malik - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मध्य प्रदेश में एक साल से फरार पिस्टलों का सौदागर गिरफ्तार
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने पिस्टलों के कारोबार में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मुखबिर की मदद से गिन्नौरी तलैया के समीप टीम ने पिस्टलों के कारोबार के मामले में एक साल से फरार ओमेर मुख्तार मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को पूर्व में 40 कट्टो के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने कुख्यात गुण्डा तोफिक शूटर को पिस्टल सप्लाई किया था। यह ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था। यह लक्जरी गाड़ियों में घूमकर हथियारों की तस्करी करता था। इसे वर्ष 2021 में हथियार की तस्करी में गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

दिल्ली के दो कमरों में रहता हूं, इसलिए प्रधानमंत्री से लड़ सकता हूं, पंजाब में अडानी के गोदामों को उखाड़ दो, मैं भी चलूंगा जेल : राज्यपाल मलिक
जयपुर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को केन्द्र सरकार की नीतियां, पंजाब में अडानी के गोदाम, जम्मू-कश्मीर में बढ़ता आतंकवाद और अडानी-अंबानी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अडानी के गोदामों को उखाड़ दो यदि पुलिस जेल लेकर जाएगी तो मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगा। पीएम मोदी को लेकर कहा कि ‘मैं दिल्ली में दो कमरों के मकान में रहता हूं, इसलिए प्रधानमंत्री से लड़ सकता हूं यदि मेरे पास भी करोड़ों रुपए की सम्पत्ति होती तो दूसरे ही दिन ईडी घर पहुंच जाती।’ मलिक रविवार को अन्तरराष्टÑीय जाट संसद को बिड़ला सभागार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि जब तक मैं जम्मू-कश्मीर का गवर्नर था, तब तक कोई भी आतंकी घटना नहीं होती थी। मेरे जाने के बाद अब हालात खराब हैं, कभी सीआरपीएफ और कभी पुलिस को मारा जा रहा है। तीन कृषि कानूनों पर कहा कि किसान आन्दोलन के दौरान जब 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई तो मैंने सोचा-लानत है, ऐसे गवर्नर के पद पर। मैं इस्तीफा लेकर प्रधानमंत्री से मिलने गया। मैंने पीएम से कहा निपटारा कीजिए, उन्होंने कहा-किसान चले जाएंगे। फिर मैंने कहा- ये तब जाएंगे, जब आप चले जाएंगे। उस समय तो पीएम मोदी नहीं माने, लेकिन बाद में देश की जनता से माफी मांगते हुए उन्होंने तीन कृषि कानून वापस लिए।

किसान आन्दोलन स्थगित हुआ
मलिक ने कहा कि किसान आन्दोलन समाप्त नहीं हुआ बल्कि स्थगित हुआ है।  मेरे रिटायर होने के बाद मैं भी इस आन्दोलन में शामिल होकर पूरे देश का दौरा करूंगा। आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए बड़ा आन्दोलन होगा।
अडानी-अंबानी दान नहीं करते
उद्योगपति अडानी और अंबानी पर कटाक्ष करते हुए मलिक ने कहा कि वे एक रुपया दान नहीं करते, इसलिए मैं उन्हें सडेÞ हुए आलू की बोरी बोलता हूं।

आतंक पर प्रहार
कश्मीर में अलगाववाद की राजनीति करने वाले नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा आतंक पर बड़ा प्रहार ही है। एनआईए की एक अदालत ने मलिक को आतंक से जुड़े विभिन्न मामलों में दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई। अदालत में मलिक ने आतंकी फंडिग के मामले में अपने लगे आरोपों को स्वीकार किया। उसने यह भी माना कि जब वह जम्मू-कश्मीर लिबरेशन का एरिया कमांडर था, तब वायुसेना के चार जवानों की हत्या की थी और मुफ्ती मुहम्मद सईद जब केन्द्र सरकार में गृहमंत्री थे, तब उनकी बेटी का अपहरण भी किया था। इसके बावजूद उसे कुछ समय के लिए जेल में रखा गया। जबकि उसके खिलाफ कश्मीरी पंड़ितों की हत्याओं के भी आरोप हैं। ऐसे अपराधों के आरोपी को सजा देने में काफी देर होने का मतलब है कि आतंकवाद से लड़ने में हमारी प्रतिबद्धता किसी स्तर पर कमजोर रही है।

यह ठीक है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद यासीन मलिक फिर से जेल में पहुंचा और उसके खिलाफ अदालती कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती कि इसमें अच्छा खासा विलंब भी हुआ। गौरतलब है अस्सी के दशक के मध्य से ही कश्मीर में अलगाववाद संगठनों की गतिविधियां जोर पकड़ चुकी थीं। तब से ही ये संगठन पाकिस्तान सरकार के इसारे पर काम करते रहे हैं और आज भी यह काम कर रहे हैं। इसके अलावा अलगाववादी संगठन अपने स्तर पर भी पैसे की उगाही करते रहे हैं। कुछ साल पहले कश्मीरी छात्रों को पाकिस्तान के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर पैसा वसूलने के मामले का खुलासा हुआ। कश्मीर में अलगाववादी संगठन एक लंबे समय से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं उसका खामियाजा वहां के निर्दोष लोगों को उठाना पड़ा है। पिछले साढ़े तीन दशक में हजारों लोग हिंसा के शिकार हुए। लाखों कश्मीरी पंड़ितों को अपना घर व कारोबार छोड़कर पलायन करना पड़ा। वसूले गए पैसों से आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ पथराव आदि वारदातों को अंजाम दिया गया। एनआईए की जांच में इन सारे मामलों का खुलासा हुआ, तब यासीन मलिक जैसे राष्ट्रविरोधी नेता की गिरफ्तारी हुई और अंत में सजा। मलिक की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि अगर पुलिस और जांच एजेंसियां मुस्तैदी से काम करें, पुख्ता सबूत जुटाकर अदालत के समक्ष रखे, तो राष्ट्रविरोधी तत्वों को सजा दिलाई जा सकती है।

भुवनेश्वर और मलिक की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद ने पंजाब को हराया
मुंबई। तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (22 रन पर तीन विकेट) और उमरान मालिक (28 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रविवार को आयीपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में सात गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।
हैदराबाद की छह मैचों में यह चौथी जीत है जबकि पंजाब को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।  हैदराबाद ने पंजाब को 20 ओवर में 151 रन पर समेट दिया और बल्लेबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाकर जीत अपने नाम की। हैदराबाद की तरफ से एडन मारक्रम ने विजयी छक्का मारा।

अंतिम ओवर मेडन रहा और चार खिलाड़ी आउट हुए
पंजाब के खिलाफ मैच का अंतिम ओवर उमरान मलिक ने मेडन फेंका। उन्नीसवें ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 6 विकेट पर 151 रन था।  20वें ओवर की पहली गेंद  पर उमरान ने कोई रन नहीं दिया। दूसरी गेंद पर उमरान ने स्मिथ को अपनी ही गेंद पर लपका। अगली गेंद पर राहुल चाहर कोई रन नहीं बना सका वह चौथी गेंद पर बोल्ड हो गया। उमरान ने पांचवी गेंद पर वैभव अरोरा को लपक अपना चौथा विकेट हासिल किया। अंतिम गेंद पर अर्शदीप रन आउट हो गया। पंजाब के चार बल्लेबाज आउट हुए और उसके स्कोर में कोई इजाफा नहीं हुआ।

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :

रन

गेंद

4

6

धवन को. येनसन बो. भुवनेश्वन

8

11

1

0

प्रभसिमरन को. पूरन बो. नटराजन

14

11

2

0

बेयरस्टो पगबाधा बो. सुचीत

12

10

2

0

लिविंग्स्टन को. केन बो. भुवनेश्वन

60

33

5

4

जितेश को. एण्ड बो. उमरान

11

8

2

0

शाहरुख को. केन बो. भुवनेश्वन

26

28

1

2

ओडियन को. एण्ड बो. उमरान

13

15

0

0

रबादा अविजित

0

0

0

0

राहुल चाहर बो. उमरान

0

2

0

0

वैभव बो. उमरान

0

1

0

0

अर्शदीप रन आउट

0

1

1

1

अतिरिक्त :     7

कुल : 20 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन।

विकेट पतन : 1-10 (धवन), 2-33 (प्रभसिरन), 3-48 (बेयरस्टो), 4-61 (जितेश), 5-132 (शाहरुख), 6-151 (लिविंग्स्टन) , 7-151 (ओडियन), 8-151 (राहुल चाहर), 9-151 (वैभव), 10-151 (अर्शदीप).

गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-22-3, येनसन 3-0-35-0, नटराजन 4-0-38-1, सुचीत 4-0-28-1, उमरान 4-0-28-4.

स्कोर बोर्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद :

रन

गेंद

4

6

अभिषेक को. शाहरुख बो. चाहर

31

25

3

1

विलियम्सन को. धवन बो. रबादा

3

9

0

0

त्रिपाठी को. शाहरुख बो. चाहर

34

22

4

1

मारक्रम अविजित

41

27

4

1

पूरन अविजित

35

30

1

1

अतिरिक्त :     8

कुल : 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन।

विकेट पतन : 1-14 (केन विलियम्सन), 2-62 (त्रिपाठी), 3-77 (अभिषेक).

गेंदबाजी : वैभव 3.5-0-35-0, रबादा 4-0-29-1, अर्शदीप 4-0-32-0, चाहर 4-0-28-2, ओडियन  1-0-8-0, लिविंग्स्टन 2-0-19-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : उमरान (हैदराबाद)

लिविंगस्टन ने ठोका अर्द्धशतक
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर ने पंजाब के शीर्ष क्रम को झकझोरा जबकि मलिक ने निचले क्रम को निपटा दिया। लियाम लिविंगस्टन पंजाब के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो खुलकर खेल सके। लिविंगस्टन ने 33 गेंदों पर 60 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शाहरुख खान ने 28 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन का योगदान दिया। ओडीन स्मिथ ने 15 गेंदों में एक छक्के के सहारे 13 रन बनाये। प्रभसिमरन सिंह ने 11 गेंदों में 14 और जानी बेयरस्टो ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए। टी नटराजन और जगदीश सुचित ने एक-एक विकेट लिया जबकि अर्शदीप सिंह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए।

आईपीएल अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

गुजरात टाइटंस

6

5

1

10

+0.395

लखनऊ जायंट्स

6

4

2

8

+0.296

आरसीबी

6

4

2

8

+0.142

हैदराबाद

6

4

2

8

-0.077

राजस्थान रॉयल्स

5

3

2

6

+0.389

केकेआर

6

3

3

6

+0.233

पंजाब किंग्स

6

3

3

6

+0.109

दिल्ली कैपिटल्स

5

2

3

4

+0.219

सीएसके

6

1

5

2

-0.638

मुंबई इंडियंस

6

0

6

0

-1.048

﻿ईडी ने बढ़ाई नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत
मुंबई। विशेष प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अदालत ने मनी लांड्रिंग मामले में कथित तौर पर शामिल महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत चार तक बढ़ा दी है। अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ाते हुए उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं मुहैया कराने की उनकी याचिका को मंजूर कर लिया।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने मलिक को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उनके इस्तीफे के लिए दबाव डालने के बावजूद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया।

नवाब मलिक को मनी लांड्रिग के मामले में किया गिरफ्तार
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक को मनी लांड्रिग के मामले में गिरफ्तार किया है। मलिक को भूमि संबंधी सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दक्षिण मुंबई स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सतरंगी सियासत
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेताओं की ओर से तीखी और बेसुरी बयानबाजी हो रही। सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी के बयानों के मायने क्या? मतलब यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ रहा। कोई कम नहीं। सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ आजकल चर्चा में। उन्होंने आरएसएस एवं हिन्ुत्व के बहाने आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएसआई का जिक्र कर डाला। सीधा कहें तो तुलना कर डालीं। सो, चुनावी सियासत में उबाल आना ही है। साल 1984 के सिख विरोधी दिल्ली दंगों के बाद उनके द्वारा लिखी एक पुस्तक के कुछ पन्ने भी आजकल चर्चा में। इसके बाद एक और पार्टी नेता राशिद अल्वी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस बता डाला। मतलब दोनों ही ओर से चुनाव में ध्रुवीकरण की साफ कोशिश! यानी आ गए वहीं के वहीं। उसी की गर्मीं दिल्ली से लेकर सभी ओर बढ़ रही। लेकिन क्या इसका फायदा किसी को मिलेगा? हां, नुकसान किसका होगा, यह बताने की जरुरत नहीं।

कितनी चर्चा बाकी?
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मसला एक बार फिर चर्चा में। सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट पार्टी आलाकमान से खुलकर गुफ्तगू जो कर चुके। हां, अभी शायद राहुल गांधी से चर्चा बाकी। ऐसे संकेत। इस बारे में प्रियंका गांधी भी जोर आजमाइश कर चुकीं। फिर केसी वेणुगोपाल एवं अजय माकन तो कई बार दिल्ली से लेकर जयपुर तक दौड़ लगा चुके। गहलोत एवं पायलट कांग्रेस आलाकमान का निर्णय मोनेंगे। ऐसा दावा। वैसे, पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी सोनिया गांधी से वार्ता होने के बाद बाहर आकर यही बोले थे। बाद में रायता इतना फैला कि संभाले नहीं संभल रहा। हालांकि मरुधरा में फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं। फिर भी भविष्य में क्या होगा? इसे लेकर कोई आश्वस्त नहीं। हां, हर दिन नए-नए कयास, चर्चाएं, बातें, फार्मूले। मतलब सभी चकरघन्नी हुए जा रहे। अब कौन किसकी फिरकी ले रहा। आशार्थियों की समझ से परे। फिर भी उनकी उम्मीदें कायम। यही राजनीति। पिुर भी एक ही सवाल। और कितनी चर्चा बाकी?

भारत का रूआब..
भारत का दुनियां के फलक पर कूटनीतिक रूआब लगातार बढ़ रहा। अफगानिस्तान के मसले पर हालिया ‘दिल्ली डायलॉग’ इसका पुख्ता संकेत एवं संदेश। दुनियां की बड़ी ताकतें अब भारत की पहल को नजरअंदाज करने की हैसियत में नहीं। रूस के एनएसए की मौजूदगी इसका प्रमाण। जबकि चीन ने भी इसमें हिस्सा लेने से सीधे इनकार नहीं किया। हां, पाक से उम्मीद भी क्या? लेकिन ईरान के एनएसए ने ‘दिल्ली डायलॉग’ में भाग लेकर भारत के सामने पाक को जरुर उसकी हैसियत बता दी। बची खुची कसर तालिबान ने पूरी कर दी। कहा, कोई आपत्ति नहीं, भारत का प्रयास अच्छा। उसे भारत से मदद की आस। फिर पांच मध्य एशियाई देशों की चर्चा में उपस्थिति भारत के प्रभाव की बानगी एवं प्रमाण। फिर इन सभी का पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट करना। अपने आप में नई कहानी बता रहा। वैसे भी अगुवाई अगर अजित डोभाल करें। तो कहीं शक की कोई गुंजाईश नहीं। बात सुरक्षा एवं आतंकवाद की ही नहीं। भारत की कूटनीतिक आभा की भी।

बढ़ रहा सियासी कद!
जब से योगीजी यूपी के सीएम बने। अपने अभिनव कामों से वह राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरते रहे। खासकर उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में जो नजीर पेश की। उसके कई कायल। अब संगठन के भीतर भी उनका कद बढ़ रहा। पार्टी में उन्हें भविष्य का नेता बताया जा रहा। हालांकि उनकी तमाम चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशश। कहा, उनकी कोई राष्टÑीय महत्वाकांक्षा नहीं। वह यूपी में ही काम करके ही खुश। लेकिन परिस्थितियां कहां किसी के रोकने से रूकतीं। हालात अपने आप बदलते चले जाते। दिल्ली में हाल में संपन्न बीजेपी की राष्टÑीय कार्यकारिणी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। कहा जा रहा योगीजी पीएम मोदी की राह पर। करीब दो दशक पहले मोदीजी ने भी ऐसे ही राजनीतिक प्रस्ताव रखा था। सो, इसके मायने निकाले जा रहे। क्योंकि ऐसी बैठकों में यह काम पार्टी के राष्टÑीय नेता करते रहे। लेकिन योगीजी को इस काम के लिए आगे करना। अपने आप में संकेत। यानी योगीजी भाजपा की टॉप लीडरशिप में शुमार।

क्यों हो रहे लाल-पीले?
महामहिम सत्यपाल मलिक आजकल खासे लाल पीले हो रहे? इसी फेर में संवैधानिक पद की मर्यादा भी लांध रहे। लेकिन महत्वाकांक्षा क्या से क्या न करवाए! वह कैसी भी हो सकती है। ऐसा लग रहा, कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। यूपी चुनाव नजदीक। और किसान आंदोलन के नेता टिकैत भी उसी क्षेत्र के निवासी जहां से मलिक। फिर दोनों ही जाट समुदाय से। मलिक की पृष्ठभूमि समाजवादी। तिस पर कश्मीर के राज्यपाल रह चुके। सो, सरकार और पीएम मोदी को घुड़की देते नहीं मान रहे। लेकिन इन सबमें असल बात क्या? हां, वह कभी लोकसभा सांसद रह चुके। राज्यसभा की भी शोभा बढ़ा चुके। कहीं ऐसा तो नहीं? राजभवन में अब मन नहीं लग रहा हो। यदि परेशान होकर सरकार ही पद से हटा दे तो शहीद कहलाएंगे। इसीलिए सरकार भी बर्दाश्त कर रही! आखिर ऐसी बयानबाजी का क्या मतलब? लेकिन लाल पीले होने से भी तो बात नहीं बनेगी न। किसान आंदोलन अपनी जगह। आखिर संवैधानिक पद और उसकी मर्यादा का क्या?

एक चर्चा यह भी!
बस कयास, सुगबुगाहट, आशंका, अनुमान...! राजस्थान में भाजपा के फिर से सक्रिय होने की चर्चा। असल में, कांग्रेस सरकार में संभावित बदलाव के बाद विधायकों में बगावत की आशंका जताई जा रही। सो, भाजपा फिर से ताक में! यानी ‘ऑपरेशन लोटस पार्ट टू’। पिछले साल भी भाजपा ने कोशिश की थी। ऐसा आरोप कांग्रेस का। जबकि भाजपा ने इससे इनकार किया था। पर अफवाह कब सच हो जाए। कोई कुछ नहीं कह सकता। प्रभारी प्रदेश भी तफरी लेने आए बताए। लेकिन बात कहां तक पहुंचेगी। अभी भविष्य के गर्भ में। आखिर इन सबमें कौन लाभ में? जिनको पद प्रतिष्ठा चाहिए वह या जो इसे रोके हुए। फिर इधर का हाल भी उपचुनाव के बाद ठीक नहीं। हो सकता है उसकी कसर अब पूरी हो जाए। इस बार चूकने का मौका भी दोनों ओर से नहीं रहेगा। आखिर इधर-उधर तैरती चर्चाओं को कौन रोके? धुंआं भी तभी उठता। जब कहीं आग लगती है। लेकिन यह लगी किधर है? इसका भी इंतजार किया जाना चाहिए!     -दिल्ली डेस्क