Election Program - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम पेश, 29 सितंबर को होंगे आरसीए चुनाव
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबा ने आरसीए के प्रशासक व एसीएस होम भास्कर ए.सावंत का शपथ पत्र पेश कर कहा कि अस्थाई तौर पर चुनाव कार्यक्रम तैयार हो चुका है।

आरसीए की चुनाव प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो जाएगी। प्रशासक के चुनाव कार्यक्रम संबंधी शपथ पत्र के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की आगामी सुनवाई 17 अगस्त को तय की है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह व जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने यह आदेश राजीव प्रताप सिंह राठौड की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता छाबा ने अदालत को बताया कि 7 सितंबर को चुनाव कार्यक्रम एवं जनरल मीटिंग बुलाने की सूचना जारी होगी। इसके बाद 12 सितंबर से 16 सितंबर तक मतदाता सूची पर आपत्तियां पेश की जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 23 सितंबर को मतदाता सूची जारी की जाएगी और 24 सितंबर से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव 29 सितंबर को जयपुर में होंगे। चुनाव परिणाम भी 29 सितंबर को घोषित होगा। पिछली सुनवाई पर राज्य सरकार ने अदालत में कहा था कि वह 10 अगस्त को आरसीए का चुनाव कार्यक्रम बता देगी। वहीं अदालती आदेश के पालन में सहकारिता रजिस्ट्रार अदालत में पेश हुए थे। उनकी ओर से कहा कि आरसीए के चुनाव नहीं कराने वालों के खिलाफ विधिनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व में अदालत ने आरसीए के चुनाव लंबे समय से नहीं होने व तदर्थ समिति का कार्यकाल बढ़ाने को गंभीरता से लिया था और सहकारिता रजिस्ट्रार को निर्देश दिया था कि वे उपस्थित होकर बताए कि क्यों ना उनके खिलाफ अदालती अवमानना की कार्रवाई शुरू की जाए। हाईकोर्ट ने आरसीए की एडहॉक कमेटी को निलंबित करते हुए एसीएस होम भास्कर ए. सावंत को प्रशासक नियुक्त कर चुनाव कराने का निर्देश दिया था। जनहित याचिका में आरसीए में लंबे समय से चुनाव नहीं होने को चुनौती दी गई थी।