रदेश में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जवाब दिया कि मैं कहना चाहूंगी यदि ऐसी कोई बात है, तो बिल्कुल निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। मैंने यह भी बताया कि सूरतगढ़ में कुल स्वीकृत दुकान 68 है, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वर्ष 2024- 25 में दर्ज 20 अभियोग में कार्रवाई की गई। यदि फिर भी कोई प्रकरण या दुकान हैं, तो सदस्य मुझे अवगत कराएं, उस पर हम कार्रवाई करेंगे।

नकली शराब बेचने वालों पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
जयपुर। आबकारी विभाग ने शहर में अवैध और नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीमों ने अलग-अलग जगह दुकानों को चैक किया और नकली शराब मिलने वाली दुकानों के खिलाफ कार्रवार्ई की। जिला आबकारी अधिकारी जयपुर देविका तोमर ने बताया कि आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार राज्य से बाहर की शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए राज्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जयपुर शहर के सभी सर्किलों में शराब की सघन जांच की गई।

टीमों को जहां भी अनियमितताएं मिली, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई। तोमर ने बताया कि सीबीआई फाटक पर स्थित दुकान पर जांच की, तो वहां नकली शराब मिली। मौके से अवैध शराब जब्त की गई और दुकान को सील किया गया। आबकारी विभाग आगे भी अवैध शराब के बेचान एंव भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

बिहार में शराब बंदी के लिए अभियान के तहत 850 स्थानों पर छापेमारी, 150 लोग गिरफ्तार
छपरा। बिहार के सारण जिले में अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत तीन दिनों में पुलिस ने 850 स्थानों पर छापेमारी कर 150 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहां हाल में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौतों के कारण सरकार शराब की तस्करी रोकने के लिए कटिबद्ध हो गई है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि तीन दिन में अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने सारण जिले में 850 स्थानों पर छापामारी कर 78 कांड एवं 37 सनहा दर्ज कर कुल 150 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में कुल 74 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 49,500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है।

दुनिया में शराब के कारण हर साल हो रही है 30 लाख लोगों की मौत, युवा सबसे अधिक प्रभावित
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शराब को लेकर खुलासे किए हैं। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया कि शराब के कारण हर साल करीब 30 लाख लोगों की मौत हो जाती है। हाल के वर्षों में मृत्यु दर में थोड़ी कमी आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि शराब का सेवन करने से हर साल दुनिया में करीब 30 लाख लोगों की मौत हो जाती है। शराब के कारण होने वाली मृत्यु में कई कारण शामिल है।

शराब को लेकर जारी इस रिपोर्ट पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन व्यक्तिगत स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान होता है। इसके सेवन से बीमारियों में जोखिम बढ़ता है और हर साल लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है। एडनॉम ने कहा कि इसका सबसे अधिक युवा प्रभावित हो रहे है।

तमिलनाडु में जहरीली शराब से 47 लोगों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
चेन्नई। तमिलनाडु में कल्लकुरिची जिले के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 47 हो गयी। राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए और पीड़ितों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। रिपोर्टों के अनुसार लगभग 165 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव की लगभग हर गली में मौत हुयी है।

स्थानीय लोगों ने पाउच में बेची गई जहरीली शराब पी थी और इसके बाद जलन की शिकायत की। रिपोर्टों के अनुसार उनमें से कई बेहोश हो गए। मौतों का कारण बनने वाले मेथनॉल की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का वादा करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अब तक स घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चिप्स पैकेटों के पीछे छिपाकर लाई जा रही 70 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
जयपुर। दौलतपुरा थाना पुलिस ने ट्रक कन्टेनर में भरी अवैध अंग्रेजी शराब के 580 कार्टनों के साथ दो चालक व खलासी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपित चालक गुरवीर सिंह फिरोजपुर पंजाब और जसवीर सिंह खलासी लखाकेबराम फिरोजपुर पंजाब का रहने वाला है।

डीसीपी पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक कन्टेनर आ रहा है। इसमें अवैध अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। टीम ने सूचना पर एनएच-48 एक्सप्रेस वे पर नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से आ रहे कन्टेनर को पकड़ लिया। जब कन्टेनर की जांच की तो चिप्स के कार्टनों के पीछे अवैध शराब रखी थी। टीम ने कन्टेनर से 580 कार्टन में रखी 70 लाख रुपए कीमत की शराब जब्त कर ली।

मध्य प्रदेश में पकड़ी एक करोड़ की अवैध शराब
भिण्ड। मध्य प्रदेश के भिण्ड में पुलिस ने घेराबंदी कर शराब से भरा एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लहार थाना क्षेत्र में मुखबिर की मदद से शराब की तस्करी करने तस्कर बड़ी मात्रा में शराब ट्रक से ला रहे थे।

चैकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। ट्रक में भारी मात्रा में 604 शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया। शराब की कीमत एक करोड़ 5 लाख आंकी गई है।

ईरान में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत : रिपोर्ट
तेहरान। ईरान के अल्बोर्ज प्रांत में पिछले 11 दिनों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट में बताया कि इस अवधि के दौरान जहरीली शराब पीने के कारण तबीयत खराब होने पर करीब 191 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रांतीय पुलिस ने 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो पिछले दो दिनों में पकड़े गए है।

गिरफ्तार किए गए लोग मेथनॉल में पानी और अन्य घोल मिलाकर जहरीली शराब का उत्पादन करने या इसके वितरण में शामिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अल्बोर्ज में एश्टेहार्ड काउंटी में एक हेयरस्प्रे उत्पादन कारखाने के मालिक को अवैध रूप से औद्योगिक-ग्रेड अल्कोहल बेचते हुए पाया गया था, जिसका उपयोग जहरीले शराब के उत्पादन में किया गया था।