Raipur News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई! DMF और CGPSC घोटाले में उत्कर्ष चंद्राकर-सतपाल छाबड़ा गिरफ्तार, 5 सितंबर तक रिमांड
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) और डीएमएफ घोटालों से जुड़े धनशोधन मामलों में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार कर रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय के अनुसार जांच के दौरान नए प्रमाण सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सतपाल सिंह छाबड़ा पर डीएमएफ घोटाले में करीब 30 करोड़ रुपए कमीशन लेने का आरोप है। वहीं सीजीपीएससी मामले में उत्कर्ष चंद्राकर पर अलग-अलग उम्मीदवारों से तीन करोड़ 11 लाख रुपए लेने का आरोप है। आरोप है कि उत्कर्ष ने कई लोगों को लालच दिया कि उप कलेक्टर पद पर चयन नहीं हुआ तो उन्हें वन विभाग में पोस्टिंग दिलाई जाएगी।

इस बीच ईडी ने कल प्रदेश में सात स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निजी सहायक रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के ठिकाने भी शामिल रहे। दुर्ग में दो ठिकानों पर जांच की गई। भिलाई में केके चंद्रवंशी के आवास पर ईडी की टीम सुबह करीब छह बजे दो-तीन गाड़ियों से पहुंची और दस्तावेजों सहित अन्य सामग्री की जांच की। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

दुर्ग के सिकोला भाठा की बंगाली कॉलोनी स्थित कमलेश राजपूत के घर भी ईडी ने छापेमारी की। पटवारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी रह चुके राजपूत के घर करीब आठ अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों से पहुंची थी। जांच के दौरान राजपूत के परिवार के सदस्यों की सरकारी पदों पर नियुक्तियों से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला गया। उनकी दो बेटियां पटवारी, एक बेटी उपपंजीयक और बेटा नायब तहसीलदार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघारिया के दो ठिकानों पर भी ईडी ने कार्रवाई की। वर्तमान में बोरघारिया बलरामपुर के अपर कलेक्टर हैं। बलरामपुर के सर्किट हाउस में उनसे पूछताछ की गई, जबकि धमतरी के अमलतास पुरम स्थित उनके आवास पर टीम ने दस्तावेजों की जांच की।

इसी सीजीपीएससी मामले में कल उच्चतम न्यायालय ने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को जमानत दी है। ईडी की मौजूदा कार्रवाई आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी की 25 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। सोनवानी को परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़े केस में गिरफ्तार किया गया था। जांच वर्ष 2020 और 2021 की आयोग राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं से संबंधित है। ईडी ने वर्ष 2024 में सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।

ईडी का आरोप है कि सोनवानी ने अवैध तरीके से प्रश्नपत्र लीक कराने और चयन प्रक्रिया में हेरफेर करने में मदद की। इसके बदले रिश्वत ली गई और इसका फायदा उनके रिश्तेदारों तथा पैसे देने वाले उम्मीदवारों को मिला। इससे पहले सीबीआई ने भी आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया था। उनके साथ बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई का आरोप है कि आयोग की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं और कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को उप कलेक्टर, डीएसपी समेत अन्य पदों पर चयनित कराने के लिए अवैध लेन-देन किया गया। सीबीआई के मुताबिक सोनवानी के कार्यकाल में आयोग की भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। आरोप है कि उन्होंने अपने कई करीबी रिश्तेदारों तथा कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के 18 रिश्तेदारों की नौकरी लगवाई। जांच एजेंसी का दावा है कि जांच में पैसों के लेन-देन से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।

एजेंसी की जांच के अनुसार टामन सिंह सोनवानी ने परीक्षा के पर्चे अपने घर पर साहिल, नीतेश, उसकी पत्नी निशा कोसले और दीपा आडिल को दिए। इसके बाद उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने कथित रूप से लीक हुआ पेपर बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के डायरेक्टर श्रवण गोयल को सौंपा।

सीबीआई का आरोप है कि श्रवण गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका ने इसी लीक पेपर से तैयारी की और दोनों उप कलेक्टर बने। आयोग से जुड़ा यह मामला वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और साक्षात्कार में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित कराया गया। उप कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों की चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। जांच एजेंसी विभिन्न चरणों में छापेमारी कर दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

आयोग की परीक्षा 2021 में कुल 171 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को हुई, जिसमें 2 हजार 565 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को आयोजित मुख्य परीक्षा में 509 अभ्यर्थी सफल हुए। साक्षात्कार के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 'चीनी सत्याग्रह': चार सितंबर को प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, विपक्ष पर बोला हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के मुद्दे को लेकर चार सितंबर को प्रदेशव्यापी 'चीनी सत्याग्रह' करेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और श्रमिक परिवारों पर पड़ रहा है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमत बढ़ने के साथ बाजार में चीनी की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालय में किसी महापुरुष की प्रतिमा के सामने चीनी की बढ़ी कीमतों और कालाबाजारी से राहत की मांग को लेकर सत्याग्रह करें। इस दौरान महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, निर्वाचित प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं समेत सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

कांग्रेस का कहना है कि आम लोगों की जरूरत से जुड़ी वस्तुओं की कीमत और बाजार में उनकी उपलब्धता सीधे तौर पर घरेलू बजट को प्रभावित करती है। पार्टी इसी मुद्दे पर चीनी को प्रतीक बनाकर महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को चार सितंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालय में एक साथ कार्यक्रम आयोजित करने के साथ सत्याग्रह संपन्न होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद फिर गरमाया! भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल रैली के बाद राजनीतिक प्रचार करने का आरोप
रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए राजधानी रायपुर में बीती रात मशाल रैली निकाली, वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर वंदे मातरम् के नाम पर राजनीतिक प्रचार करने का आरोप लगाया है। भाजयुमो रायपुर शहर जिला की ओर से रविवार रात भारत माता चौक, शंकर नगर से कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन तक मशाल रैली निकाली गई। रैली के बाद राजीव भवन के समीप कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रगीत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा गीत है और इसका सम्मान प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने कहा कि राष्ट्रगीत या देश के सम्मान से जुड़े किसी भी विषय पर भाजपा आवाज उठाती रहेगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से माफी की मांग करते हुए कहा कि माफी नहीं मांगे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मशाल रैली में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी सहित भाजपा और भाजयुमो के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान की सीख भाजपा से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने वंदे मातरम् को जनजागरण के माध्यम के रूप में अपनाया और कांग्रेस की बैठकों की शुरुआत में इसके गायन की परंपरा रही है।

शुक्ला ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर सवाल उठाते हुए चुनौती दी कि आरएसएस की किसी बैठक में वंदे मातरम् के गायन का वीडियो सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा आज इस विषय को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 1896 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ था और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह प्रमुख नारों और गीतों में शामिल रहा। उन्होंने भाजपा के वैचारिक पूर्ववर्ती संगठनों की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर भी सवाल उठाए।

शुक्ला ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा राष्ट्रगीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए इस विषय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इस तरह राष्ट्रगीत को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा जहां कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा के आरोपों को राजनीतिक प्रचार करार देते हुए उसके वैचारिक इतिहास पर सवाल उठा रही है।

भाजपा सांसद पर बघेल पर हमला, सत्ता से बाहर होने के बाद भी नहीं गई अकड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के "हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे" वाले बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे ने बघेल पर शुक्रवार को तीखा ज़ुबानी हमला करते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भी उनकी अकड़ कम नहीं हुई है। सांसद पांडे ने शुक्रवार को बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई।" उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आज जेल में हैं, बावजूद इसके उनके तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है।

पांडे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने "प्री-प्लान्ड नाटक" किया और उन्हें अपनी मां की याद नहीं आई। सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश की संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रस नेता यूरोपीय संस्कृति में पले-बढ़े हैं, जबकि भारत में नारियों की पूजा की जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर अपनी विचारधारा को भूलने का भी आरोप लगाया।

तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में शासन किया लेकिन अब उसे देश और तिरंगे से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता देश की बजाय राहुल गांधी और सोनिया गांधी की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के "हमारी सरकार आएगी तो एक-एक को देख लेंगे" वाले बयान के बाद भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और इसे लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लोगों को लगाया चूना! 3.90 लाख की धोखाधड़ी, iPhone फाइनेंस कराकर बेचने का आरोप
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग से भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर लोगों के नाम पर महंगे मोबाइल फोन फाइनेंस कराने और बाद में उन्हें बेच देने का मामला आज सामने आया है। देवेंद्र नगर पुलिस ने आज बात की, जांच के बाद आरोपी हिमांशु शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में चार लोगों से कुल 3 लाख 90 हजार 960 रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस कमिश्नर रायपुर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किए जाने के बाद मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर को सौंपी गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने पर देवेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता तेजस्वी पाण्डेय निवासी मैत्री नगर, महादेव घाट रोड रायपुर और अन्य लोगों ने हिमांशु शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक तेजस्वी पाण्डेय की करीब दो वर्ष पहले टेक्नो टास्क कंपनी में काम करने के दौरान हिमांशु शर्मा से दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। आरोप है कि 28 अगस्त 2025 को हिमांशु शर्मा ने तेजस्वी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए कमाई का लालच दिया। तेजस्वी ने खुद ट्रेडिंग करने से इनकार किया तो आरोपी ने घर बैठे मुनाफा दिलाने की बात कही। साथ ही अपने नाम पर मोबाइल फाइनेंस नहीं हो पाने का हवाला देते हुए तेजस्वी से मोबाइल फोन फाइनेंस कराने को कहा।

शिकायत के अनुसार तेजस्वी ने भरोसा कर करीब 29 हजार रुपए का वीवो मोबाइल फाइनेंस कराया और हिमांशु को दे दिया। अगले दिन हिमांशु ने इस मोबाइल से शेयर ट्रेडिंग नहीं हो पाने और इसके लिए iPhone की जरूरत होने की बात कही। इसके बाद तेजस्वी से करीब 64,900 रुपए का आईफोन भी फाइनेंस कराया गया। आरोप है कि दोनों मोबाइल के मूल बिल और डिब्बे भी हिमांशु ने अपने पास रख लिए।

कुछ समय बाद मोबाइल की किस्तों का भुगतान बंद हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हिमांशु ने तेजस्वी पर एक और आईफोन फाइनेंस कराने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर पहले लिए गए मोबाइल की किस्त नहीं भरने तथा फाइनेंस की जानकारी उसके माता-पिता को बताने की धमकी दी। इसके बाद तेजस्वी से करीब 64,501 रुपये का आईफोन 16 भी फाइनेंस कराया गया। अप्रैल 2026 में फाइनेंस कंपनी की ओर से किस्त बकाया होने की जानकारी मिलने पर तेजस्वी आरोपी के कटोरा तालाब स्थित घर पहुंचा, जहां ताला लगा मिला। इसके बाद संपर्क करने पर आरोपी के मोबाइल बंद या पहुंच से बाहर मिले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि उसके नाम पर फाइनेंस कराए गए मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिए गए हैं।

पुलिस जांच में तेजस्वी पाण्डेय के अलावा अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह मोबाइल फाइनेंस कराकर धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आई है। जांच के अनुसार तेजस्वी पाण्डेय से 1 लाख 10 हजार रुपए, ऐश्वर्य शर्मा से 1 लाख 20 हजार रुपए, रश्मि सोरी से 1 लाख 30 हजार 960 रुपए और कपिल साहू से 30 हजार रुपए की राशि से संबंधित धोखाधड़ी सामने आई है। इस प्रकार चार लोगों से कुल 3 लाख 90 हजार 960 रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है।