degrees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डिग्रियों की दौड़ में दम तोड़ते सपने
भारत में शिक्षा संस्थान अब केवल डिग्रियों की फैक्ट्री बनते जा रहे हैं, जहां बच्चों की संभावनाएं और संवेदनाएं दोनों दम तोड़ रही हैं। यह संकट केवल परीक्षा का नहीं, हमारी सोच और व्यवस्था का है,जो रैंक को जीवन से ऊपर रखती है। शिक्षा में संवाद, मानसिक परामर्श और मानवीयता की जगह खाली है। जब तक हम शिक्षा को जीवन से नहीं जोड़ेंगे, तब तक यह व्यवस्था सफल नहीं, घातक सिद्ध होती रहेगी। कभी जिन विद्यालयों और महाविद्यालयों को ज्ञान के मंदिर कहा जाता था,आज वही स्थान धीरे-धीरे उस पीड़ा के पर्याय बनते जा रहे हैं, जहां बच्चों की हंसी नहीं, तनाव भरी चुप्पी गूंजती है। एक दौर था, जब शिक्षा का उद्देश्य जीवन को सुंदर बनाना था, आज शिक्षा जीवन का भार बन गई है।

हमारे तंत्र की हार है :

हम एक ऐसे दौर में पहुंच चुके हैं, जहां विद्यार्थी शिक्षा से नहीं, शिक्षा के ढांचे से डरने लगे हैं। न जाने कितने शहरों में हर साल सैकड़ों छात्र आत्महत्या कर लेते हैं। ये केवल घटनाएं नहीं हैं, ये हमारे तंत्र की हार की घोषणा हैं। कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई अब एक मानसिक परीक्षा बन चुकी है। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कक्षाएं, गृहकार्य, परीक्षा, फिर परिणाम, इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का कोई द्वार नहीं होता। विद्यार्थियों के लिए न तो खेल-कूद का समय होता है, न साहित्य, संगीत या संवाद का। न दोस्तों के लिए समय होता है, न अपने आप से बात करने का। और ऐसे माहौल में जब कोई बच्चा असफल होता है, तो वह स्वयं को जीवन के अयोग्य समझ लेता है। यह मानसिकता इतनी गहरी है कि वह सोच भी नहीं पाता कि जीवन केवल एक परीक्षा से तय नहीं होता।

कैसी शिक्षा व्यवस्था ?

एक छात्र की आत्महत्या केवल एक जीवन का अंत नहीं है, वह उस शिक्षा व्यवस्था पर कठोर टिप्पणी है, जो विद्यार्थियों को नंबर और रैंक के तराजू में तौलती है। यह भारत में शिक्षा के नाम पर होने वाली त्रासदी की भयावहता को दर्शाती है। क्या हमने कभी यह सोचने की कोशिश की कि ये बच्चे क्यों आत्महत्या कर रहे हैं, क्या केवल परीक्षा में असफल हो जाना किसी को जीवन त्यागने के लिए मजबूर कर सकता है। दरअसल, समस्या परीक्षा की नहीं है, समस्या उस सोच की है जिसमें असफलता को कलंक माना जाता है। माता-पिता, समाज, शिक्षक, कोचिंग संस्थान सब इस मानसिकता को पोषित करते हैं कि, जो बच्चा प्रतियोगिता में सफल नहीं हुआ, वह निकम्मा है। परिणामस्वरूप, बच्चा स्वयं को दोषी मानने लगता है और धीरे-धीरे अवसाद की गर्त में चला जाता है। किसी से अपनी बात कहने का साहस भी उसमें नहीं रहता।

व्यावसायीकरण :

विद्यालयों और महाविद्यालयों में न तो स्थायी मानसिक परामर्शदाता होते हैं, न छात्रों के साथ खुला संवाद। माता-पिता भी अक्सर यह नहीं समझ पाते कि उनका बच्चा क्या महसूस कर रहा है। बच्चों से कैसे हो पूछने के बजाय कितना पढ़ा पूछा जाता है। शिक्षा व्यवस्था की इस अमानवीयता को और अधिक तीव्र बना दिया है शिक्षा के व्यावसायीकरण ने। आज शिक्षा एक सेवा नहीं, एक उद्योग बन चुकी है। कोचिंग संस्थान करोड़ों का व्यापार करते हैं। उनका उद्देश्य केवल बच्चों को परीक्षा में सफल बनाना है, उन्हें जीवन में सक्षम बनाना नहीं। वे बच्चों को उत्तर याद करवाते हैं, सवाल पूछने की आदत नहीं सिखाते। वे सफलता की मशीनें गढ़ते हैं, इंसान नहीं।

आत्मविश्वास विकसित हो :

समस्या बहुत गहरी है और इसका समाधान केवल शोक प्रकट करने से नहीं होगा। हमें शिक्षा की परिभाषा को फिर से गढ़ना होगा। शिक्षा केवल डिग्री, अंक या नौकरी का माध्यम नहीं हो सकती। शिक्षा का उद्देश्य जीवन को समझना, आत्मविश्वास विकसित करना, और हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक शिक्षा संस्थान में स्थायी मानसिक परामर्शदाता हों। बच्चों के लिए खुला मंच हो, जहां वे अपने विचार, भावनाएं और समस्याएं बिना डर के व्यक्त कर सकें। परीक्षा पद्धति ऐसी हो जो केवल रटंत विद्या को न परखे, बल्कि रचनात्मकता, तर्कशक्ति और संवेदना को भी महत्व दे। माता-पिता को भी अपनी भूमिका समझनी होगी। बच्चों से संवाद बढ़ाना होगा।

विश्वास दिलाना होगा :

हमारा देश तभी शिक्षित माना जाएगा, जब यहां के शिक्षा संस्थान बच्चों को केवल पाठ्यक्रम नहीं, जीवन जीने की कला सिखाएं। जब विद्यार्थी केवल डिग्रियां नहीं, उद्देश्य लेकर निकलें। जब शिक्षा बच्चों को नंबरों से नहीं, उनकी पहचान से जोड़ें।

आज आवश्यकता इस बात की नहीं है कि हम बच्चों को किताबें रटवाएं, बल्कि इस बात की है कि हम उन्हें आत्मविश्वास और आत्मसम्मान देना सीखें। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि वे जैसे हैं, वैसे ही पर्याप्त हैं। उनकी संभावनाएं अंकतालिकाओं से बड़ी हैं, और उनका जीवन परीक्षा के परिणामों से अधिक मूल्यवान है। अगर हम यह नहीं कर सके, तो हर वर्ष हजारों रोशनी बुझती रहेंगी, और हम केवल मोमबत्तियां जलाकर अफसोस करते रहेंगे। शिक्षा को फिर से जीवनमूल्य आधारित बनाना होगा, जहां विद्यार्थी केवल डिग्री नहीं, उद्देश्य पाएं और केवल पढ़ाई नहीं, जीने का विश्वास पाएं।

-प्रियंका सौरभ
यह लेखक के अपने विचार हैं।

जेकेएलयू के कन्वोकेशन में विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, मेडल से किया सम्मानित
जयपुर। शिक्षा स्वयं एक जीवन है, लर्निंग कभी खत्म नहीं होती है। 20 साल बाद आपको कोई निराशा नहीं होनी चाहिए कि हम कुछ और बेहतर कर सकते थे। ये बात कही जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर रघुपति सिंघानिया ने। वे यूनिवर्सिटी के बारहवें कन्वोकेशन एंड फाउंडर्स डे सेरेमनी के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर क्लास ऑफ 2024 बैच के इंजीनियरिंग, डिजाइन , मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई एवं 6 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के प्रो. चांसलर सिंघानिया ने यूनिवर्सिटी के गत 12 वर्षो मे प्राप्त किए गए अचीवमेंट एवम ग्लोबल लेवल पर विभिन्न यूनिवर्सिटीज के साथ टाई अप के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर आईसीआईसीआई के सीईओ संदीप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धीरज सांघी, ऑफिशिएटिंग रजिस्टार केके माहेश्वरी समेत विभिन्न डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, फैकल्टी मेंबर, स्टूडेंट्स एवम पैरेंट्स समेत यूनिवर्सिटी के अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रदेश में गर्मी का सितम जारी
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। रात जयपुर में इस सीजन की 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही। तीन शहरों का पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा] जिनमें धौलपुर 44.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं चूरू में 44 डिग्री और करौली में 44.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन का तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र ने सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर समेत उत्तर-पश्चिमी बेल्ट में धूलभरी आंधी चलने की फिर चेतावनी जारी की है। इन एरिया में मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्के बादल छाने का अलर्ट जारी किया है।

कहां कितना रहा तापमान

अजमेर में अधिकतम तापमान 41.1, डबोक 40.4, बाड़मेर 42.9, जैसलमेर 42, जोधपुर 41.6, बीकानेर 42.6 और गंगानगर में 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पहला सुख निरोगी काया, शरीर स्वस्थ तो कोई काम असंभव नहीं: राज्यपाल
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के इस सातवें दीक्षान्त समारोह के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबको बधाई देते हुए इस अवसर पर उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा-भारतीय संस्कृति में पहला सुख निरोगी काया माना गया।,हमारे यहां कहा गया है कि स्वस्थ शरीर यदि है तो फिर जीवन में अन्य सभी कार्य संभव किए जा सकते हैं ।

राज्यपाल ने कहा कीअश्विनीकुमारों से चिकित्सा का विषद् ज्ञान इन्द्र को मिला और इन्द्र द्वारा बाद में भारद्वाज ऋषि को और इसके बार फिर आगे भी इसी तरह यह ज्ञान की परम्परा हमारे यहां चलती आयी है। पिछले दो वर्ष कोविड-19 महामारी के फैलाव और दुष्परिणामों के रहे,मुझे ज्ञात है, इस विकट दौर में आर. यू.एच.एस. अस्पताल एवं एस. एम. एस. अस्पताल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं युवा चिकित्सकों से कहना चाहता हूं कि वे गांव और सुदूर क्षेत्रों में जाकर वहां प्रचलित रोगों का अध्ययन करें और वहाँ चिकिसकीय सेवाओं को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इससे पहले राज्यपाल ने मेडिकल स्टूडेंट्स को डिग्रियां वितरित की।

दीक्षांत समारोह में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, प्रमुख सचिव वैभव गालरिया,  वाईस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी सहित कई चिकिसक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली के निदेशक पद्मश्री डॉ रणदीप गुलेरिया को डॉक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि से नवाजा गया।

लू चलने का यलो अलर्ट
जयपुर। राज्य में लू के थपेड़ों ने लोगों को खासा परेशान करना शुरू कर दिया है। लू से बाड़मेर, धौलपुर, पिलानी के लोग दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते हैं। राज्य में सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 43.5 डिग्री दर्ज हुआ। धौलपुर में पारा 43.3 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 40.4 और रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में दिन और रात का तापमान औसत तापमान से क्रमश: 5.6 और रात का तापमान 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मकान की छत पर रखी प्लास्टिक की टंकियों का पानी सुबह नौ बजे गर्म होने लगता है और दोपहर 12 बजे तक तो उबलने के समान हो जाता है।

शीतलहर-गलन ने छुड़ाई धूजणी, आज भी रहेगा शीतलहर का जोर
जयपुर। प्रदेश इन दिनों कोहरे और शीतलहर के साथ ही गलन भरी कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होने के साथ ही अब पारे में लगातार गिरावट का दौर जारी होने से शीतलहर और गलन भरी सर्दी ने जनजीवन को काफी अस्त-व्यस्त किया हुआ है। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु के नीचे माइनस में दर्ज किया जा रहा है। बीती रात भी आबू में न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। इससे बर्फ  जमने के साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान होने का अंदेशा हैं। जोबनेर में तीन, सीकर जिले में 3.5 और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से प्रदेश में शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ सकता है। हालांकि इसकी शुरुआत 13 जनवरी से ही हो जाएगी, लेकिन इस दिन पूर्वी राजस्थान के अलवर, सीकर और झुंझुनू जिलों में शीतलहर की संभावना है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में शीतलहर से हाल बेहाल बना हुआ है और इसके चलते बीती रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी रहेगा शीतलहर का जोर

प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा। अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर जिले में कहीं कहीं शीतलहर और कोहरे की संभावना है।

मोदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों को दी डिग्रियां
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के दीक्षांत समारोह में छात्रों को चुनौतियों को स्वीकार करने की सलाह दी है। मोदी ने आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि डिग्रियां मिलने के बाद सभी के लिये जीवन की अब एक नयी यात्रा शुरु होगी। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि शुरू हुई यात्रा में सलाह यही होगी कि चुनौतियों को चुनना।

उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां आनी ही है, जो लोग उनसे भागते है, वह उनका शिकार बन जाते है। इससे पहले मोदी ने संस्थान के दीक्षांत समारोह में 1723 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन डिग्री एवं उपाधि प्रदान की। दीक्षांत समारोह में सफल छात्रों को उपाधि वितरण के बाद मोदी ने कहा कि भारत में यह बदलाव का दौर है।

राज्य में इस सीजन की पहली मावठ 17 से, पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज
जयपुर। राज्य में सर्दी के तेवर अब धीरे-धीरे कड़े होने लगे हैं। बीती रात प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। फतेहपुर शेखावाटी में रात का तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि माउंट आबू में तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में इस सीजन की पहली मावठ 17 नवम्बर से होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में भी दिन का तापमान गिरा है, जबकि रात का तापमान पहले की तरह 12.6 डिग्री बना हुआ है। जयपुर में दिन का तापमान 28.0 से गिरकर 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

क्यों बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में 17 से 19 नवंबर के बीच मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से 17 नवंबर से दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इसमें 17 नवंबर को कोटा व उदयपुर और 18 व 19 नवंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना जताई है। मौसम विभाग के जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।

कहां कितना रहा रात का तापमान
सीकर में 8.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.5, सवाईमाधोपुर में 10.8, धौलपुर में 10.6,  करौली में 12.2,  नागौर में 8.8, संगरिया में 8.4, टोंक में 12.0, भीलवाड़ा में 8.0, श्रीगंगानगर में 10.9, चूरू में 7.6, उदयपुर में 9.6, कोटा में 10.9 और अजमेर में रात का तापमान 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है।