Chirag Nagar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुंबई में भीषण हादसा: भूस्खलन से 2 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल; कई के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई। मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित चिराग नगर में बुधवार तड़के हुए भीषण भूस्खलन में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी 6 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। गौशिया चाल में राठौड़ मेडिकल के पास हुए इस हादसे की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 3:48 बजे मिली, जब पहाड़ी का मलबा चाल के दो-तीन कमरों पर आ गिरा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह 4:32 बजे इसे 'स्तर-2' का आपातकाल घोषित किया गया।

मृतकों की पहचान साहिल अंसारी (28) और मोहम्मद समीर (14) के रूप में हुई है। दोनों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में सोहेल अंसारी (18)और मोहम्मद अंसारी (14) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), मुंबई फायर ब्रिगेड और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

घटनास्थल पर बीएमसी के करीब 50 मजदूरों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फायर टेंडर, रेस्क्यू व्हीकल, वाटर टैंकर और विशेष बचाव उपकरणों को मौके पर तैनात किया है। इसके अलावा पुलिस बल, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी भी बचाव कार्य और भीड़ नियंत्रण में सहयोग कर रहे हैं। मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकने ने घटनास्थल का दौरा कर जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे को सावधानीपूर्वक हटाने और जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।