US Iran Tensions National Security Policy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान में बड़ा सत्ता फेरबदल: मोहसिन रेजाई को मिली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अहम जिम्मेदारी, सुरक्षा नीति में सख्ती के संकेत
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के पूर्व कमांडर मोहसिन रेजाई को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) का सचिव नियुक्त किया है। रेजाई (71) एक अनुभवी सैन्य कमांडर और शासन के प्रमुख चेहरे हैं। उन्होंने श्री मोहम्मद बाकर जुलघद्र की जगह ली है, जो इस पद पर मार्च से थे। रेजाई लंबे समय से अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर संदेह जताते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संकेत मिलता है कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति में अब अधिक सख्त रुख अपनाया जा सकता है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, सर्वोच्च नेता ने उन्हें एसएनएससी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। खामेनेई ने रेजाई के 'बहुमूल्य अनुभव' की सराहना करते हुए उन्हें 1980 के दशक के ईरान-इराक युद्ध के प्रमुख योद्धाओं में से एक बताया। रेजाई ने 1981 से 1997 तक आईआरजीसी के कमांडर के रूप में कार्य किया था। वह वर्तमान में एक्सपेडिएंसी डिस्सर्नमेंट काउंसिल के सदस्य और सर्वोच्च आर्थिक समन्वय परिषद के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

आदेश में मोहम्मद बाकर जुलघद्र के प्रयासों के लिए आभार भी व्यक्त किया गया है और सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया गया है। आदेश में खामेनेई ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि आप इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने में पूरी सफलता प्राप्त करेंगे।" एसएनएससी की औपचारिक अध्यक्षता राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन करते हैं। यह परिषद ईरान की सुरक्षा और विदेश नीति के बीच समन्वय का काम करती है। इसमें वरिष्ठ सैन्य, खुफिया और सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। रेजाई पहले से ही सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई के करीबी और भरोसेमंद सलाहकारों में शामिल थे और उनके सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे। हालांकि, उनकी यह नई नियुक्ति उन्हें ईरान की सुरक्षा व्यवस्था के सबसे प्रभावशाली पदों में से एक पर ला खड़ा करती है।

रेजाई को 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान आईआरजीसी का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था। उन्होंने पांच दशकों से अधिक का समय ईरान की राजनीतिक, सुरक्षा और सैन्य व्यवस्था के केंद्र में बिताया है। रेजाई का आईआरजीसी पर अपने पूर्ववर्ती श्री जुलघद्र की तुलना में बहुत अधिक प्रभाव और अधिकार है। रेजाई ने 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान इस्लामी गुरिल्ला समूहों के साथ लड़कर ईरान के इस्लामिक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आईआरजीसी के संस्थापक चार्टर का मसौदा तैयार करने में भी मदद की थी। वह इस बल के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले कमांडर बने और आईआरजीसी को ईरान के सबसे शक्तिशाली संस्थानों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ईरान की सुरक्षा व्यवस्था में गहराई से रचे-बसे रेजाई बाद में एक्सपेडिएंसी डिस्सर्नमेंट काउंसिल में शामिल हुए, जो सर्वोच्च नेता को सलाह देती है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अधीन उपराष्ट्रपति के रूप में भी सेवा दी। रेजाई ने चार बार राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ा था लेकिन कभी जीते नहीं। हाल ही में, रेजाई ने अमेरिका के प्रति एक आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में कहा कि वह 'बुद्धिमत्ता और विवेक की कमी' से पीड़ित हैं।

रेजाई ने हाल ही ईरान के सरकारी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हाल ही में संघर्ष के भड़कने के दौरान ईरान के जवाबी हमलों ने क्षेत्र में अमेरिकी बलों को अपनी स्थिति बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा, "ईरान ने उनकी योजना को बाधित कर दिया। ट्रम्प का ईरान के खिलाफ तीसरा युद्ध बीच में ही विफल हो गया, जिससे उनकी पिछली असफलताओं में एक और गंभीर विफलता जुड़ गई।"

रेजाई ने पिछले हफ्ते एक्स पर एक पोस्ट में यह भी चेतावनी दी कि यदि ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहती है, तो 'अमेरिकी जहाजों और बलों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा'। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान और ओमान का इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर संप्रभुता का अधिकार है। पिछले महीने रेजाई ने अमेरिका के साथ बातचीत को 'समाप्त' बताया था। उन्होंने कहा था कि यह बातचीत सिर्फ अस्थायी कदम है, इसका कोई स्थायी समझौता नहीं है।

अमेरिकी मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में रेजाई ने कहा था कि अगर बातचीत विफल होती है, तो ईरान अपनी सीमा में संभावित अमेरिकी हमले के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "दुनिया को ईरान की असली क्षमताओं का पता चल जाएगा।" जुलघद्र इस पद पर तब आए थे जब इस परिषद के पिछले सचिव अली लारीजानी अमेरिका-इजराइल के हमलों के दौरान मारे गए थे।