US Diplomacy Middle East 2026 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

माइक वाल्ट्ज का दावा: गाजा योजना के क्रियान्वयन और समय-सीमा पर मतभेदों को सुलझाने का प्रयास कर रहे अमेरिका-इजरायल
वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा है कि अमेरिका और इजरायल गाजा योजना को लागू करने के तौर-तरीकों और समय-सीमा को लेकर अपने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि इजरायल ने गाजा पट्टी के लिए शांति बोर्ड की 15-सूत्रीय योजना को खारिज कर दिया है। जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं डाल देता, तब तक सेना इस क्षेत्र को नहीं छोड़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि हमास के अधिकारियों का मानना है कि इजरायल अभी भी गाजा में शांति बोर्ड के साथ सहयोग कर रहा है।

वाल्ट्ज ने कहा, "नेतन्याहू को इस बात पर कुछ आपत्ति है कि कौन-सा कदम पहले और कौन-सा बाद में उठाया जाए। यह सब काम के क्रम और समय-सीमा से जुड़ा है। हमारा लक्ष्य एक ही है। हम कुछ छोटी-छोटी बातों पर चर्चा कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, दोस्तों, परिवारों और सहयोगियों के बीच भी कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं। अभी हमारे बीच कुछ मुद्दों और उनकी समय-सीमा को लेकर असहमति है।"

गौरतलब है कि नौ अक्टूबर 2025 को इजरायल और हमास ने मिस्र, कतर, अमेरिका और तुर्की की मध्यस्थता से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तुत शांति योजना के पहले चरण को लागू करने पर सहमति व्यक्त की थी। इसके अगले दिन गाजा में संघर्षविराम लागू हो गया था। समझौते के अनुसार, इजरायली सैनिक पीछे हटकर तथाकथित 'येलो लाइन' पर चले गए थे और गाजा पट्टी के 50 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर अपना नियंत्रण बनाए रखा था।