Chalavadi Narayanaswamy BJP Statement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: कांग्रेस भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी, छात्र आंदोलन मामले पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के नेता चलवादी नारायणस्वामी ने मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार, छात्र के विरोध प्रदर्शनों और परीक्षा पत्र लीक के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पर "दोहरे मापदंड" अपनाने का आरोप लगाया और झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन में उनकी भूमिका पर सवाल उठाए। नारायणस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र से जुड़ा विवाद कोई अकेली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति में पूरी तरह से समा चुका है। उन्होंने कहा, "यह केवल नागेंद्र का मामला नहीं है। जब यह मुद्दा सामने आया, तब हमने कई वीडियो और बयान देखे हैं। कांग्रेस भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी है।"

भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो वे छात्रों के साथ खड़े होने का दावा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के पेपर लीक रोकने को उठाए कदमों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा, "एक तरफ वे पेपर लीक का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ जब इसे रोकने के उपाय किए जाते हैं, तो उसका भी विरोध करते हैं। यह स्पष्ट रूप से दोहरे मापदंड को दर्शाता है।"