alka gurjar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों उम्मीदवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यालय में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों के साथ बैठक कर राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा कार्यालय से राजस्थान विधानसभा के लिए रवाना हुआ, जहां सतीश पूनिया और अलका गुर्जर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उत्साह व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय तक कार्य करने वाले नेताओं को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राज्यसभा की इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज भाजपा शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करा रही है। नामांकन के दौरान पार्टी के कई सांसद, विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के माध्यम से भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रणनीति का भी स्पष्ट संदेश देने का प्रयास कर रही है।

जे पी नड्डा की टीम में राजस्थान से वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और अलका गुर्जर शामिल
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नड्डा ने शनिवार को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में राजस्थान से वसुंधरा राजे, सुनील बंसल और अलका गुर्जर को शामिल किया गया है। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, 1 राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव,कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष  शामिल किए गए है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, सुनील बंसल, राधा मोहन अग्रवाल, विनोद तावड़े, संजय बेदी दुष्यंत कुमार गौतम और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शिवकुमार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नड्डा की टीम में विजय राहटकर, सत्य कुमार, अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, डॉक्टर नरेंद्र सिंह राणा, डॉ अलका गुर्जर, अनुपम हजरा,ओम प्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा आशा लाकड़ा,कामाख्या प्रसाद तासा, सुरेंद्र सिंह नागर, अनिल एंटोनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिंतित है मोदी : अल्का
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का गुर्जर ने उत्तर प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित किया। अल्का ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित है। मोदी सरकार आने के बाद देश में महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं और कानून बनाएं गए है।

अलका ने कहा कि क्या प्रियंका गांधी को राजस्थान की महिलाएं नजर नहीं आती है। गुर्जर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध में बलात्कार के मामलों में देश में सबसे अधिक चिंता का प्रदेश है। यह नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े बता रहे है, लेकिन प्रियंका गांधी के लिए यहां की महिलाएं अभी कोई चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि यहां चुनाव नहीं है। गुर्जर ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।