Midair Turbulence - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एअर इंडिया हादसा: पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!
नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टबुर्लेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद हुई शुरूआती जांच में पायलट-इन-कमांड के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ के संकेत मिले थे। इसके बाद इसकी पुष्टि के लिए सैंपल को दूसरी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। दरअसल, यह घटना 4 अगस्त को हुई थी। भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टबुर्लेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गया था। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

एयर इंडिया से जुड़े मामले में मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और डायरेक्टोरेट जनरल आॅफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के आउटगोइंग सीईओ कैंपबेल विल्सन को तलब किया। इस दौरान एयरलाइन से जुड़े अहम मुद्दों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकारी सलाहकार और पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला तथा एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी हेड दीपक जोशी भी शामिल हुए।

जल्द आएगी एयर इंडिया जांच रिपोर्ट: एएआईबी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में एयर इंडिया के विमान के हवा में अचानक 300 फीट का गोता लगाने की घटना की जांच जारी है और तय समय-सीमा के भीतर जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। जांच एजेंसी ने मीडिया और आम लोगों से अटकलबाजी से परहेज करने की अपील की है।