yellow - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा मामला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण विरोधी अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की, जिसे देखते हुए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। आम तौर पर इस तरह की कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की जाती है लेकिन इस बार एनडीएमसी ने कई घंटों पहले एक पत्र जारी कर घोषणा कर दी कि क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। चौकाने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई कुछ जगहों पर जारी थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई को मध्य प्रदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 45 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल गुरूवार तक सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

बता दे कि क्षेत्र के ज्यादातर लोगों ने आदेश आने के बाद बीती रात अपना सामान समेटकर इलाका खाली करने की कोशिश की। इनमें से ज्यादातर कबाड़ी वाले या ऐसे लोग हैं जो थोक विक्रेताओं से सामान खरीदकर उसे रेहड़ी-पटरी पर बेचते हैं। इलाके के एक निवासी ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है लेकिन हिंसा जरूर नई थी। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में पीढिय़ों से हमेशा सद्भावना के साथ रहे हैं। यह एक बार की घटना है जिसे शरारती तत्वों द्वारा गलत मंशा से अंजाम दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एनडीएमसी के महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी हिंसा में गिरफ्तार लोगों द्वारा 'अवैध अतिक्रमण' और निर्माण की पहचान कर उनका विध्वंस करने की मांग की थी। उन्होंने एक पत्र में लिखा, था कि जैसा कि आप जानते हैं, हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाली गई थी। कुछ असामाजिक तत्वों और दंगाइयों ने उस पर पथराव किया। इन असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक और पार्षद का समर्थन प्राप्त है। इसके परिणामस्वरूप इन लोगों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया है इसलिए, इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और इसके ऊपर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए।

इलाके में 16 अप्रैल की सांप्रदायिक हिंसा के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान सोमवार को अपराध शाखा के अधिकारियों को पथराव की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी शासित नागरिक निकाय ने दिल्ली पुलिस से कानून व्यवस्था संभालने के लिए 400 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और एक पुलिस उप-निरीक्षक को गोली भी लगी थी।

राज्य के अनेक जिले लू की चपेट में
जयपुर। राज्य के अनेक जिले लू की चपेट में होने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बाड़मेर में सोमवार को दिन का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 9 डिग्री अधिक है। यह मार्च माह में आज तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 22 मार्च, 2010 को गंगानगर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने एक अप्रैल तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 40 और रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान अधिक रहने से घरों में अब कुलर और एसी चलने लगे हैं। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी तीन दिन तक राज्य के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। एक-दो अप्रैल से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में अधिक रहा तापमान
बाड़मेर 42.8, जैलसमेर 42.4, जोधपुर 40.3, बीकानेर 41.8, चूरू 42.2, श्रीगंगानगर 41.5, धौलपुर 41.4, चित्तौड़गढ़ 40.4, कोटा 40.6, पिलानी 42.5, टोंक 41.1 डिग्री दिन का तापमान दर्ज हुआ।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
29 मार्च को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर,  नागौर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 मार्च को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सीकर, टोंक, कोटा, बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर में लू का यलो अलर्ट है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, टोंक, कोटा, बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर, पाली और चूरू में 31 मार्च को लू का यलो अलर्ट है। इसी तरह एक अप्रैल को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर, पाली और चूरू में लू का अलर्ट जारी किया है।

आज दस जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, मावठ और हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के अनेक हिस्सों में बादलों की चादर तनी रही, मावठ होने और सर्द हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया।  मौसम के पलटने से बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, पिलानी, शेखावाटी के नवलढ़ और जैसलमेर में कहीं ज्यादा और कहीं कम बारिश दर्ज की गई।  मौसम विभाग ने सोमवार को अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर में दिन का तापमान 23.2 और रात का 12.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक बारिश का असर बना रहेगा और बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा।

जयपुर में बरसात से सर्दी बढ़ी-
राजधानी जयपुर में रविवार शाम को कई जगह बरसात हुई। बारिश से शहर के अनेक हिस्सों में सड़क पर पानी बह निकला, इससे राहगिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद हल्की-हल्की हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया।

क्यों बदला मौसम का मिजाज-
सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 28 दिसंबर को जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि 29 दिसंबर से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही आगामी तीन दिन तक राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

गुलाबी नगरी और आस-पास के उपनगरों में रही बादलों की आवाजाही
गुलाबी नगरी और आस-पास के उपनगरों में सुबह से ही आसमान में बादलों की चादर तनी रही। सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने से लोग दिनभर गर्म कपड़ोें से लदे रहे। शहर के कुछेक हिस्सों में दोपहर बाद छितराई मामूली बरसात हुई, इससे सर्दी का असर बढ़ गया।

अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान दस डिग्री से अधिक
राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान दस डिग्री से अधिक बना हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में इसमें गिरावट होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अजमेर में 12.7, बाड़मेर 14.2, बीकानेर 13.6, चूरू 13.2, जैसलमेर 13.2, जोधपुर 13.9, कोटा 11.9, श्रीगंगानगर 11.4, उदयपुर 12.0, भीलवाड़ा 11.4, टोंक 10.4, अलवर 8.8, पिलानी 12.9, सीकर 13.5, चित्तौड़गढ़  10.6, सवाईमाधोपुर 9.9 और करौली में 7.7 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया।

शाम सात बजे से देर रात तक बूंदाबांदी होती रही
राजधानी जयपुर में शाम सात बजे हल्की छितराई बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इससे राहगिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सतरंगी सियासत
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नेताओं की ओर से तीखी और बेसुरी बयानबाजी हो रही। सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी के बयानों के मायने क्या? मतलब यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ रहा। कोई कम नहीं। सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’ आजकल चर्चा में। उन्होंने आरएसएस एवं हिन्ुत्व के बहाने आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएसआई का जिक्र कर डाला। सीधा कहें तो तुलना कर डालीं। सो, चुनावी सियासत में उबाल आना ही है। साल 1984 के सिख विरोधी दिल्ली दंगों के बाद उनके द्वारा लिखी एक पुस्तक के कुछ पन्ने भी आजकल चर्चा में। इसके बाद एक और पार्टी नेता राशिद अल्वी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस बता डाला। मतलब दोनों ही ओर से चुनाव में ध्रुवीकरण की साफ कोशिश! यानी आ गए वहीं के वहीं। उसी की गर्मीं दिल्ली से लेकर सभी ओर बढ़ रही। लेकिन क्या इसका फायदा किसी को मिलेगा? हां, नुकसान किसका होगा, यह बताने की जरुरत नहीं।

कितनी चर्चा बाकी?
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मसला एक बार फिर चर्चा में। सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम पायलट पार्टी आलाकमान से खुलकर गुफ्तगू जो कर चुके। हां, अभी शायद राहुल गांधी से चर्चा बाकी। ऐसे संकेत। इस बारे में प्रियंका गांधी भी जोर आजमाइश कर चुकीं। फिर केसी वेणुगोपाल एवं अजय माकन तो कई बार दिल्ली से लेकर जयपुर तक दौड़ लगा चुके। गहलोत एवं पायलट कांग्रेस आलाकमान का निर्णय मोनेंगे। ऐसा दावा। वैसे, पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी सोनिया गांधी से वार्ता होने के बाद बाहर आकर यही बोले थे। बाद में रायता इतना फैला कि संभाले नहीं संभल रहा। हालांकि मरुधरा में फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं। फिर भी भविष्य में क्या होगा? इसे लेकर कोई आश्वस्त नहीं। हां, हर दिन नए-नए कयास, चर्चाएं, बातें, फार्मूले। मतलब सभी चकरघन्नी हुए जा रहे। अब कौन किसकी फिरकी ले रहा। आशार्थियों की समझ से परे। फिर भी उनकी उम्मीदें कायम। यही राजनीति। पिुर भी एक ही सवाल। और कितनी चर्चा बाकी?

भारत का रूआब..
भारत का दुनियां के फलक पर कूटनीतिक रूआब लगातार बढ़ रहा। अफगानिस्तान के मसले पर हालिया ‘दिल्ली डायलॉग’ इसका पुख्ता संकेत एवं संदेश। दुनियां की बड़ी ताकतें अब भारत की पहल को नजरअंदाज करने की हैसियत में नहीं। रूस के एनएसए की मौजूदगी इसका प्रमाण। जबकि चीन ने भी इसमें हिस्सा लेने से सीधे इनकार नहीं किया। हां, पाक से उम्मीद भी क्या? लेकिन ईरान के एनएसए ने ‘दिल्ली डायलॉग’ में भाग लेकर भारत के सामने पाक को जरुर उसकी हैसियत बता दी। बची खुची कसर तालिबान ने पूरी कर दी। कहा, कोई आपत्ति नहीं, भारत का प्रयास अच्छा। उसे भारत से मदद की आस। फिर पांच मध्य एशियाई देशों की चर्चा में उपस्थिति भारत के प्रभाव की बानगी एवं प्रमाण। फिर इन सभी का पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट करना। अपने आप में नई कहानी बता रहा। वैसे भी अगुवाई अगर अजित डोभाल करें। तो कहीं शक की कोई गुंजाईश नहीं। बात सुरक्षा एवं आतंकवाद की ही नहीं। भारत की कूटनीतिक आभा की भी।

बढ़ रहा सियासी कद!
जब से योगीजी यूपी के सीएम बने। अपने अभिनव कामों से वह राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरते रहे। खासकर उन्होंने कानून व्यवस्था के मामले में जो नजीर पेश की। उसके कई कायल। अब संगठन के भीतर भी उनका कद बढ़ रहा। पार्टी में उन्हें भविष्य का नेता बताया जा रहा। हालांकि उनकी तमाम चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशश। कहा, उनकी कोई राष्टÑीय महत्वाकांक्षा नहीं। वह यूपी में ही काम करके ही खुश। लेकिन परिस्थितियां कहां किसी के रोकने से रूकतीं। हालात अपने आप बदलते चले जाते। दिल्ली में हाल में संपन्न बीजेपी की राष्टÑीय कार्यकारिणी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। कहा जा रहा योगीजी पीएम मोदी की राह पर। करीब दो दशक पहले मोदीजी ने भी ऐसे ही राजनीतिक प्रस्ताव रखा था। सो, इसके मायने निकाले जा रहे। क्योंकि ऐसी बैठकों में यह काम पार्टी के राष्टÑीय नेता करते रहे। लेकिन योगीजी को इस काम के लिए आगे करना। अपने आप में संकेत। यानी योगीजी भाजपा की टॉप लीडरशिप में शुमार।

क्यों हो रहे लाल-पीले?
महामहिम सत्यपाल मलिक आजकल खासे लाल पीले हो रहे? इसी फेर में संवैधानिक पद की मर्यादा भी लांध रहे। लेकिन महत्वाकांक्षा क्या से क्या न करवाए! वह कैसी भी हो सकती है। ऐसा लग रहा, कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना। यूपी चुनाव नजदीक। और किसान आंदोलन के नेता टिकैत भी उसी क्षेत्र के निवासी जहां से मलिक। फिर दोनों ही जाट समुदाय से। मलिक की पृष्ठभूमि समाजवादी। तिस पर कश्मीर के राज्यपाल रह चुके। सो, सरकार और पीएम मोदी को घुड़की देते नहीं मान रहे। लेकिन इन सबमें असल बात क्या? हां, वह कभी लोकसभा सांसद रह चुके। राज्यसभा की भी शोभा बढ़ा चुके। कहीं ऐसा तो नहीं? राजभवन में अब मन नहीं लग रहा हो। यदि परेशान होकर सरकार ही पद से हटा दे तो शहीद कहलाएंगे। इसीलिए सरकार भी बर्दाश्त कर रही! आखिर ऐसी बयानबाजी का क्या मतलब? लेकिन लाल पीले होने से भी तो बात नहीं बनेगी न। किसान आंदोलन अपनी जगह। आखिर संवैधानिक पद और उसकी मर्यादा का क्या?

एक चर्चा यह भी!
बस कयास, सुगबुगाहट, आशंका, अनुमान...! राजस्थान में भाजपा के फिर से सक्रिय होने की चर्चा। असल में, कांग्रेस सरकार में संभावित बदलाव के बाद विधायकों में बगावत की आशंका जताई जा रही। सो, भाजपा फिर से ताक में! यानी ‘ऑपरेशन लोटस पार्ट टू’। पिछले साल भी भाजपा ने कोशिश की थी। ऐसा आरोप कांग्रेस का। जबकि भाजपा ने इससे इनकार किया था। पर अफवाह कब सच हो जाए। कोई कुछ नहीं कह सकता। प्रभारी प्रदेश भी तफरी लेने आए बताए। लेकिन बात कहां तक पहुंचेगी। अभी भविष्य के गर्भ में। आखिर इन सबमें कौन लाभ में? जिनको पद प्रतिष्ठा चाहिए वह या जो इसे रोके हुए। फिर इधर का हाल भी उपचुनाव के बाद ठीक नहीं। हो सकता है उसकी कसर अब पूरी हो जाए। इस बार चूकने का मौका भी दोनों ओर से नहीं रहेगा। आखिर इधर-उधर तैरती चर्चाओं को कौन रोके? धुंआं भी तभी उठता। जब कहीं आग लगती है। लेकिन यह लगी किधर है? इसका भी इंतजार किया जाना चाहिए!     -दिल्ली डेस्क